देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

साथी हाथ बढ़ाना बनी No. 1 बेस्टसेलर जनस्वास्थ्य जागरूकता में ऐतिहासिक उपलब्धि-:सुनील

पुस्तक के लेखक सुनील कुमार यादव जो Chief Pharmacist डॉ. एसपीएम सिविल हॉस्पिटल लखनऊ एवं एक प्रतिष्ठित स्वास्थ्य प्रशिक्षक एवं समाजसेवी हैं, लंबे समय से जनस्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने अब तक 5000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों एवं आम नागरिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। यह उनकी चौथी पुस्तक है। 

हुज़ैफ़ा अबरार
May 08 2026 Updated: May 08 2026 00:28
0 2058
साथी हाथ बढ़ाना बनी No. 1 बेस्टसेलर जनस्वास्थ्य जागरूकता में ऐतिहासिक उपलब्धि-:सुनील "Saathi Haath Badhana" Becomes a No. 1 Bestseller
लखनऊ। साथी हाथ बढ़ाना बनी No. 1 बेस्टसेलर जनस्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि- सुनील यादव जनस्वास्थ्य एवं आपातकालीन जीवन रक्षक कौशल (Basic Life Support) पर आधारित सुनील यादव द्वारा लिखित महत्वपूर्ण पुस्तक साथी हाथ बढ़ाना Emergency Response and Life-Saving Skills ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत में अपने वर्ग (Allied Health Services) में No. 1 बेस्टसेलर रैंक प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल लेखक बल्कि पूरे स्वास्थ्य समुदाय और जागरूक नागरिकों के लिए गर्व का विषय है।
इस पुस्तक के लेखक सुनील कुमार यादव जो Chief Pharmacist डॉ. एसपीएम सिविल हॉस्पिटल लखनऊ एवं एक प्रतिष्ठित स्वास्थ्य प्रशिक्षक एवं समाजसेवी हैं, लंबे समय से जनस्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने अब तक 5000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों एवं आम नागरिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। यह उनकी चौथी पुस्तक है। 
पुस्तक की विशेषताएं
यह द्विभाषी पुस्तक सरल, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयार की गई है, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है, बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) की मूलभूत जानकारी, CPR (Cardio-Pulmonary Resuscitation) की step-by-step प्रक्रिया आपातकालीन स्थिति में तुरंत किए जाने वाले उपाय दुर्घटना हार्ट अटैक choking, drowning आदि में जीवन बचाने की तकनीक आम नागरिकों के लिए सरल भाषा में मार्गदर्शन 
लॉन्चिंग और प्रचार
इस पुस्तक का लोकार्पण देश की प्रतिष्ठित संस्था AIIMS नई दिल्ली में सांसद एवं स्वास्थ्य समिति के सदस्य के करकमलों द्वारा किया गया, जिसे प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में व्यापक कवरेज मिला। इसके पश्चात यह पुस्तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई, जहां इसे पाठकों का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ।
जनता के लिए लाभ
यह पुस्तक केवल स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों छात्रों शिक्षकों पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी है। आपातकालीन स्थिति में “पहले 5 मिनट के महत्व को समझाती है, किसी भी व्यक्ति को जीवन रक्षक बनने के लिए प्रेरित करती है Golden Hour के दौरान सही निर्णय लेने में सहायता करती है, दुर्घटनाओं और आकस्मिक घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने की दिशा में सहायक। 
लेखक का संदेश
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर लेखक सुनील कुमार यादव ने कहा यह सफलता मेरी नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति की है जो समाज में किसी की जान बचाने का संकल्प रखता है। मेरा उद्देश्य है कि हर नागरिक बेसिक लाइफ सपोर्ट सीखकर एक लाइफ सेवियर बने। हर घर में यह पुस्तक पहुंचाना हर व्यक्ति को जीवन रक्षा की जानकारी देना हमारा लक्ष्य है
आभार
श्री यादव  ने इस उपलब्धि के लिए सभी पाठकों, सहयोगियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके समर्थन और विश्वास से यह पुस्तक लोकप्रियता के शिखर पर पहुंची है। साथी हाथ बढ़ाना केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है, जो समाज को अधिक सुरक्षित, जागरूक और सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जिन्दगी की दौड़ में पिछड़ जाते हैं ए.डी.एच.डी. विकार से पीड़ित बच्चे: डॉ आदर्श त्रिपाठी

जिन्दगी की दौड़ में पिछड़ जाते हैं ए.डी.एच.डी. विकार से पीड़ित बच्चे: डॉ आदर्श त्रिपाठी

हुज़ैफ़ा अबरार December 04 2022 19374

केजीएमयू के मनोचिकित्सक डॉ आदर्श त्रिपाठी बतातें हैं कि अटेंशन डिफिशिएंट हाइपरऐक्टिव डिसआर्डर में दो

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

हुज़ैफ़ा अबरार October 29 2025 4221

गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को संबोधित करते हुए, डॉ. ऋत्विज बिहारी प्रमुख और अध्यक्ष न्यूरोलॉजी विभाग चंद

भारत में तेजी से पैर पसार रहा है, लंग कैंसर

भारत में तेजी से पैर पसार रहा है, लंग कैंसर

एस. के. राणा December 07 2025 7063

फेफड़ों के कैंसर के लिए अब तक देश में कोई राष्ट्रीय जांच कार्यक्रम नहीं होने की वजह से जागरूकता ही ल

कोरोनरोधी नौंवी वैक्सीन को आपात प्रयोग की स्वीकृति।

कोरोनरोधी नौंवी वैक्सीन को आपात प्रयोग की स्वीकृति।

हे.जा.स. December 19 2021 34782

आपात प्रयोग सूची में शामिल किये जाने की स्वीकृति दी है: कोवोवैक्स, मॉडर्ना, फ़ाइज़र, जैनसन, ऐस्ट्राज

संक्रमित कुत्ते के काटने से फैलता है रेबीज: पशु चिकित्साधिकारी

संक्रमित कुत्ते के काटने से फैलता है रेबीज: पशु चिकित्साधिकारी

एस. के. राणा February 24 2023 38787

पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि जब कोई संक्रमित कुत्ता, बिल्ली, बंदर, सियार, लोमड़ी, नेवला आदि किसी भी

मरीजों के इलाज के लिए करें उचित व्यवस्था- सीएम योगी

मरीजों के इलाज के लिए करें उचित व्यवस्था- सीएम योगी

आरती तिवारी March 17 2023 28439

सीएम योगी ने कहा है कि, स्वास्थ्य विभाग इस बात का ध्यान रखें कि उनके द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का प

कोरोना महामारी के कारण कई कैंसर मरीज़ मौत के मुहाने पर पहुँचे

कोरोना महामारी के कारण कई कैंसर मरीज़ मौत के मुहाने पर पहुँचे

एस. के. राणा February 04 2022 30262

कोरोना महामारी की वजह से सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इलाज न मिलने स

एम्स गोरखपुर में हुआ कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

एम्स गोरखपुर में हुआ कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

अनिल सिंह October 14 2022 40711

एम्स के हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों ने ये कारनामा कर के दिखाया है। मरीज़ एंक्लोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस ना

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

श्वेता सिंह October 16 2022 101477

अंडों में बहुत सारा प्रोटीन पाया जाता है। अंडा खाने तथा लगाने दोनों में उपयोग कर सकते है। अंडा लगान

टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया

टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया

रंजीव ठाकुर July 08 2022 57011

यह संयंत्र, टेक महिन्द्रा द्वारा शुरू की गई कोविड-19 पहल के तहत स्थापित किया गया है। 30 एनएम 3 पर आव

Login Panel