देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सुरक्षित और तर्कसंगत प्रिस्क्रिप्शन लेखन पद्धतियों के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला। एक व्यापक और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित हुआ जिसमें फैकल्टी सदस्यों और रेजिडेंट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सुरक्षित प्रिस्क्रिप्शन पद्धतियों एवं मेडिकल रिकॉन्सिलिएशन से संबंधित प्रश्न उठाए। विषय विशेषज्ञों न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. दिनकर कुलश्रेष्ठ और बाल रोग विभाग के  प्रो. जूनियर डॉ. पीयूष उपाध्याय ने अपने सुझाव साझा किए।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 27 2026 Updated: September 27 2026 00:16
0 469
लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Training Program for Resident Doctors Held at Lohia Institute

 
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में क्वालिटी सेल और आईक्यूएसी द्वारा रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए अच्छी प्रिस्क्रिप्शन लेखन पद्धति मेडिकेशन रिकॉन्सिलिएशन एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल संस्थान की गुणवत्ता संवर्धन शैक्षणिक उत्कृष्टता और एनएबीएच के लिए संस्थागत तैयारियों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के तहत की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीन प्रो. डॉ. राजन भटनागर, एसोसिएट डीन प्रो. डॉ. नवबीर पसरीचा सब-डीन प्रो. डॉ. आलोक श्रीवास्तव और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों और विषय विशेषज्ञों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। फार्माकोलॉजी विभाग की प्रो. डॉ. पूजा शुक्ला ने विशेषज्ञ व्याख्यान देते हुए उन्होंने सुरक्षित और तर्कसंगत प्रिस्क्रिप्शन लेखन पद्धतियों के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला।

एक व्यापक और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित हुआ जिसमें फैकल्टी सदस्यों और रेजिडेंट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सुरक्षित प्रिस्क्रिप्शन पद्धतियों एवं मेडिकल रिकॉन्सिलिएशन से संबंधित प्रश्न उठाए। विषय विशेषज्ञों न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. दिनकर कुलश्रेष्ठ और बाल रोग विभाग के  प्रो. जूनियर डॉ. पीयूष उपाध्याय ने अपने सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का समापन क्वालिटी सेल की प्रभारी एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो. डॉ. स्मिता चौहान के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। क्वालिटी सेल की आयोजन टीम डॉ. नवनीत श्रीवास्तव, डॉ. प्रज्ञाश्री डॉ. स्मिथ यादव एवं डॉ. संध्या का सहयोग रहा। इस पहल ने रोगी सुरक्षा गुणवत्ता सुधार और रेजिडेंट डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच निरंतर व्यावसायिक विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए डॉ. आरएमएलआईएमएस की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राजधानी में पहली बार बच्चों को मिलेंगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं

राजधानी में पहली बार बच्चों को मिलेंगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं

रंजीव ठाकुर April 29 2022 51245

राजधानी के मेदांता अस्पताल में आज से नियोनेटल विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। इसमें बच्चों को विश

वाशिंगटन के स्कूल मुफ्त में उपलब्ध करायेंगें सेनेटरी पैड्स और टैम्पून्स

वाशिंगटन के स्कूल मुफ्त में उपलब्ध करायेंगें सेनेटरी पैड्स और टैम्पून्स

हे.जा.स. January 07 2022 30371

वाशिंगटन के सभी सरकारी, निजी और चार्टर स्कूलों को अपने बाथरूम में सैनिटरी पैड्स और टैम्पॉन्स समेत पी

सहारा हास्पिटल में जटिल सर्जरी द्वारा मरीज़ की उलटी आंतों को किया ठीक

सहारा हास्पिटल में जटिल सर्जरी द्वारा मरीज़ की उलटी आंतों को किया ठीक

हुज़ैफ़ा अबरार January 04 2022 32235

किशोर की छोटी आंतों और बड़ी आँतों की जगह बदल गयी थी। इसकी जानकारी एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन के साथ ही लग

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

हे.जा.स. June 11 2021 32182

एफडीए की सलाह के अनुसार कोवैक्सीन के लिए बीएलए दाखिल करेगी। बीएलए, एफडीए की ‘‘पूर्ण अनुमोदन’’ व्यवस्

Maternal hypertensive disorder of pregnancy and mortality in offspring from birth to young adulthood: national population based cohort study

Maternal hypertensive disorder of pregnancy and mortality in offspring from birth to young adulthood: national population based cohort study

British Medical Journal October 19 2022 29207

Maternal HDP, particularly eclampsia and severe pre-eclampsia, is associated with increased risks of

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

हे.जा.स. January 19 2021 23765

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस ब्लॉक में 30 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और 10 बेड  प्राइवेट आइसोलेशन

केजीएमयू : उपमुख्यमंत्री के दौरे का असर या शनिवार का सन्नाटा ?

रंजीव ठाकुर May 01 2022 27512

आज उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फिर चंदौली में आम आदमी बन कर पर्चा बनवाया और अस्पताल का निरीक्षण किया

डॉ. ज्ञान चंद ने रोबोटिक्स विधि से निकाला थायरॉइड कैंसर का ट्यूमर

डॉ. ज्ञान चंद ने रोबोटिक्स विधि से निकाला थायरॉइड कैंसर का ट्यूमर

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2023 37719

डॉ ज्ञान चन्द ने बताया कि रोबोटिक थायरॉइड कैंसर सर्जरी में थायरॉइड ग्रंथि के साथ गले में कैंसर की गा

लखनऊ: दूषित पानी पीने से बढ रहा टायफायड का खतरा, दो सालों से नहीं हुई पीने के पानी की जांच

लखनऊ: दूषित पानी पीने से बढ रहा टायफायड का खतरा, दो सालों से नहीं हुई पीने के पानी की जांच

श्वेता सिंह September 29 2022 28479

बीमारी से बचने के लिए सबसे असरदार उपाय है की पीने के पानी की नियमित जांच की जाए लेकिन राजधानी लखनऊ म

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

British Medical Journal October 25 2025 4186

Primary outcomes included pain, function, gait performance, and quality of life, assessed at short t

Login Panel