देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विकास की दौड़ में मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना बेहद जरूरी: बृजेश पाठक 

छोटी उम्र से ही पेरेंट्स बच्चों की शरारत से निजात पाने के लिए या फिर खाना खाने जैसी दैनिक क्रियाएं पूरी करवाने के लिए मोबाइल फोन का सहारा लेते हैं। यह मोबाइल फोन धीरे-धीरे कब उनके बच्चों की लत बन जाता है, उन्हें पता ही नहीं चलता। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि माता-पिता अपनी पेरेंटिंग की जिम्मेदारी को समझें। बच्चों को मोबाइल फोन पकड़ाने की बजाय उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना अधिक जरूरी है।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 18 2026 Updated: October 18 2026 17:41
0 70
विकास की दौड़ में मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना बेहद जरूरी: बृजेश पाठक  Brajesh Pathak Hon’ble Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh

लखनऊ। एक 18 साल का युवा इस कदर गेम का एडिक्ट हो गया कि पहले उसने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई छोड़ दी और उसके बाद कोटा में कोर्स से ड्रॉप आउट लेकर वापस घर आ गया। पैरेंट्स ने जब उसकी दिनचर्या पर करीब से नजर रखी तो पता चला कि वह दिन में 18 घंटे से अधिक समय गेम देखता और खेलता था। इस डिजिटल एडिक्शन ने लगभग उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। डिजिटल एडिक्शन से जुड़े ऐसे ही कई अलग-अलग दिलचस्प मुद्दों पर निर्वाण अस्पताल द्वारा आयोजित दो दिवसीय साइकॉन 26 सम्मेलन में चर्चा की गई, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों के रिश्तों से लेकर उनसे जुड़ी चुनौतियों पर बात की।

 एक्सपर्ट्स ने बताया कैसे छोटी उम्र से ही पेरेंट्स बच्चों की शरारत से निजात पाने के लिए या फिर खाना खाने जैसी दैनिक क्रियाएं पूरी करवाने के लिए मोबाइल फोन का सहारा लेते हैं। यह मोबाइल फोन धीरे-धीरे कब उनके बच्चों की लत बन जाता है, उन्हें पता ही नहीं चलता। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि माता-पिता अपनी पेरेंटिंग की जिम्मेदारी को समझें। बच्चों को मोबाइल फोन पकड़ाने की बजाय उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना अधिक जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक विशिष्ट अतिथि गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति व रिटायर्ड आईएएस जय शंकर मिश्रा चेयरमैन निर्वाण अस्पताल डॉ. एच.के. अग्रवाल मेडिकल डायरेक्टर निर्वाण अस्पताल डॉ. दीप्तांशु अग्रवाल डायरेक्टर निर्वाण अस्पताल डॉ. प्रांजल अग्रवाल विभागाध्यक्ष (क्लिनिकल साइकोलॉजी) तथा इस आयोजन की ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी आस्था शर्मा उपस्थित रहीं।

उप मुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक ने कहा 35 साल पहले युवाओं में सब्सटेंस एब्यूज को सुधारने के लिए निर्वाण द्वारा की गई इस शुरुआत को मैंने करीब से देखा है। वर्तमान समय में बच्चों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था बेहद आवश्यक हो गई है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमने तरक्की तो खूब की है, लेकिन उसके साथ-साथ जबरदस्त मानसिक दबाव के साथ जी रहे हैं। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना जरूरी है। निर्वाण द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों की हम सराहना करते हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया एक स्टडी के अनुसार युवा प्रतिदिन 9 घंटे से अधिक मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका असर उनकी मानसिक क्षमताओं पर पड़ रहा है। साथ ही पेरेंट्स को फिजिकल हाइजीन की तरह ही बच्चों के डिजिटल हाइजीन को भी सुनिश्चित करने की सलाह दी गई।

कई अहम विषयों पर सरल और दिलचस्प तरीके से चर्चा की गई। इनमें डिजिटल एज में न्यूरोप्लास्टिसिटी मनोवैज्ञानिक बीमारियों के इलाज में आरटीएमएस जैसी नई न्यूरोटेक्नोलॉजी की भूमिका क्या तकनीक हमारी जिंदगी आसान बना रही है या हमारी पहचान मिटा रही है? खामोश जजमेंट और शोर भरी स्क्रीन डिजिटल पेरेंटिंग की दुविधा स्क्रोलिंग के बीच बढ़ती खामोशी: वैवाहिक रिश्तों में अनदेखी दूरी और तकनीक के दौर में भावनाओं को संभालने की चुनौती जैसे विषय शामिल रहे। इन सभी सत्रों में विशेषज्ञों ने डिजिटल जीवन, मानसिक स्वास्थ्य और रिश्तों पर तकनीक के बढ़ते प्रभाव को आसान भाषा में समझाने की कोशिश की।

 मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई वरिष्ठ विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रो. (डॉ.) टी.बी. सिंह और प्रो. (डॉ.) कृष्ण दत्त को मनोविज्ञान के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया गया। वहीं नशा मनोचिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रो. (डॉ.) पी.के. दलाल को सम्मानित किया गया। जनरल साइकियाट्री में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. एच. नायडू को पुरस्कार मिला, जबकि बाल और किशोर मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रो. (डॉ.) प्रभात सिथोले को सम्मानित किया गया। मनो-यौन स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. आर.के. ठकराल को भी सम्मान प्रदान किया गया।

जेरियाट्रिक साइकियाट्री के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रो. डॉ. एस.सी. तिवारी को सम्मानित किया गया साइकोथेरेपी और काउंसलिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. पल्लवी भटनागर को पुरस्कार दिया गया। रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए रिचमंड फेलोशिप सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. ए.के. अग्रवाल को सम्मानित किया। व्यापक पेशेवर अनुभव और प्रशिक्षण के लिए प्रो. (डॉ.) अजय कोहली को सम्मान मिला। वहीं कम्युनिटी और सोशल साइकियाट्री के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. देवाशीष शुक्ला तथा पब्लिक मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. पी.के. श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जानलेवा हो सकता है स्ट्रोक, गोल्डन ऑवर में चिकित्सीय सहायता बचा सकती है जान।

जानलेवा हो सकता है स्ट्रोक, गोल्डन ऑवर में चिकित्सीय सहायता बचा सकती है जान।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 25580

'मौतों की 12 वीं सबसे बड़ी वजह रहे स्ट्रोक्स के मामले बढ़ने के बाद अब ये भारत में मौतों की पांचवीं स

देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट ज़ारी, पिछले 24 घंटे में आए 13,272 नए केस

देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट ज़ारी, पिछले 24 घंटे में आए 13,272 नए केस

एस. के. राणा August 20 2022 30296

देश में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 13 हजार 272 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 13 हजा

ठेले पर मरीज को अस्पताल ले जाने की तस्वीर वायरल

ठेले पर मरीज को अस्पताल ले जाने की तस्वीर वायरल

विशेष संवाददाता September 10 2023 29583

रायबरेली जिले से हाथ ठेले पर मरीज के अस्पताल पहुंचने का मामला सामने आया है।

जम्मू में डेंगू का कहर

जम्मू में डेंगू का कहर

विशेष संवाददाता October 23 2022 32573

जम्मू शहर के प्रमुख अस्पतालों में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई वार्ड

देश में बढ़ते कोरोना के मामलो पर डब्ल्यूएचओ चितिंत

देश में बढ़ते कोरोना के मामलो पर डब्ल्यूएचओ चितिंत

हे.जा.स. April 01 2023 28372

पिछले 28 दिनों में भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में 114 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।

केंद्र सरकार देशभर में 100 फूड स्ट्रीट स्थापित करेगा, मंडाविया ने की समीक्षा

केंद्र सरकार देशभर में 100 फूड स्ट्रीट स्थापित करेगा, मंडाविया ने की समीक्षा

एस. के. राणा May 04 2023 32422

मनसुख मांडविया ने स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियो

हिमाचल सरकार का फैसला, हफ्ते में दो दिन सीएचसी के विशेषज्ञ पीएचसी में देंगे सेवाएं

हिमाचल सरकार का फैसला, हफ्ते में दो दिन सीएचसी के विशेषज्ञ पीएचसी में देंगे सेवाएं

विशेष संवाददाता September 29 2022 28383

जयराम ठाकुर सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहरतर करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। इस बीच हिमाचल स

बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में लगेगी डायलिसिस मशीन

बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में लगेगी डायलिसिस मशीन

आरती तिवारी January 14 2023 44884

डॉ. जीपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल में वेंटिलेटर यूनिट में डायलिसिस की सुविधा नहीं ह

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में किया डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में किया डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन 

हुज़ैफ़ा अबरार November 27 2025 4536

महामहिम आनंदीबेन पटेल ने कहा मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल जैसे राष

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 60 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 60 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा March 24 2022 23909

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा राशि देने के लिए 60 दिन का समय

Login Panel