देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेदांता ने की ओरल कैंसर जागरूकता अभियान टालो मत पहचानो की शुरुआत

मुंह के कैंसर की पहचान अक्सर नहीं होती है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षणों को लोग आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं। मेदांता में हम रोज देखते हैं कि समय पर इलाज शुरू करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, इलाज का बोझ कम हो सकता है और जीवन बेहतर बनी रह सकती है। टालो मत पहचानो अभियान का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि उन्हें किन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। यह अभियान लोगों को समय पर सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है, क्योंकि जल्दी इलाज मिलने से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है। इसलिए लक्षण दिखने पर इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 17 2026 Updated: October 17 2026 23:43
0 98
मेदांता ने की ओरल कैंसर जागरूकता अभियान टालो मत पहचानो की शुरुआत Image of Oral Cancer

लखनऊ। मुंह का कैंसर अक्सर ऐसे हल्के लक्षणों से शुरू होता है, जिन्हें आसानी से नजरअंदाज कर दिया जाता है। मुंह में ऐसा घाव जो ठीक न हो कोई असामान्य दाग या पैच दिखाई देना या ऐसा जख्म जो दो हफ्ते से ज्यादा समय तक बना रहे शुरुआत में मामूली लग सकता है। लेकिन ये किसी गंभीर बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। अपने नए जागरूकता अभियान टालो मत पहचानो के जरिए भारत के प्रमुख निजी मल्टी-स्पेशियलिटी टर्शियरी और क्वाटरनरी केयर प्रदाताओं में से एक मेदांता लोगों को इन संकेतों को समय रहते पहचानने के लिए जागरूक कर रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को समय पर डॉक्टर से सलाह लेने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि इन लक्षणों को नजरअंदाज करने या इलाज में देरी से बचा जा सके।

भारत में हर साल करीब 1.4 लाख लोगों में मुंह के कैंसर की पहचान होती है। यानी हर दिन 400 लोग इस बीमारी से प्रभावित होते हैं। टालो मत पहचानो अभियान में मुंह के कैंसर से जुड़े प्रमुख रिस्क (जोखिमों) के बारे में बताया गया है। इनमें तंबाकू चबाना धूम्रपान और शराब का सेवन शामिल है। इसके अलावा मुंह के घाव दांतों का नुकीला होना और सही फिटिंग वाले नकली दांत न होना भी इसके जोखिम को बढ़ा सकते हैं। डॉ. नरेश त्रेहन चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मेदांता ने कहा स्वास्थ्य संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करें और इसे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं। मुंह का कोई घाव या छाला अगर दो हफ्ते या उससे ज़्यादा समय तक ठीक न हो, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

टालो मत पहचानो अभियान के जरिए हम लोगों को ऐसे लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करने और समय पर डॉक्टर से सलाह लेने के लिए जागरूक करना चाहते हैं। जब लोग अपनी सेहत को लेकर सवाल पूछते हैं, सही सलाह लेते हैं और बीमारी बढ़ने से पहले इलाज शुरू कराते हैं, तो इससे न सिर्फ उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि पूरे समाज पर भी अच्छा असर पड़ता है। मेदांता लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने कहा ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान ही सबसे बड़ा बचाव है। मुंह में न भरने वाले छाले सफेद-लाल धब्बे या कोई भी असामान्य बदलाव दिखे तो टालो मत पहचानो। तंबाकू शराब और गलत आदतों से बचें नियमित जांच कराएं और समय रहते विशेषज्ञ की सलाह लें। जागरूकता से हम न सिर्फ खुद को बल्कि पूरे समाज को इस बीमारी से बचा सकते हैं।

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में एक इंटरैक्टिव ओरल कैंसर जागरूकता जोन बनाया है। यहां लोगों को जागरूक करने वाली मटेरियल दी गई है, जिससे वे अपने मुंह के कैंसर के जोखिम को समझ सकें। इस अभियान की शुरुआत 27 अगस्त को मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने मेदांता लखनऊ की ऑन्कोलॉजी टीम के साथ की। डॉ. विवेकानंद सिंह हेड एंड नेक ऑन्को सर्जरी और कैंसर केयर मेदांता लखनऊ ने कहा मुंह के कैंसर की पहचान अक्सर नहीं होती है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षणों को लोग आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं। मेदांता में हम रोज देखते हैं कि समय पर इलाज शुरू करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, इलाज का बोझ कम हो सकता है और जीवन बेहतर बनी रह सकती है। टालो मत पहचानो अभियान का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि उन्हें किन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। यह अभियान लोगों को समय पर सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है, क्योंकि जल्दी इलाज मिलने से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है। इसलिए लक्षण दिखने पर इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए।

इस अभियान का मुख्य हिस्सा S.M.I.L.E. चेक है। यह एक आसान तरीका है, जिससे लोग मुंह के कैंसर के संभावित शुरुआती लक्षणों को आसानी से पहचान और याद रख सकें। यहाँ S का मतलब है ऐसे घाव या छाले जो ठीक न हों M का मतलब है मुंह में सफेद या लाल दाग I का मतलब है सही फिटिंग वाले नकली दांत न होना L का मतलब है दांतों का हिलना और E का मतलब है खाना खाने में परेशानी होना। अभियान में 2 हफ्ते का नियम भी बताया गया है। जिसमें बताया कि अगर मुंह में कोई दाग छाला या घाव 14 दिनों से ज्यादा समय तक बना रहता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर या विशेषज्ञ से इसकी जांच करानी चाहिए। इन संदेशों के जरिए अभियान का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि मुंह में होने वाला कोई छोटा बदलाव भी कभी-कभी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है और ऐसे लक्षणों पर समय रहते डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

मेदांता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुंह के कैंसर को लेकर एक डिजिटल फिल्म और डॉक्टर की ओर से जानकारी देने वाला वीडियो भी जारी किया है। इन वीडियो के जरिए मुंह में होने वाले बदलावों को समय पर पहचानने और लक्षणों के गंभीर होने का इंतजार किए बिना डॉक्टर से सलाह लेने के महत्व के बारे में बताया गया है। मेदांता में मुंह के कैंसर का इलाज मल्टीडिसिप्लिनरी यानी अलग-अलग विशेषज्ञों की टीम मिलकर करती है। इसमें ईएनटी और हेड एंड नेक सर्जन रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डेंटल विशेषज्ञ न्यूट्रिशनिस्ट और रिहैबिलिटेशन एवं रिस्टोरेटिव विशेषज्ञ शामिल होते हैं। यह टीम मिलकर हर मरीज के लिए उसकी जरूरत के अनुसार इलाज की योजना बनाती है। इसमें बीमारी के इलाज के साथ बोलने सामान्य कामकाज और लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बारिश ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता

बारिश ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता

आरती तिवारी July 05 2023 29786

यूपी के कई जिलों लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुलंदशहर के

इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी।

इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी।

लेख विभाग August 07 2021 49011

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे आंखों की रोशनी को लेकर समस्याएं आने लगती हैं। आयुर्वेद में कुछ ऐसी

कोविड-19 को हरा चुकें लोगों के दिमाग पर असर डाल रहा कोरोना वाइरस।

कोविड-19 को हरा चुकें लोगों के दिमाग पर असर डाल रहा कोरोना वाइरस।

लेख विभाग August 19 2021 27674

कोविड-19 के संक्रमण को हराकर ठीक हुए लोगों पर एक चौकाने वाला शोध सामने आया है। इस शोध के अनुसार कोरो

धीरे धीरे काबू में आ रही है कोविड महामारी।

धीरे धीरे काबू में आ रही है कोविड महामारी।

हे.जा.स. February 05 2021 27317

कुल 15 हजार 8 सौ 53 मरीज़ संक्रमण से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए है। इन आकड़ों से इस बात कि प

स्वास्थ्य मंत्री ने तीन स्माईल ऑन व्हील्स मोबाईल मेडिकल यूनिट्स का उद्घाटन किया

स्वास्थ्य मंत्री ने तीन स्माईल ऑन व्हील्स मोबाईल मेडिकल यूनिट्स का उद्घाटन किया

हुज़ैफ़ा अबरार July 14 2022 32770

एमएसडी फार्मास्युटिकल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि प्राथमिक केयर की सेवाएं, विकसित तकनीक द्वा

फूली, घुमावदार, हरी या नीली नसों को ना करें नज़रंदाज़, देखे लक्षण और नया उपचार

फूली, घुमावदार, हरी या नीली नसों को ना करें नज़रंदाज़, देखे लक्षण और नया उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2022 80995

कई बार त्वचा के नीचे फूली और घुमावदार नसें होती हैं और ये सूजी और मुड़ी हुई नसें अधिकतर पैरों में देख

डॉ अभिषेक जैन से समझिये अल्सर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

डॉ अभिषेक जैन से समझिये अल्सर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

लेख विभाग March 03 2022 29775

लम्बे समय तक एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक दवाइयाँ, स्टेरॉयड की दवाइयाँ और सिगरेट-शराब के सेवन से भी अल

वैदिक विज्ञान में माइक्रोबायोलॉजी और मानव स्वास्थ्य

वैदिक विज्ञान में माइक्रोबायोलॉजी और मानव स्वास्थ्य

लेख विभाग February 09 2023 183624

वेदों में इन जैव सूक्ष्माणुओं को पदार्थ विद्या के अंतर्गत मरुत गणों के नाम से बताया गया है। वेदों के

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

अनिल सिंह March 10 2023 48619

इस मामले में सौरभ ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । बताया जा रहा है कि दो और

जिला स्तरीय अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारें: ब्रजेश पाठक

जिला स्तरीय अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारें: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 26 2022 33825

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को गोण्डा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य का जायजा ले

Login Panel