देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हवा की गिरती गुणवत्ता पर केयर हेल्थ इंश्योरेंस की अडवाइज़री जारी

भारत में वायु प्रदूषण सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक लगातार बनी रहने वाली चुनौती का रूप ले चुका है। यह न केवल सांस और दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि इससे स्वास्थ्य देखभाल का खर्च भी बढ़ जाता है। किसी भी परिवार में गंभीर बीमारी होने पर उन्हें कई तरह की मुश्किलों से जूझना पड़ता है जैसे इलाज का भारी खर्च काम से छुट्टी लेना और आर्थिक बोझ का बढ़ना। हालांकि हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है, लेकिन लोग खुद को प्रदूषण के संपर्क में आने से बचा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। यह समझना भी जरूरी है कि अचानक आई कोई बीमारी किसी परिवार पर कितना बड़ा आर्थिक असर डाल सकती है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 20 2026 Updated: November 20 2026 00:01
0 77
हवा की गिरती गुणवत्ता पर केयर हेल्थ इंश्योरेंस की अडवाइज़री जारी Image of air pollution this winter Following Diwali

लखनऊ। केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने पब्लिक हेल्थ अडवाइज़री जारी की है, जिसमें नागरिकों से सर्दी में वायु प्रदूषण से बचने के लिए एहतियाती उपाय करने की अपील की गई है। दीवाली के बाद लखनऊ में एक्यूआई बढ़कर 385 हो गया, जो गंभीर श्रेणी की 401 की सीमा के काफी करीब है। एक हफ्ते बाद भी शहर की हवा खराब यानि पुअर कैटेगरी में बनी हुई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि रातें ठंडी होने और हवा की गति कम रहने से प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ सकता है। इस बीच बीमा कंपनी के क्लेम डेटा के मुताबिक सितंबर और अक्टूबर-25 में सांस की बीमारियों के लिए हॉस्पिटलाइज़ेशन क्लेम में 11-11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो इस साल के किसी भी दूसरे महीने की तुलना में सबसे अधिक है। वित्तीय वर्ष 25-26 में सांस की बीमारियों के लिए अस्पताल में भर्ती होने वाले 58 फीसदी मरीज़ 0-12 वर्ष के बच्चे और 60 से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक रहे।

इस अवधि के दौरान हॉस्पिटलाइज़ेशन के कुल क्लेम्स में से लगभग 8.2 फीसदी मामले सांस संबंधी बीमारियों के थे, इसमें भी अक्टूबर 2025 में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। मंत्रालय की अडवाइजरी में बच्चों गर्भवती महिलाओं वरिष्ठ नागरिकों पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों और बाहर काम करने वालों को विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी है। मंत्रालय की अडवाइजरी में बच्चों गर्भवती महिलाओं वरिष्ठ नागरिकों पहले से बीमारी से जूझ रहे लोगों और बाहर काम करने वालों को विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी गई है। वित्त वर्ष 25-26 में सांस की बीमारियों के लिए हॉस्पिटलाइज़ेशन क्लेम्स में 0-12 साल के बच्चों की हिस्सेदारी 40 फीसदी थी। सितंबर और अक्टूबर-25 में यह आंकड़ा बढ़कर आधा (दोनों महीनों में 48 फीसदी) हो गया। 60 साल और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों की हिस्सेदारी 17 फीसदी रही।

अक्टूबर 2025 में सांस की बीमारियों के लिए किए गए कुल क्लेम्स में 63 फीसदी क्लेम इन्हीं दोनों समूहों द्वारा किए गए।इन परिणामों पर बात करते हुए मनीष डोडेजा, एक्ज़क्टिव डायरेक्टर एवं चीफ़ बिज़नेस ऑफिसर केयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने कहा भारत में वायु प्रदूषण सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक लगातार बनी रहने वाली चुनौती का रूप ले चुका है। यह न केवल सांस और दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि इससे स्वास्थ्य देखभाल का खर्च भी बढ़ जाता है। किसी भी परिवार में गंभीर बीमारी होने पर उन्हें कई तरह की मुश्किलों से जूझना पड़ता है जैसे इलाज का भारी खर्च काम से छुट्टी लेना और आर्थिक बोझ का बढ़ना। हालांकि हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है, लेकिन लोग खुद को प्रदूषण के संपर्क में आने से बचा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। यह समझना भी जरूरी है कि अचानक आई कोई बीमारी किसी परिवार पर कितना बड़ा आर्थिक असर डाल सकती है।

इन जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने से परिवारों को अपने स्वास्थ्य के बारे में सही फैसले लेने और अचानक आने वाले इलाज के खर्चों के लिए तैयार रहने में मदद मिल सकती है। अपने इलाके का एक्यूआई रोज चेक करें। अगर यह 200 के पार चला जाए, तो बाहर एक्सरसाइज करने से बचें- खासकर सुबह जल्दी और देर शाम के समय बाहर न जाएं।जब भी एक्यूआई ज़्यादा हो, अच्छी फिटिंग का एन95 मास्क पहन कर ही बाहर जाएं, ज़्यादा प्रदूषण के समय घर के भीतर ही रहें दरवाज़े-खिड़कियां बंद करके रखें। हो सके तो घर में हेपा-फिल्टर एयर प्योरीफायर लगाएं।बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों गर्भवती महिलाओं तथा अस्थमा, सीओपीडी, दिल की बीमारियों या डायबिटीज़ के मरीज़ों की विशेष देखभाल करें। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के अलावा नियमित दवाएं और इलाज लेना चाहिए, अपने साथ हमेशा इन्हेलर रखें।

सांस लेने में परेशानी लगातार खांसी छाती में घरघराहट सीने में दर्द दिल की धड़कन बढ़ने या चक्कर आने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। अपने आप कोई दवा न लें।कूड़ा-कचरा, पत्तियां, फसलों का भूसा आदि न जलाएं। घर के भीतर भी अगरबत्ती, मॉस्क्युटो कॉयल आदि के कारण धुंआ न होने दें।oअपने हेल्थ इंश्योरेन्स कवरेज की समय-समय पर समीक्षा करते रहें। सुनिश्चित करें कि इलाज की बढ़ती लागत के बीच आपके इंश्योरेन्स का सम इंश्योर्ड भी पर्याप्त हो। देखें कि आपकी पॉलिसी में वर्चुअल कंसल्टेशन की सुविधा शामिल है या नहीं। इससे जरूरत पड़ने पर शुरुआती चिकित्सकीय सलाह लेने में मदद मिल सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दिल्ली के निजी अस्पताल पर अदालत ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

दिल्ली के निजी अस्पताल पर अदालत ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

हे.जा.स. March 07 2022 46978

अस्पताल प्रशासन का कहना था कि उनकी तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई। पीड़ित दिल की बीमारी का मरीज था और

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

एस. के. राणा February 17 2023 27988

मिली जानकारी के अनुसार एम्स के आसपास के मेट्रो स्टेशन से ही शटल सेवा मिलेगी, जो मरीजों को ओपीडी एवं

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

विशेष संवाददाता January 05 2023 55298

पश्चिम बंगाल में ओमीक्रॉन वायरस के बीएफ स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने

जारी हुआ नीट पीजी परीक्षा का शेड्यूल, इस दिन होगा एग्जाम

जारी हुआ नीट पीजी परीक्षा का शेड्यूल, इस दिन होगा एग्जाम

विशेष संवाददाता September 18 2022 38454

जारी लेटेस्ट शेड्यूल के अनुसार नीट पीजी 2023 परीक्षा 5 मार्च, 2023 को आयोजित होगी। नेशनल एग्जिट टेस

आज विश्व दृष्टि दिवस पर लोहिया में लेजर यूनिट का उद्घाटन  

आज विश्व दृष्टि दिवस पर लोहिया में लेजर यूनिट का उद्घाटन  

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2026 658

प्रारंभिक अवस्था में इस रोग के लक्षण स्पष्ट नहीं होते। हालांकि नियमित नेत्र परीक्षण समय पर निदान एवं

कैंसर सेवाओं के विस्तार के लिए कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और लोहिया अस्पताल में समझौता 

कैंसर सेवाओं के विस्तार के लिए कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और लोहिया अस्पताल में समझौता 

हुज़ैफ़ा अबरार January 20 2023 93682

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के डॉ. आयुष लोहिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे आम क

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए बनाया रैपिड डायग्नोस्टिक किट

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए बनाया रैपिड डायग्नोस्टिक किट

एस. के. राणा April 26 2022 28978

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने हीमोफीलिया और खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक किट

एनडीआरएफ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

एनडीआरएफ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता February 15 2023 30331

गाज़ियाबाद की 8वीं  बटालियन एनडीआरएफ आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 165 एनडीआरफ जवानों ने रक्तदान किया।

मुख्यमंत्री जन आरोयग्य योजना से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री जन आरोयग्य योजना से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

अबुज़र शेख़ October 27 2022 20370

त्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिनकी आर्थिक स्थित

यूपी में 510 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में 66 नए केस दर्ज

यूपी में 510 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में 66 नए केस दर्ज

आरती तिवारी April 27 2023 26897

राजधानी लखनऊ में 66 कोविड-19 के मामले सामने आए है। वहीं जनपद के चिनहट-14, रेडक्रास-7, अलीगंज-5, एन.क

Login Panel