देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

सर्दियों में अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या में ज्यादा वृद्धि होती है: डॉ सौम्य

आजकल के मौसम में हीटर की मदद से थोड़ा गर्म तापमान में रहना चाहिए। जो घुटनों के मरीज हैं, वे नीकैप अवश्य पहने क्रीम, जेल या पेन किलर डॉक्टर की दी गई सलाह के अनुसार लेते रहे, अपनी डेली एक्टिविटी बनाए रखें और जंक फूड के सेवन से बचें।     

एस. के. राणा
February 04 2026 Updated: February 04 2026 11:01
0 4816

पहाड़ों में हुई भारी बर्फबारी तथा पहाड़ों के निकट के मैदानी इलाकों में हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। जोड़ों के दर्द के मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज इसी समस्या पर हेल्थ जागरण के वरिष्ठ संवाददाता आयुष राजपूत ने सहारनपुर के "वरिष्ठ गठिया रोग विशेषज्ञ" डॉक्टर सौम्य जैन से बात की। 

हेल्थ जागरण - सर आजकल ठंड और बारिश के मौसम में गठिया एवं जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके क्या कारण है?

डॉक्टर सौम्य जैन - मौसम में अचानक ठंड बढ़ने से मरीज मरीज के जोड़ों में जो साइनोवियल फ्लूइड होता है उसका गाढ़ापन बढ़ जाता है। जिसके कारण सुबह के समय सूजन और दर्द के लक्षण होते हैं और सर्दियों में इस प्रकार के रोग से पीड़ित मरीज ज्यादा प्रभावित होते हैं।     

हेल्थ जागरण - क्या आप बता सकते हैं कि आपके पास गठिया एवं जोड़ों के दर्द के मरीज किस प्रकार की समस्या लेकर आ रहे हैं?                    

डॉक्टर सौम्य जैन - देखिए आजकल ज्यादातर मरीज घुटनों से संबंधित परेशानी बता रहे हैं और जो पहले से गठिया रोग से प्रभावित हैं उनकी भी दिक्कतें बढ़ गई है। अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या में ज्यादा वृद्धि हुई है। सर्दियों में ऐसे मरीजों के कार्टिलेज में जकड़न एवं सूजन जैसी समस्या थोड़ी बढ़ जाती है।              

हेल्थ जागरण - सर, ऐसे रोगियों को बचाव हेतु किस प्रकार की सावधानियां रखनी चाहिए?              

डॉक्टर सौम्य जैन - आजकल के मौसम में हीटर की मदद से थोड़ा गर्म तापमान में रहना चाहिए। जो घुटनों के मरीज हैं, वे नीकैप अवश्य पहने क्रीम, जेल या पेन किलर डॉक्टर की दी गई सलाह के अनुसार लेते रहे, अपनी डेली एक्टिविटी बनाए रखें और जंक फूड के सेवन से बचें।     

हेल्थ जागरण - गठिया रोगियों को किस प्रकार की डाइट लेनी चाहिए?    

डॉक्टर सौम्य जैन - ताजा ग्रीन वेजिटेबल फ्रूट्स नट्स अपने आर्मी शामिल करें प्रिजर्वेटिव युक्त पैक्ड फूड के सेवन से हर हाल में बचना चाहिए।            

हेल्थ जागरण - क्या  घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं?

डॉक्टर सौम्य जैन - देखिए सवाल है कि जोड़ों की विस्कोसिटी कम होनी चाहिए अगर घरेलू नुस्खे से इसमें मदद मिलती है तो उनका उपयोग करने में कोई बुराई नहीं है।      

हेल्थ जागरण - हमसे बात करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एमिनो पैच और एमिनो इनफ्यूजन तकनीक से बच सकेगी गर्भस्थ शिशु की जान

रंजीव ठाकुर April 28 2022 30508

डॉ भूमिका ने बताया कि इस मरीज के पहले भी दो बार मिसकैरिज हो चुके थे, इसलिए इस बच्चें को बचाना बेहद ज

कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भरी कमी की, वर्तमान दाम 225 रुपये  

कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भरी कमी की, वर्तमान दाम 225 रुपये  

हे.जा.स. April 10 2022 44171

पहले कोविशील्ड की बूस्टर डोज 600 रुपए और कोवैक्सीन की बूस्टर 1200 रुपए प्रति शॉट फिक्स की थी, आज इन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई मरीज की जान

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई मरीज की जान

जीतेंद्र कुमार March 20 2023 31147

एम्बुलेंस संचालकों का कहना है कि जिस मरीज को रेफर किया गया था, उसकी अस्पताल में ढंग से जांच भी नहीं

टीके की जरूरत नहीं, COVID महामारी खत्म हो गई है - Pfizer के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट

टीके की जरूरत नहीं, COVID महामारी खत्म हो गई है - Pfizer के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट

हे.जा.स. November 28 2020 23880

जिन लोगों पर बीमारी का खतरा नहीं है आप उन्‍हें वैक्‍सीन नहीं दें। आप यह भी प्‍लानिंग न करें कि लाखों

हरियाणा सरकार ने कफ सिरप का रोका उत्पादन, WHO की चेतावनी के बाद फैसला

हरियाणा सरकार ने कफ सिरप का रोका उत्पादन, WHO की चेतावनी के बाद फैसला

विशेष संवाददाता October 12 2022 42234

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने कंपनी के कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है। उन्हों

Global burden of type 2 diabetes in adolescents and young adults, 1990-2019: systematic analysis of the Global Burden of Disease Study 2019

Global burden of type 2 diabetes in adolescents and young adults, 1990-2019: systematic analysis of the Global Burden of Disease Study 2019

British Medical Journal December 09 2022 26299

Early onset type 2 diabetes is a growing global health problem in adolescents and young adults, espe

आचार्य सुश्रुत की याद में आईएमए ने मनाया राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस

रंजीव ठाकुर July 16 2022 26711

आईएमए भवन में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाया गया।अध्यक्ष डॉ मनीष टंडन तथा सचिव डॉ संजय सक्सेना तथ

सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा हांगकांग

सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा हांगकांग

हे.जा.स. January 28 2023 24424

हांगकांग बुधवार से सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा, इसे "खतरनाक दवा" के रूप में वर्गीकृत करेगा और इसकी तस्

कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले मेडिकल कॉलेजों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले मेडिकल कॉलेजों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार January 07 2022 23506

चिकित्सा शिक्षा विभाग में फिलहाल करीब 24 हजार बेड उपलब्ध हैं। इनमें 7700 आईसीयू बेड भी शामिल हैं। को

मंकीपॉक्स वैक्सीन पर WHO ने किया बड़ा खुलासा

मंकीपॉक्स वैक्सीन पर WHO ने किया बड़ा खुलासा

हे.जा.स. August 27 2022 32246

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भले ही कुछ लोगों में इस टीके ने प्रभावी ढंग से काम किया है लेकिन वा

Login Panel