देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सिगरेट नहीं पीते फिर भी हो सकती है फेफड़ों की गंभीर बीमारी सीओपीडी:डॉ. अभिषेक टंडन

जिसने कभी धूम्रपान नहीं किया उसे भी फेफड़ों की गंभीर बीमारी क्यों हो सकती है? आमतौर पर हम फेफड़ों की खराब सेहत को सिगरेट से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि जीवनभर हमारे फेफड़े कई तरह के खतरों से गुजरते हैं, और इनमें से हर चीज हमारे बस में नहीं होती।कम हवादार रसोई में पारंपरिक ईंधन से खाना पकाते समय निकलने वाला धुआं निर्माण मजदूर रोज जो धूल सांस के साथ अंदर लेते हैं, कुछ कार्यस्थलों पर उठने वाली गैसें और दूसरों की सिगरेट का धुआं। ये रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा लग सकते हैं, लेकिन बार-बार इनके संपर्क में आने से फेफड़ों और सांस की सेहत पर असर पड़ सकता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 19 2026 Updated: November 19 2026 23:43
0 63
सिगरेट नहीं पीते फिर भी हो सकती है फेफड़ों की गंभीर बीमारी सीओपीडी:डॉ. अभिषेक टंडन Dr. Abhishek Tandon Medanta Hospital, Lucknow

लखनऊ। क्या आपने कभी सोचा है कि जिसने कभी धूम्रपान नहीं किया, उसे भी फेफड़ों की गंभीर बीमारी क्यों हो सकती है? आमतौर पर हम फेफड़ों की खराब सेहत को सिगरेट से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि जीवनभर हमारे फेफड़े कई तरह के खतरों से गुजरते हैं, और इनमें से हर चीज हमारे बस में नहीं होती।कम हवादार रसोई में पारंपरिक ईंधन से खाना पकाते समय निकलने वाला धुआं निर्माण मजदूर रोज जो धूल सांस के साथ अंदर लेते हैं, कुछ कार्यस्थलों पर उठने वाली गैसें और दूसरों की सिगरेट का धुआं। ये रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा लग सकते हैं, लेकिन बार-बार इनके संपर्क में आने से फेफड़ों और सांस की सेहत पर असर पड़ सकता है।

डॉ. अभिषेक टंडन एमडी डीएम एफसीसीपी एफआईएबी एफएजीई कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने कहा फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ सिगरेट से दूरी बनाना ही काफी नहीं है। साफ ईंधन से खाना पकाना, घरों में हवा का सही आना-जाना, कार्यस्थलों पर सुरक्षा, धूल और धुएं से बचाव, साफ हवा और सांस संबंधी बीमारियों का समय पर इलाज भी जरूरी है। सीओपीडी से पीड़ित लोगों के लिए बीमारी की जल्दी पहचान सही इलाज इनहेलर का ठीक तरह से इस्तेमाल और नियमित जांच से लक्षणों पर काबू पाने और बेहतर जिंदगी जीने में मदद मिल सकती है। अच्छी बात यह है कि फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच की जा सकती है। स्पाइरोमेट्री सांस की एक आसान जांच है। इसमें देखा जाता है कि आप कितनी हवा अंदर ले सकते हैं और कितनी तेजी से बाहर छोड़ सकते हैं, जिससे पता चलता है कि फेफड़े कितनी अच्छी तरह काम कर रहे हैं।

सीओपीडी का शक होने पर डॉक्टर इस जांच से हवा के बहाव में रुकावट का पता लगाकर बीमारी की पुष्टि कर सकते हैं।"लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती सांस फूलने की समस्या, लंबे समय से चली आ रही खांसी और नियमित बलगम आना, इन्हें गंभीरता से लें और बढ़ती उम्र, शारीरिक कमजोरी या मौसम बदलने का असर मानकर यूं ही नजरअंदाज न करें।हम हमेशा अपने रहने और काम करने की जगह का माहौल नहीं चुन सकते। लेकिन जोखिमों को समझना, सांस में होने वाले बदलावों पर ध्यान देना और लक्षण बने रहने पर डॉक्टर से सलाह लेना हमारे हाथ में है।क्योंकि सीओपीडी हमेशा धूम्रपान की आदत का नतीजा नहीं होती। कई बार इसकी वजह जीवनभर धूल, धुएं और प्रदूषण का संपर्क और दूसरे हालात भी हो सकते हैं। फेफड़ों को स्वस्थ रखने की दिशा में पहला कदम यह समझना है कि हर सांस की अपनी एक कहानी होती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पंचायत घरों पर होगी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक

पंचायत घरों पर होगी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक

रंजीव ठाकुर May 01 2022 39273

मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता रवि द्विवेदी ने विधायक योगेश शुक्ला से कहा कि समस्त प्रधान ग्राम स्व

देखिये अलग-अलग राज्यों के टॉप मेडिकल कॉलेजों की सूची

देखिये अलग-अलग राज्यों के टॉप मेडिकल कॉलेजों की सूची

हे.जा.स. July 31 2022 35246

नीट रिजल्ट से पहले बहुत से छात्रों के मन में सवाल होगा कि उसे अपने राज्य या देश के किन बेस्ट मेडिकल

यूपी के किशोर-किशोरियों में स्वास्थ्य केंद्रो पर जाने की दर में हुआ इजाफा, ब्रेकथ्रू ने किया सर्वे

रंजीव ठाकुर July 30 2022 22251

किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य को लेकर काम करने वाली स्वंयसेवी संस्था ब्रेकथ्रू ने हालिय

यूपी के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, बलरामपुर अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

यूपी के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, बलरामपुर अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी April 11 2023 27108

बलरामपुर अस्पताल में कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं को लेकर मॉकड्रिल किया गया। जिसका निरीक्षण खुद उत

 कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें। 

 कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें। 

एस. के. राणा April 01 2021 27800

संक्रमण से 354 और लोगों की मौत हो गई जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है। 17 दिसंबर 2020 को

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पताल, रोगी बच्चों की जान बचा पाने में विफल

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पताल, रोगी बच्चों की जान बचा पाने में विफल

एस. के. राणा March 07 2022 35276

दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पतालों में साढ़े छह साल में औसतन करीब 70 बच्चों की हर महीने

उच्च गुणवत्ता वाली होम्योपैथिक दवाओं का वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा "भारत"

उच्च गुणवत्ता वाली होम्योपैथिक दवाओं का वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा "भारत"

एस. के. राणा November 15 2025 5089

होम्योपैथिक दवा बनाने वाली कंपनी एडवेन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आदेश शर्मा ने इस क्षेत्र में

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2022 35206

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ आदर्श त्रिपाठी ने

वैश्विक पुनर्स्थापना की ओर अग्रसर है आयुर्वेद : प्रो. एके सिंह

वैश्विक पुनर्स्थापना की ओर अग्रसर है आयुर्वेद : प्रो. एके सिंह

आनंद सिंह April 01 2022 25353

कोरोना के संकट में आयुर्वेद की उपयोगिता सच्चे हितैषी के रूप में प्रमाणित हुई है। आयुर्वेद के विद्यार

सिविल अस्पताल में प्राइवेट डाक्टर कर रहा था ऑपरेशन।

सिविल अस्पताल में प्राइवेट डाक्टर कर रहा था ऑपरेशन।

हे.जा.स. March 17 2021 38260

आरोपित डाक्टर पहले सिविल अस्पताल के आर्थो विभाग में सीनियर रेजिडेंट था। उसने कोरोना काल में अस्पताल

Login Panel