देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेदांता फर्स्ट एड और सीपीआर की ट्रेनिंग देगा सुरक्षा गार्ड सफाई कर्मचारियों और सोसायटी स्टाफ को

इलाज सिर्फ अस्पताल पहुंचने के बाद शुरू नहीं होता। दिल की धड़कन रुकने डूबने या ज्यादा खून बहने जैसी स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बहुत अहम होते हैं। उस समय आसपास मौजूद लोगों की मदद बहुत काम आ सकती है। हर घर हर सोसायटी सुरक्षित के जरिए हम लोगों को यही जरूरी जानकारी और ट्रेनिंग दे रहे हैं, ताकि एंबुलेंस के पहुंचने तक वे सही तरीके से मदद कर सकें।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 17 2026 Updated: October 17 2026 11:10
0 259
मेदांता फर्स्ट एड और सीपीआर की ट्रेनिंग देगा सुरक्षा गार्ड सफाई कर्मचारियों और सोसायटी स्टाफ को first aid CPR training to security guards at Lucknow by Medanta

लखनऊ। किसी मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती कुछ मिनट बहुत जरूरी होते हैं। इस दौरान अगर सही मदद मिल जाए तो मरीज की हालत बिगड़ने से रोकी जा सकती है और कई बार जान भी बचाई जा सकती है। इसी सोच के साथ मेदांता लखनऊ ने हर घर हर सोसायटी सुरक्षित पहल शुरू की है। इसका मकसद लोगों को ऐसी जरूरी बातें सिखाना है, जिनकी मदद से डॉक्टर या एंबुलेंस के पहुंचने तक वे किसी जरूरतमंद की मदद कर सकें। इस पहल के तहत सोसायटी में रहने वाले लोगों के साथ सुरक्षा गार्ड सफाई कर्मचारी और दूसरे स्टाफ को फर्स्ट एड और सीपीआर की ट्रेनिंग दी जाएगी। सोसायटी में फर्स्ट एड का जरूरी सामान भी रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके।

इसकी लखनऊ के शालीमार वनवर्ल्ड विस्टा टावर-ए के हॉल में हुई। यह मेदांता के हर एक जान अनमोल’ विचार का हिस्सा है। इसके तहत सोसायटी में फर्स्ट एड जोन बनाए जाएंगे, जहां जरूरत के समय तुरंत मदद मिल सकेगी। इस मॉडल को लखनऊ की दूसरी सोसायटी में भी शुरू किया जाएगा। आगे इसे देश के दूसरे हिस्सों तक ले जाने की योजना है। मेदांता लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने कहा किसी इमरजेंसी के लिए तैयारी सिर्फ ट्रेनिंग तक सीमित नहीं होनी चाहिए। लोगों को यह पता होना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर उन्हें क्या करना है। 

हर घर हर सोसायटी सुरक्षित के जरिए हम सोसायटी आरडब्ल्यूए और वहां काम करने वाले स्टाफ के साथ मिलकर लोगों को जरूरी ट्रेनिंग और सुविधाएं दे रहे हैं। हमारा मकसद है कि हर सोसायटी में कुछ ऐसे लोग जरूर हों, जो डॉक्टर या एंबुलेंस के पहुंचने तक जरूरतमंद की मदद कर सकें। इस पहल के तहत सोसायटी में इमरजेंसी फर्स्ट एड हब बनाए जाएंगे। यहां फर्स्ट एड का जरूरी सामान रखा जाएगा। स्विमिंग पूल जिम और बच्चों के खेलने की जगह जैसी जगहों पर जरूरी जानकारी वाले पोस्टर भी लगाए जाएंगे। पहल के तहत सुरक्षा चैंपियंस भी तैयार किए जाएंगे।

सुरक्षा गार्ड सफाई कर्मचारी और दूसरे स्टाफ को सीपीआर बेसिक लाइफ सपोर्ट डूबने की स्थिति में मदद जिम में लगने वाली चोट, आग लगने पर शुरुआती मदद और जानवर के काटने या डंक मारने पर क्या करना है, इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मेदांता के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सोसायटी के लोगों और स्टाफ को ‘सुरक्षा जोन’ में इन सभी चीजों की जानकारी दी। लोगों को सीपीआर का अभ्यास कराया गया। जानवर के काटने या डंक मारने पर फर्स्ट एड डूबने पर बचाव आग बुझाने वाले यंत्र के इस्तेमाल और शरीर में पानी की कमी से बचने के तरीके भी बताए गए। कार्यक्रम में शामिल परिवारों को मेदांता की सेफ होम गाइड इमरजेंसी बुकलेट और फर्स्ट एड किट भी दी गईं।

मेदांता लखनऊ में इंटरनल मेडिसिन के डायरेक्टर डॉ. महिम मित्तल ने कहा इलाज सिर्फ अस्पताल पहुंचने के बाद शुरू नहीं होता। दिल की धड़कन रुकने डूबने या ज्यादा खून बहने जैसी स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बहुत अहम होते हैं। उस समय आसपास मौजूद लोगों की मदद बहुत काम आ सकती है। ‘हर घर, हर सोसायटी सुरक्षित’ के जरिए हम लोगों को यही जरूरी जानकारी और ट्रेनिंग दे रहे हैं, ताकि एंबुलेंस के पहुंचने तक वे सही तरीके से मदद कर सकें। 

इस पहल को लगातार जारी रखने के लिए हर सप्ताह व्हाट्सऐप पर छोटे-छोटे संदेश भेजे जाएंगे। हर महीने दोबारा ट्रेनिंग दी जाएगी और हर 3 महीने में अभ्यास कराया जाएगा। अच्छा काम करने वाले लोगों को ‘सोसायटी हीरोज’ के तौर पर सम्मानित भी किया जाएगा। मेदांता का मानना है कि लोगों की देखभाल सिर्फ अस्पताल में इलाज करने तक नहीं है। लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने की कोशिश भी इसका हिस्सा है। लखनऊ की सोसायटी और आरडब्ल्यूए इस पहल से जुड़ने के लिए मेदांता की सामुदायिक स्वास्थ्य टीम से 8542-9997958 पर संपर्क कर सकते हैं।

• फर्स्ट एड और सीपीआर की ट्रेनिंग देकर लोगों को इमरजेंसी में तुरंत मदद के लिए तैयार किया जाएगा
• सुरक्षा गार्ड सफाई कर्मचारियों और सोसायटी के दूसरे स्टाफ को भी दी जाएगी खास ट्रेनिंग

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

विशेष संवाददाता September 15 2022 25049

दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा केस इसी कैंसर के आते

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ रक्तदान अमृत महोत्सव पखवाड़ा

लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ रक्तदान अमृत महोत्सव पखवाड़ा

रंजीव ठाकुर September 17 2022 41252

पीएम मोदी के जन्मदिन पर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 तक

घुटनों के दर्द से निजात दिलाएगी ये एक्सरसाइज

घुटनों के दर्द से निजात दिलाएगी ये एक्सरसाइज

आरती तिवारी October 06 2022 31155

मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग आज लगभग हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। इसी

खराब खानपान और अनियमति दिनचर्या मधुमेह रोग का प्रमुख कारण।

खराब खानपान और अनियमति दिनचर्या मधुमेह रोग का प्रमुख कारण।

हुज़ैफ़ा अबरार November 14 2021 35775

वर्तमान समय में डायबिटीज डायलिसिस के मरीजों में किडनी फेल होने के लिए 50% जिम्मेदार है। डायबिटीज की

राजस्थान के पिपलांत्री मॉडल का संयुक्त राष्ट्र भी हुआ कायल

राजस्थान के पिपलांत्री मॉडल का संयुक्त राष्ट्र भी हुआ कायल

रंजीव ठाकुर August 25 2022 26504

राजस्थान के रेगिस्तान में एक शख्स ने पानी, पर्यावरण और बेटियों को बचाने की ऐसी मुहिम शुरू की कि ना क

6 इन 1 वैक्‍सीनेशन शिशुओं और माता-पिता के लिए बड़ा वरदान: डॉ संजय निरंजन

6 इन 1 वैक्‍सीनेशन शिशुओं और माता-पिता के लिए बड़ा वरदान: डॉ संजय निरंजन

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2022 30355

कंबीनेशन वैक्‍सीनेशन बच्‍चों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे बच्‍चों को बार-बार सुईं चुभोने की जरूरत न

बलरामपुर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन की जल्द होगी तैनाती

बलरामपुर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन की जल्द होगी तैनाती

आरती तिवारी January 14 2023 29774

अस्पताल प्रशासन ने बर्न यूनिट को पूरी तरह से संचालित करने के लिए यहां प्लास्टिक सर्जन तैनात करने की

आज के पौधे कल के आक्सीजन प्लांट: डा. सूर्यकान्त  

आज के पौधे कल के आक्सीजन प्लांट: डा. सूर्यकान्त  

हुज़ैफ़ा अबरार September 03 2021 26677

राजकीय नर्सेस संघ केजीएमयू के सहयोग से ‘प्रत्येक व्यक्ति-एक पौधा’ थीम के तहत वृहद वृक्षारोपण का आयोज

मातृ स्वास्थ्य की मजबूत रीढ़ बना एफसीएम एनीमिया के खिलाफ नई पहल 10 हजार डोज लगाए गए

मातृ स्वास्थ्य की मजबूत रीढ़ बना एफसीएम एनीमिया के खिलाफ नई पहल 10 हजार डोज लगाए गए

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 609

एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के उपचार में केवल आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां ही पर्याप्त नहीं होती

आयुष चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें - दयाशंकर मिश्र ”दयालु”

आयुष चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें - दयाशंकर मिश्र ”दयालु”

रंजीव ठाकुर April 15 2022 44789

डॉ दयाशंकर मिश्र ”दयालु” ने आज जनपद अमेठी के बेनीपुर में स्थित 50 शैय्या के एकीकृत आयुष चिकित्सालय क

Login Panel