देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आईएमए लखनऊ में आधुनिक जिम्नेजियम एवं ऑटोमेटेड स्टेज कर्टेन का उद्घाटन

चिकित्सक समाज को स्वस्थ रहने की प्रेरणा देते हैं, इसलिए उनका स्वयं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी आवश्यक है। यह जिम्नेजियम आईएमए सदस्यों और उनके परिवारों के लिए नियमित व्यायाम एवं बेहतर जीवनशैली का उपयोगी केंद्र बनेगा। नियमित व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने के साथ तनाव कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक होता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 18 2026 Updated: October 18 2026 00:21
0 63
आईएमए लखनऊ में आधुनिक जिम्नेजियम एवं ऑटोमेटेड स्टेज कर्टेन का उद्घाटन Dr. Manoj Kumar Asthana Dr. Shweta Srivastava Dr. Alim Siddiqui Dr. Naeem Ahmed Sheikh Dr. Rakesh Singh

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसो (आईएमए) लखनऊ शाखा द्वारा आईएमए भवन रिवर बैंक कॉलोनी में सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए आधुनिक जिम्नेजियम का उद्घाटन किया गया। स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार यह जिम्नेजियम आधुनिक व्यायाम मशीनों तथा आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस अवसर पर आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना मानद सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव डॉ. अलीम सिद्दीकी डॉ. नईम अहमद शेख, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. मनोज गोविला, लखीमपुर से डॉ. कमल मोहन तथा डॉ. राजीव सक्सेना सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


डॉ. मनोज कुमार अस्थाना ने कहा चिकित्सक समाज को स्वस्थ रहने की प्रेरणा देते हैं, इसलिए उनका स्वयं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी आवश्यक है। यह जिम्नेजियम आईएमए सदस्यों और उनके परिवारों के लिए नियमित व्यायाम एवं बेहतर जीवनशैली का उपयोगी केंद्र बनेगा। डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने कहा नियमित व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने के साथ तनाव कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक होता है। सभी सदस्य इस सुविधा का नियमित उपयोग करें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक जीवनशैली अपनाएं।

इसी अवसर पर आईएमए हॉल के मंच पर लगाए गए ऑटोमेटेड कर्टेन का उद्घाटन डॉ. मनोज कुमार अस्थाना एवं डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने किया। आधुनिक तकनीक पर आधारित यह पर्दा पूरी तरह रिमोट से नियंत्रित होगा। इससे आईएमए भवन में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों नाट्य प्रस्तुतियों सम्मेलनों एवं मनोरंजन गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप मिलेगा। जिम्नेजियम और ऑटोमेटेड स्टेज कर्टेन की शुरुआत को आईएमए लखनऊ में सदस्य कल्याण स्वास्थ्य संवर्धन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना का घातक वेरिएंट डेल्टा प्लस।

कोरोना का घातक वेरिएंट डेल्टा प्लस।

लेख विभाग June 19 2021 28047

वैज्ञानिकों ने बताया है कि नया डेल्टा प्लस वेरिएंट, वायरस के K417N म्यूटेशन के कारण बना है। वैज्ञानि

दुनिया में बढ़े कोरोना संक्रमण और मौत के मामले। 

दुनिया में बढ़े कोरोना संक्रमण और मौत के मामले। 

एस. के. राणा July 16 2021 25574

संक्रमण के मामलों में पिछले हफ्ते करीब 10 फीसदी यानी की लगभग 30 लाख की वृद्धि हुई। इनमें से सबसे अधि

आगरा में डेंगू-2 स्ट्रेन के 13 मरीज मिले, जिले में हड़कंप।   

आगरा में डेंगू-2 स्ट्रेन के 13 मरीज मिले, जिले में हड़कंप।   

हे.जा.स. September 27 2021 28968

डॉक्टरों ने बताया है कि डेंगू के 4 स्ट्रेन सामने आए हैं। डेन वन , डेन टू , डेन 3 और डेन 4. इन सब में

संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर ने नेत्र विज्ञान में डीएनबी मान्यता प्राप्त की

संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर ने नेत्र विज्ञान में डीएनबी मान्यता प्राप्त की

रंजीव ठाकुर August 05 2022 161625

संकरा आई हॉस्पिटल की अकादमिक शाखा, संकरा एकेडमी ऑफ विज़न (एसएवी) को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, नई दि

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

हे.जा.स. February 01 2021 29900

कैंपस में रैगिंग को लेकर सीनियर्स छात्रों को सख्त हिदायत दिया गया है। सोमवार को एक समारोह आयोजित किय

'वन वर्ल्ड टीबी समिट' में पीएम मोदी ने कहा, "भारत का लक्ष्य साल 2025 तक टीबी मुक्त"

विशेष संवाददाता March 24 2023 27320

पीएम मोदी बोले भारत अब साल 2025 तक TB खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। TB खत्म करने का ग्लोबल ट

अस्थमा को समझे, लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

अस्थमा को समझे, लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

लेख विभाग May 03 2022 26502

अस्थमा एक सांस की बीमारी है जिसको हिंदी में दमा कहते है। इस बीमारी में फेफड़े में जाने वाले हवा के ट

ब्रिटेन में अप्रैल 2022 तक ओमिक्रोन संक्रमण से हो सकती है पचहत्तर हज़ार तक मौतें: अध्ययन

ब्रिटेन में अप्रैल 2022 तक ओमिक्रोन संक्रमण से हो सकती है पचहत्तर हज़ार तक मौतें: अध्ययन

हे.जा.स. December 14 2021 32684

ओमिक्रॉन में इंग्लैंड में संक्रमण की बड़ी लहर पैदा करने की क्षमता है जिसमें जनवरी 2021 के मुकाबले कह

क्या हमें जीवन जीना आता है?

क्या हमें जीवन जीना आता है?

अध्यात्म January 10 2021 48118

आज की शिक्षा आदमी को सजा कर छोड़ देती है, लेकिन उसके जीवन के संगीत को बजाने की संभावना उससे पैदा नहीं

हज हाउस में 255 बिस्तरों का कोविड अस्पताल खुला।

हज हाउस में 255 बिस्तरों का कोविड अस्पताल खुला।

रंजीव ठाकुर May 12 2021 25372

एचएएल-यूपी कोविड अस्पताल के सभी 255 बेड ऑक्सीजन सुविधाओं से सुसज्जित हैं। 130 बेड ऑक्सीजन से लैस हैं

Login Panel