देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नुक्कड़ नाटक करके फाइलेरिया रोधी दवा खाने का दिया संदेश 

ये बच्चे आप लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसमें इनका कोई लाभ नहीं है। बस ये फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक हैं। इसलिए आप लोग भी इस बार एमडीए अभियान के दौरान फाइलेरिया रोधी दवा जरूर खाएं। इससे जनपद फाइलेरिया मुक्त हो सकेगा। 

हुज़ैफ़ा अबरार
October 17 2026 Updated: October 17 2026 00:54
0 126
नुक्कड़ नाटक करके फाइलेरिया रोधी दवा खाने का दिया संदेश  Raising Awareness for Anti-Filarial Medication Through Street Plays

कानपुर। जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए अब सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान के दौरान कभी न दवा खाने वाले या इनकार करने वाले लोगों की पहचान व उन्हें फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने पर विशेष फोकस है। इसके लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि आगामी 19 नवंबर से शुरू होने जा रहे एमडीए अभियान में ऐसे लोग भी दवा का सेवन करें। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बिधनू ब्लाक के बाजपुर डेरा व जगदीशपुर गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। राजकीय इंटर कालेज खेरसा के छात्र-छात्राओं ने कभी न दवा खाने वाले व इनकार करने वाले लोगों को दवा अवश्य खाने के लिए प्रेरित किया।

दोनों गांव में सैकड़ों लोगों ने बच्चों के नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए संदेशों की सराहना की और इस बार एमडीए में अवश्य दवा खाने की वचन दिया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश्वर ने कहा कि ये बच्चे आप लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसमें इनका कोई लाभ नहीं है। बस ये फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक हैं। इसलिए आप लोग भी इस बार एमडीए अभियान के दौरान फाइलेरिया रोधी दवा जरूर खाएं। इससे जनपद फाइलेरिया मुक्त हो सकेगा। 

जिला मलेरिया अधिकारी एके सिंह ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों से होने वाली बीमारी है और मच्छर गंदगी में पनपते हैं। इसलिए अपने आसपास साफ-सफाई रखें। यूं ही मच्छर आपसे दूर हो जाएंगे। इस मौके पर रेडियो कनपुरिया एफएम 90 से आरजे वर्षाव ज्योति ने भी लोगों को अपने स्टाइल में जागरूक किया। इससे पहले बीते सप्ताह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिधनु ब्लाक के उरियारा, रमईपुर, अफजलपुर व मगरासा गांव में भी लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक करने वाले विद्यार्थियों में अनिकेत अलीना अनुराग अनुष्का वैष्णवी परी सुशीला राखी ललिता सुमित रागिनी शामिल थे।

• बिधनु ब्लाक के छह गांव में राजकीय इंटर कालेज खेरसा के छात्र-छात्राओं ने कभी न दवा खाने वाले व इनकार करने वालों को किया प्रेरित 
• अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 19 नवंबर से शुरू होने जा रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान में सभी से दवा खाने की अपील की 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अंकुरित अनाज खाने के हैं बहुत फायदे, जानिये डाइटिशन आयशा से

अंकुरित अनाज खाने के हैं बहुत फायदे, जानिये डाइटिशन आयशा से

आयशा खातून May 22 2022 56623

किसी भी अनाज, चने या दाल को जब पानी में भिगोकर अंकुरित किया जाता है तो पानी में भिगोने से इनमें एंटी

हॉस्पिटल मैनेजमेंट करके अपना भविष्य सवारें।

हॉस्पिटल मैनेजमेंट करके अपना भविष्य सवारें।

अखण्ड प्रताप सिंह November 17 2021 36742

वर्तमान स्थितियों को देखते हुए हेल्थकेयर सेक्टर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के क्षेत्र मै है भरपूर अवसर।

अब यूपी के गांवों में लगेगी पोषण पंचायत

अब यूपी के गांवों में लगेगी पोषण पंचायत

श्वेता सिंह September 04 2022 27474

समारोह में सीडीओ कानपुर नगर सुधीर कुमार ने सैम श्रेणी के सभी बच्चों को पोषण किट बांटे जाने की घोषणा

यूपी में एक करोड़ पशुओं को लगी वैक्सीन

यूपी में एक करोड़ पशुओं को लगी वैक्सीन

आरती तिवारी October 17 2022 29757

लम्पी के खिलाफ टीकाकरण में उत्तर प्रदेश एक करोड़ से ज्यादा पशुओं को फ्री-वैक्सीन लगाकर देश में नंबर

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में डेंगू का आंकड़ा 8 हजार के पार

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में डेंगू का आंकड़ा 8 हजार के पार

विशेष संवाददाता November 27 2022 24466

प्रदेश में शुक्रवार को 5 बच्चों समेत 42 लोग डेंगू से पीड़ित मिले। इससे जम्मू कश्मीर में अब तक 8013 ल

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

हे.जा.स. June 24 2022 42930

सरोगेसी से बच्चे की इच्छा रखने वाले परिवार को सरोगेट मदर के लिए भी 36 महीने यानी 3 साल का बीमा लेना

बच्चों के कोविडरोधी टीकाकरण में और तेजी लायें: सीडीओ

बच्चों के कोविडरोधी टीकाकरण में और तेजी लायें: सीडीओ

रंजीव ठाकुर April 30 2022 32148

बच्चों के कोविड टीकाकरण की रफ़्तार में और तेजी लाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्

डॉक्टरों के व्यवहार से शर्मसार हुई मानवता

डॉक्टरों के व्यवहार से शर्मसार हुई मानवता

आरती तिवारी July 03 2023 26967

भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत से लोगों के द्वारा अस्पताल पहुचाएं एक विक्षिप्त म

हार्ट और ब्रेन अटैक के बाद निमोनिया का अटैक

हार्ट और ब्रेन अटैक के बाद निमोनिया का अटैक

विशेष संवाददाता January 25 2023 28211

ठंड के बढ़ने से लोग वैसे ही परेशान थे। इसी बीच हार्ट और ब्रेन अटैक का खतरा अभी टला नहीं था कि, इस बी

भारत में कैंसर की “सुनामी” के चेतावनी

भारत में कैंसर की “सुनामी” के चेतावनी

विशेष संवाददाता January 24 2023 25099

हेमाटोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग, क्लीवलैंड क्लिनिक, ओहियो, यूएसए के अध्यक्ष डॉ. जेम अब्राहम ने

Login Panel