देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान को क्लिनिकल ट्रायल यूनिट यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल से 60.19 लाख स्वीकृत

यह अनुदान यूपीपीपीसी की क्लिनिकल ट्रायल इन्फ्रास्ट्रक्चर अनुदान पहल के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में क्लिनिकल अनुसंधान के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना है। इस पहल के अंतर्गत यूपीपीपीसी ने पात्र संस्थानों से क्लिनिकल ट्रायल यूनिट की स्थापना अथवा उन्नयन, अनुसंधान क्षमता में वृद्धि तथा लागू नियामक मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले क्लिनिकल ट्रायल को बढ़ावा देने हेतु आवेदन आमंत्रित किए थे।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 17 2026 Updated: October 17 2026 00:13
0 77
लोहिया संस्थान को क्लिनिकल ट्रायल यूनिट यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल से 60.19 लाख स्वीकृत Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences (RMLIMS) Lucknow,

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ को प्रदेश सरकार की पहल उत्तर प्रदेश प्रमोट फार्मा काउंसिल द्वारा यूपीआईएमआरएएस के अंतर्गत संस्थान में समर्पित क्लिनिकल ट्रायल यूनिट (सीटीयू) की स्थापना हेतु 60,19,000 के सहायता अनुदान की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह अनुदान यूपीपीपीसी की क्लिनिकल ट्रायल इन्फ्रास्ट्रक्चर अनुदान पहल के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में क्लिनिकल अनुसंधान के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना है। इस पहल के अंतर्गत यूपीपीपीसी ने पात्र संस्थानों से क्लिनिकल ट्रायल यूनिट की स्थापना अथवा उन्नयन, अनुसंधान क्षमता में वृद्धि तथा लागू नियामक मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले क्लिनिकल ट्रायल को बढ़ावा देने हेतु आवेदन आमंत्रित किए थे।

प्रदेश के जिन 13 संस्थानों के सीटीयू प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं, उनमें डॉ. आरएमएलआईएमएस भी शामिल है। यह स्वीकृति यूपीपीपीसी की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ कृतिका शर्मा आईएएस द्वारा 14 के पत्र के माध्यम से संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह को प्रेषित की गई। यह उपलब्धि संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व एवं निरंतर प्रोत्साहन तथा संस्थान के सामूहिक प्रयासों से संभव हुई है। परियोजना शीर्षक लोहिया संस्थान लखनऊ में क्लिनिकल ट्रायल यूनिट की स्थापना के अंतर्गत इस अनुदान का क्रियान्वयन किया जाएगा। क्लिनिकल ट्रायल यूनिट के माध्यम से संस्थान में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नियामक मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले क्लिनिकल ट्रायल संचालित करने हेतु समर्पित बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा।

इससे संकाय सदस्यों एवं शोधकर्ताओं की अनुसंधान क्षमता सुदृढ़ होगी तथा नई चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मरीजों तक शीघ्र पहुंच सकेगा। संस्थान को सीटीयू के माध्यम से क्लिनिकल अनुसंधान में सभी संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा है। आपसी समझौते के आधार पर यह सुविधा अन्य संस्थाओं के लिए परीक्षण अनुसंधान एवं उत्पाद विकास हेतु अनुसंधान एवं विकास तथा इन्क्यूबेशन केंद्र के रूप में भी कार्य कर सकेगी।सीटीयू अनुदान की स्वीकृति अनुसंधान नवाचार एवं साक्ष्य-आधारित रोगी देखभाल की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पहले दिन 38 लाख किशोरों का हुआ टीकाकारण

पहले दिन 38 लाख किशोरों का हुआ टीकाकारण

हे.जा.स. January 04 2022 27201

देश में 37.84 लाख बच्चों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी थी। अब तक 15 से 17 उम्र के 49.07 लाख लोगों ने क

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

लेख विभाग April 05 2022 42229

डीप वेन थ्राम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है हालाँकि यह कभी-कभी शरीर के अन्य भागों में

कब्ज़ कारण, निवारण और जटिलताएं।

कब्ज़ कारण, निवारण और जटिलताएं।

लेख विभाग October 03 2021 34330

कब्ज के सटीक कारण की पहचान करना अक्सर मुश्किल होता है। हालाँकि, ऐसी कई चीजें हैं जो इस स्थिति में यो

तुरंत जांच व इलाज की रणनीति से होगा मलेरिया उन्मूलन 

तुरंत जांच व इलाज की रणनीति से होगा मलेरिया उन्मूलन 

हुज़ैफ़ा अबरार April 26 2026 1876

नई राष्ट्रीय रणनीति योजना को अपनाकर बीते चार-पांच सालों में प्रदेश में मलेरिया के मरीजों की संख्या म

फिट जिम में फिटनेस चैलेंज कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन

फिट जिम में फिटनेस चैलेंज कॉम्पिटिशन का हुआ आयोजन

विशेष संवाददाता March 07 2023 30788

जिम के ओनर वसीम अहमद ने बताया कि जिम में इस फिटनेस चैलेंज कंपटीशन में वरिष्ठ सपा नेता व समाज सेवी हा

लंपी वायरस के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

लंपी वायरस के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

विशेष संवाददाता August 29 2022 35123

गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी मवेशियों में लंपी वायरस की पुष्टि होने के बाद बस्तर में जिला

जागरुकता ही कैंसर से सबसे बड़ा बचाव है:डॉ. डेमियन कोहल 

जागरुकता ही कैंसर से सबसे बड़ा बचाव है:डॉ. डेमियन कोहल 

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 10031

कैंसर: बुनियादी तौर पर जागरूकता की भारी कमी है। भारत की आबादी दुनिया में सबसे अधिक है। हमारे यहां अ

घुटने का गठिया है तो आपके लिए मददगार हैं एक्सरसाइज

घुटने का गठिया है तो आपके लिए मददगार हैं एक्सरसाइज

हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2022 43888

अर्थराइटिस मुख्यत: दो तरह के होते हैं- ऑस्टियो अर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस। अर्थराइटिस की परेश

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

हुज़ैफ़ा अबरार January 05 2022 23985

प्रदेश में अब तक 31लोग ओमिक्रॉन संक्रमित हो चुके हैं। अभी लखनऊ में ओमिक्रॉन की जांच दो वैज्ञानिक संस

अपनी खूबसूरती निखारने के लिए, बरसात के मौसम में करिये योग

अपनी खूबसूरती निखारने के लिए, बरसात के मौसम में करिये योग

सौंदर्या राय August 06 2022 29346

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना 20 मिनट योग करने से त्वचा अपना कसाव जल्दी नहीं खोती। शरीर को शेप में ल

Login Panel