देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा स्पाइरोमेट्री कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में फेफड़ों की कार्यप्रणाली की मूल अवधारणा,  अनुपात तथा स्नश्वस्न 25-75 जैसे प्रमुख पैरामीटरों की व्याख्या, ATS/ERS  मानकों के अनुसार परीक्षण की प्रक्रिया तथा अवरोधक और प्रतिबंधात्मक पैटर्न की पहचान पर विस्तार से चर्चा की।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 22 2026 Updated: February 23 2026 15:00
0 2499
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा स्पाइरोमेट्री कार्यशाला आयोजित

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ शाखा एवं लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के संयुक्त तत्वावधान में  "हैंड्स-ऑन स्पाइरोमेट्री वर्कशॉप: फ्रॉम बेसिक्स टू प्रैक्टिस" का आयोजन आईएमए भवन लखनऊ के आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सकों को फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच, विशेष रूप से स्पाइरोमेट्री की व्यावहारिक जानकारी एवं नवीनतम मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. राजेन्द्र प्रसाद ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने श्वसन रोगों की समय पर पहचान और सटीक जांच के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अस्थमा, सीओपीडी तथा अन्य श्वसन रोगों के निदान और प्रबंधन में स्पाइरोमेट्री की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर आईएमए की सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने प्रो. सूर्यकांत टीबी एवं चेस्ट विभाग केजीएमयू को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रो. सूर्यकांत ने स्पाइरोमेट्री की क्लीनिकल उपयोगिता और व्यावहारिक चुनौतियों पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएएम लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने की। सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने कार्यशाला के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में फेफड़ों की कार्यप्रणाली की मूल अवधारणा,  अनुपात तथा स्नश्वस्न 25-75 जैसे प्रमुख पैरामीटरों की व्याख्या, ATS/ERS  मानकों के अनुसार परीक्षण की प्रक्रिया तथा अवरोधक और प्रतिबंधात्मक पैटर्न की पहचान पर विस्तार से चर्चा की।

प्रो. अजय वर्मा, प्रो. शेतांशु श्रीवास्तव, डॉ. हेमंत अग्रवाल एवं डॉ.मृत्युंजय सिंह सहित विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों ने कार्य-स्टेशनों पर स्वयं स्पाइरोमेट्री परीक्षण कर उसकी तकनीकी बारीकियों को समझा। कार्यक्रम का समापन पोस्ट-टेस्ट एवं प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ। आयोजन में शहर के अनेक चिकित्सकों और पीडियाट्रिशियनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष टंडन, कोषाध्यक्ष डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. अमित अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति रही।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम श्वसन रोगों के बेहतर निदान और उपचार में महत्वपूर्णभू मिका निभाएंगे तथा रोगियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सीटी स्कैन पर एम्स डायरेक्टर का बयान अवैज्ञानिक और गैर-जिम्मेदाराना- IRIA

सीटी स्कैन पर एम्स डायरेक्टर का बयान अवैज्ञानिक और गैर-जिम्मेदाराना- IRIA

एस. के. राणा May 07 2021 23425

डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि एक सीटी से 300 एक्सरे के बराबर रेडिएशन होता है। इससे कैंसर का खतरा बढ़ जा

12 से 18 साल के बच्चों के लिए आया नया टीका, कोर्बिवैक्स

12 से 18 साल के बच्चों के लिए आया नया टीका, कोर्बिवैक्स

एस. के. राणा February 15 2022 31481

केंद्र सरकार को कोर्बिवैक्स टीके की पहली खेप आज मिल जाएगी। इसके साथ ही अब 12 से 18 साल के बच्चों के

लखनऊ में वैक्सिनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता। 

लखनऊ में वैक्सिनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 05 2021 24563

सोमवार से राजधानी के 88 अस्पतालों में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

केंद्र सरकार को 50 करोड़ कोवाक्सीन खुराकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: भारत बायोटेक

केंद्र सरकार को 50 करोड़ कोवाक्सीन खुराकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: भारत बायोटेक

हे.जा.स. July 24 2021 26263

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को संसद में कहा था कि जनवरी से 16 जुलाई तक भारत

आयरन की गोलियां खून की कमी दूर करने के साथ भ्रूण के मस्तिष्क का विकास भी करतीं हैं: डा. अनामिका

आयरन की गोलियां खून की कमी दूर करने के साथ भ्रूण के मस्तिष्क का विकास भी करतीं हैं: डा. अनामिका

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2022 49835

डा. अनामिका गुप्ता बताती हैं कि सरकार द्वारा गर्भावस्था से लेकर प्रसव के छह माह बाद तक आयरन फ़ोलिक एस

कटी, फटी या जली स्किन को जल्दी ठीक करने के लिए आईआईटी बीएचयू ने तैयार किया स्किन लोशन

कटी, फटी या जली स्किन को जल्दी ठीक करने के लिए आईआईटी बीएचयू ने तैयार किया स्किन लोशन

रंजीव ठाकुर July 19 2022 31794

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज के वैज्ञानिक

कनाडा में टीकाकरण से शुरू हुआ विरोध फ्रांस और न्यूजीलैंड पहुँचा

कनाडा में टीकाकरण से शुरू हुआ विरोध फ्रांस और न्यूजीलैंड पहुँचा

हे.जा.स. February 11 2022 30924

कनाडा में टीकाकरण के विरोध में शुरू हुआ ट्रक चालकों का विरोध प्रदर्शन अब फ्रांस और न्यूजीलैंड तक पहु

कोविड टीकाकरण; अब देश में रहने वाले विदेशी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन।

कोविड टीकाकरण; अब देश में रहने वाले विदेशी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन।

एस. के. राणा August 12 2021 25180

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह फैसला किया कि अब देश में रहने वाले विदेशी भी

बंगाल में डेंगू से हाल हुए बेहाल, मरीजों के आंकड़े पहुंचे 55 हजार पार

बंगाल में डेंगू से हाल हुए बेहाल, मरीजों के आंकड़े पहुंचे 55 हजार पार

विशेष संवाददाता November 19 2022 26564

इधर प्रशासन की ओर से लगातार डेंगू नियंत्रण का काम चल रहा है, फिर भी मामलों में कमी नहीं देखी जा रही

सिंगापुर की राष्ट्रपति, संसद के अध्यक्ष और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

सिंगापुर की राष्ट्रपति, संसद के अध्यक्ष और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

हे.जा.स. July 06 2022 23652

हलीमा ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हल्के फ्लू जैसे लक्षण हैं। अभी-अभी जांच में कोविड-19 क

Login Panel