देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सीएमओ ने सीएचसी तुलसीपुर का किया औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले

स्वास्थ्य सेवाओं में कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति और दायित्वों का निर्वहन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सालय भवन एवं परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 18 2026 Updated: October 18 2026 00:30
0 63
सीएमओ ने सीएचसी तुलसीपुर का किया औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले CMO Conducts Surprise Inspection of CHC Tulsipur

बलरामपुर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें श्रीमती सुदेश एचबी श्रीमती सुनीता देवी एएनएम पवन कुमार एसटीएलएस; मनोज कुमार एसटीएस अमरेंद्र सिंह बी सीपीएम प्रीतम गुप्ता MCTS ऑपरेटर तथा लाल बाबू मौर्य ब्लॉक अकाउंट मैनेजर शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों की अनुपस्थिति अवधि का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति और दायित्वों का निर्वहन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सालय भवन एवं परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार को निर्देशित किया कि चिकित्सालय के सभी वार्डों मरीजों के प्रतीक्षालय परिसर तथा अन्य आवश्यक स्थानों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।

डॉ. रस्तोगी ने निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष (लेबर रूम), दवा वितरण कक्ष सहित चिकित्सालय के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक जांच और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में निर्धारित मानकों का पालन करने पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

इसके लिए सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एलर्जी की समस्या से निजात दिलाती है होमियोपैथी।

एलर्जी की समस्या से निजात दिलाती है होमियोपैथी।

लेख विभाग June 15 2021 31684

एलर्जी किसी व्यक्ति को तब होती है जब उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को यह विश्वास हो जाता है कि उसने जो चीज

सिप्ला बाज़ार में लाएगी कोविड की गोली, आपातकालीन उपयोग की मिली मंज़ूरी।

सिप्ला बाज़ार में लाएगी कोविड की गोली, आपातकालीन उपयोग की मिली मंज़ूरी।

हे.जा.स. December 29 2021 31265

सिप्ला की योजना मोलनुपिरवीर को सिप्मोल्नु ब्रांड नाम से लॉन्च करने की है। मोलनुपिरवीर यूके मेडिसिन्स

शरीर के लिए भोजन और पानी जितना ही जरूरी है विटामिन ए

शरीर के लिए भोजन और पानी जितना ही जरूरी है विटामिन ए

श्वेता सिंह November 20 2022 42976

शरीर में विटामिन ए की कमी न हो इसके लिए विटामिन ए वाले फूड का चयन करना जरूरी होती है। डाइट में ऐसे फ

Stroke and myocardial infarction with contemporary hormonal contraception: real-world, nationwide, prospective cohort study

Stroke and myocardial infarction with contemporary hormonal contraception: real-world, nationwide, prospective cohort study

British Medical Journal October 29 2025 4515

Use of contemporary oestrogen-progestin and progestin-only contraceptives was associated with an inc

मैनपुरी में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का प्रकोप

मैनपुरी में बुखार, अस्थमा और हार्ट अटैक का प्रकोप

विशेष संवाददाता February 15 2023 32809

जिला अस्पताल में बीते दिन मरीजों की भारी भीड़ रही। जहां अस्पताल में बुखार, अस्थमा और हार्ट की दिक्कत

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा: यूएन

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा: यूएन

हे.जा.स. January 19 2022 35532

कोविड महामारी से मुकाबला समानता व निष्पक्षता से किया जाए। यह महामारी पूरी दुनिया में बीते दो सालों स

भारतीय फार्मा उद्योग: महामारी में भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़
दुनिया में टीबी का हर चौथा रोगी भारतीय: डॉ. सूर्यकान्त

दुनिया में टीबी का हर चौथा रोगी भारतीय: डॉ. सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार October 07 2022 30813

देश का हर पांचवां टीबी रोगी उत्तर प्रदेश का, क्षय उन्मूलन पर किया मंथन अंतरराष्ट्रीय संगठन इंटरनेशनल

लखनऊ में छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने किया उद्घाटन

लखनऊ में छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने किया उद्घाटन

श्वेता सिंह September 19 2022 38636

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह द्वारा रिबन काट कर पल्स पोलियो अभियान व स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन क

किडनी की बीमारी में हाइपरटेंशन और डायबिटीज़ का विशेष रोल है: नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ आर के शर्मा

रंजीव ठाकुर June 05 2022 59728

डॉ शर्मा ने बताया कि किडनी की बीमारियों में हाइपरटेंशन का विशेष रोल होता है। आज कल गुर्दे की बीमारिय

Login Panel