देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अस्पताल पहुँचाने से पहले मिलने वाली शुरुआती उपचार से कई जानें बचाई जा सकती:पद्मश्री प्रो. आर. के. धीमन

सड़क दुर्घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है। ऐसे समय में घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार देना बहुत आवश्यक है। सबसे पहले दुर्घटनास्थल को सुरक्षित करें और एम्बुलेंस के लिए 112 नंबर पर कॉल करें। घायल व्यक्ति की साँस जाँचें और अधिक चोट लगने पर उसे अनावश्यक रूप से न हिलाएँ। रक्तस्राव होने पर साफ कपड़े से घाव पर दबाव डालें। घायल व्यक्ति को पानी या दवा न दें। समय पर प्राथमिक उपचार और सही सहायता किसी की जान बचा सकती है। सड़क सुरक्षा अपनाएँ और जीवन बचाने में सहयोग करें।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 18 2026 Updated: October 18 2026 17:24
0 70
अस्पताल पहुँचाने से पहले मिलने वाली शुरुआती उपचार से कई जानें बचाई जा सकती:पद्मश्री प्रो. आर. के. धीमन SGPGI Hospital Lucknow

लखनऊ। विश्व आघात दिवस (वर्ल्ड ट्रॉमा डे) पर एसजीपीजीआई स्थित एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (ATC) में सड़क सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा पर जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेंटर के फैकल्टी और स्टाफ द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में भारी संख्या में आम नागरिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे डॉ. रुपाली ने करते हुए युवाओं में मृत्यु और विकलांगता का एक प्रमुख कारण ‘ट्रॉमा’ (गंभीर चोट) बताया। उन्होंने कहा अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं को सही सावधानी से रोका जा सकता है।

गोल्डन आवर और प्राथमिक चिकित्सा का महत्व पर एसजीपीजीआई के निदेशक पद्मश्री प्रो. आर. के. धीमन ने ट्रॉमा प्रबंधन में गोल्डन आवर दुर्घटना के बाद का पहला घंटे के महत्व पर कहा कि अस्पताल पहुँचाने से पहले मिलने वाली सही देखभाल और शुरुआती उपचार से कई जानें बचाई जा सकती हैं। निदेशक श्री धीमान ने बताया कि सड़क दुर्घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है। ऐसे समय में घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार देना बहुत आवश्यक है। सबसे पहले दुर्घटनास्थल को सुरक्षित करें और एम्बुलेंस के लिए 112 नंबर पर कॉल करें। घायल व्यक्ति की साँस जाँचें और अधिक चोट लगने पर उसे अनावश्यक रूप से न हिलाएँ। रक्तस्राव होने पर साफ कपड़े से घाव पर दबाव डालें। घायल व्यक्ति को पानी या दवा न दें। समय पर प्राथमिक उपचार और सही सहायता किसी की जान बचा सकती है। सड़क सुरक्षा अपनाएँ और जीवन बचाने में सहयोग करें।

रोड साइड फर्स्ट रिस्पोंडर
डॉ. अमित ने बताया दुर्घटना स्थल पर आपातकालीन नंबर 108 पर कॉल करने के बाद फर्स्टएड शुरू कर दें  जैसे खून बहने वाली जगह पर पट्टी बंधे या उंगलियों से दबाव खून बहना रोके यदि हड्डियों को नुकसान हुआ है तो उसे हिलाने से बचें और मरीज से बात करते हैं उसका मनोबल बढ़ाने में लगे रहे अस्पताल पहुंचने तक।

चेहरे और नाक कान में चोटों का रखें ध्यान 

कान नाक गले और चेहरे पर लगने वाली चोटों या जबड़े के फ्रैक्चर की स्थिति में घबराएं नहीं प्राथमिक उपचार करने और सही समय पर अस्पताल पहुँचने की सलाह दी गई।

अंदर के घाव और चोट
 विशेषज्ञों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाएँ केवल शारीरिक नहीं, बल्कि गहरा मानसिक आघात भी देती हैं। बुरे सपने, घबराहट और दुर्घटना का डर जैसे लक्षणों से उबरने के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श और परिवार के सहयोग को जरूरी बताया गया।

अंगदान 

अंगदान से बडा़ाकोई दान नहीं है के में डॉ. सुरुचि ने ‘ब्रेन डेथ’ के बारे में बताया कि एक व्यक्ति के अंगदान से 8 लोगों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए लोगों को इसका संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

सड़क सुरक्षा का महा-संकल्प
वैज्ञानिक सत्रों में सवालों का जवाब देते हुए प्रतिभागियों ने हेलमेट सीट बेल्ट स्पीड लिमिट आंखों की जांच कर चश्मा पहनने ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे विषयों पर सवाल किए जिनका विशेषज्ञों ने जवाब दिया।
कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने यातायात नियमों के पालन दुर्घटना पीड़ितों की तुरंत मदद करने गाड़ी चलाते समय फोन का उपयोग न करने तथा समाज में सड़क सुरक्षा व अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

सड़क दुर्घटना में पहले एक घंटे का महत्व (गोल्डन आवर)
सड़क दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा ‘गोल्डन आवर’ (स्वर्णिम समय) कहलाता है। यह समय घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान घायल को शीघ्र प्राथमिक उपचार देकर नजदीकी अस्पताल पहुँचाने से मृत्यु और गंभीर जटिलताओं का खतरा कम किया जा सकता है। दुर्घटना होने पर तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें, रक्तस्राव को रोकने का प्रयास करें और घायल व्यक्ति को अनावश्यक रूप से न हिलाएँ। गर्दन या रीढ़ की चोट की आशंका होने पर विशेष सावधानी बरतें। याद रखें समय पर सहायता सही प्राथमिक उपचार और त्वरित चिकित्सा किसी की जान बचा सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डायरिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन, रोकथाम

डायरिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन, रोकथाम

लेख विभाग August 06 2022 39821

डायरिया आमतौर पर, जठरांत्र संक्रमण (gastrointestinal infection) का लक्षण है, जो कि विभिन्न तरह के वा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  न्यू कमांड अस्पताल के प्रोजेक्ट का क‍िया श‍िलान्‍यास।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न्यू कमांड अस्पताल के प्रोजेक्ट का क‍िया श‍िलान्‍यास।

हे.जा.स. January 17 2021 17503

इस अस्पताल में 788 बेड होगा, ज‍िसमें 100 इमरजेंसी बेड अलग से होंगे। यह हॉस्पिटल नर्सिंग और डेंटल कॉल

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 868

वेंटिलेटर-एसोसिएटेड निमोनिया सेंट्रल लाइन-एसोसिएटेड ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन और  कैथेटर-एसोसिएटेड यूरिनर

बच्चों में दृष्टि दोष को कम करने के किये एस्सिलोर ने लॉन्च किया स्टेलेस्ट लेंस

बच्चों में दृष्टि दोष को कम करने के किये एस्सिलोर ने लॉन्च किया स्टेलेस्ट लेंस

हुज़ैफ़ा अबरार February 03 2023 63075

एस्सिलोर स्टेलेस्ट लेंस बच्चों में मायोपिया की प्रगति से लडऩे में मदद करने के लिए एक नई क्रांति प्रद

भारतीय जन औषधि केंद्रों से दवायें, बाजार से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती 

भारतीय जन औषधि केंद्रों से दवायें, बाजार से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती 

एस. के. राणा March 07 2023 28116

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर के बताया कि आज पांचवां जन औषधि दिवस द

अंतरराष्ट्रीय ख़ुशी दिवस पर ‘एक शाम खुद के नाम’ कार्यक्रम।

अंतरराष्ट्रीय ख़ुशी दिवस पर ‘एक शाम खुद के नाम’ कार्यक्रम।

हुज़ैफ़ा अबरार March 21 2021 31844

इस मौके पर डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा कि किसी एक के सकारात्मक तत्वों को महसूस करने से व्यक्ति को खुश रहन

कैसे करें आँखों का आकर्षक मेकअप?

कैसे करें आँखों का आकर्षक मेकअप?

सौंदर्या राय September 28 2021 70187

आइशैडो को अपनी आइलिड पर, आपकी लैश लाइन के करीब सेंटर से स्टार्ट करने और बाहर की ओर ब्लेन्ड करते हुए

फिर पहले की तरह सेमिनार में शामिल हो सकेंगे चिकित्सक

फिर पहले की तरह सेमिनार में शामिल हो सकेंगे चिकित्सक

आरती तिवारी August 08 2023 32063

केजीएमयू के डॉक्टरों को अब सरकारी खर्च पर देश-विदेश में होने वाले सेमिनारों में शामिल होने के लिए ज्

गिरीश चंद्र मुर्मू चुने गए WHO के बाहरी ऑडिटर

गिरीश चंद्र मुर्मू चुने गए WHO के बाहरी ऑडिटर

अखण्ड प्रताप सिंह May 30 2023 57091

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू को चार साल के कार्यकाल के लिए WHO के बाहरी

सुल्तानपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सुल्तानपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता April 03 2023 45953

आशीर्वाद हॉस्पिटल मे निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया यह आयोजन बढ़िया वीर स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल पर

Login Panel