देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ठंडी सुबह और प्रदूषित हवा में बढ़ रही सांस की तकलीफ, सीओपीडी मरीजों को सावधानी की जरूरत : डॉ. अजय कुमार

सीओपीडी का प्रमुख कारण धूम्रपान है, लेकिन इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी कोयले और उपलों के चूल्हे से निकलने वाला धुआं शहरी वायु प्रदूषण औद्योगिक धूल और लंबे समय तक धुएं के संपर्क में रहना भी बीमारी के महत्वपूर्ण जोखिम कारक हैं। उन्होंने आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं सहित सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे लंबे समय से खांसी बलगम और सांस फूलने की शिकायत वाले लोगों को चिकित्सकीय जांच के लिए प्रेरित करें। सीओपीडी दुनिया में मृत्यु के प्रमुख कारणों में तीसरे स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के अनुसार इस बीमारी से पीड़ित बड़ी संख्या में वयस्कों की समय पर पहचान नहीं हो पाती। जागरूकता की कमी लक्षणों को सामान्य समझना और समय पर स्पाइरोमेट्री न कराना इसके प्रमुख कारण हैं: डॉ. अजय कुमार

हुज़ैफ़ा अबरार
November 16 2026 Updated: November 16 2026 10:34
0 385
ठंडी सुबह और प्रदूषित हवा में बढ़ रही सांस की तकलीफ, सीओपीडी मरीजों को सावधानी की जरूरत : डॉ. अजय कुमार Dr. Ajay Kumar Verma pulmonologist and Professor and Head of Department Dr. Ram Manohar Lohia Institute Lucknow

 लखनऊ। दीपावली की रौनक के बाद राजधानी में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह-शाम हल्की धुंध छाने लगी है और रातें ठंडी हो रही हैं। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार सर्दियों की शुरुआत में ठंडी और ठहरी हुई हवा प्रदूषण के कणों को जमीन के करीब रोक सकती है। इसका सबसे अधिक असर फेफड़ों के रोगियों विशेषकर क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित लोगों पर पड़ता है। थोड़ा चलने पर सांस फूलना सुबह उठते ही बलगम वाली खांसी आना सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी और सीने में जकड़न जैसे लक्षण अक्सर देखने को मिलते हैं। कई लोग इन्हें बढ़ती उम्र या मौसम का सामान्य प्रभाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक इन लक्षणों की अनदेखी करने से बीमारी की पहचान और उपचार में देरी हो सकती है।

18 नवंबर को विश्व सीओपीडी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने लोगों को सीओपीडी के प्रति जागरूक रहने, शुरुआती लक्षणों को पहचानने और समय पर जांच कराने की सलाह दी है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के श्वास रोग विशेषज्ञ एवं प्रोफेसर तथा विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि हर साल नवंबर-दिसंबर में ठंड और वायु प्रदूषण के कारण सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा सांस फूलने को बुढ़ापे की निशानी मान लेना सबसे बड़ी भूल है। लंबे समय से खांसी बलगम और सांस फूलने की शिकायत होने पर सीओपीडी की जांच करानी चाहिए। स्पाइरोमेट्री एक सरल और महत्वपूर्ण जांच है, जिससे बीमारी की समय पर पहचान की जा सकती है। शुरुआती अवस्था में उपचार मिलने से मरीज अपनी सक्रियता और जीवन की गुणवत्ता बनाए रख सकते हैं।

डॉ. अजय के अनुसार सीओपीडी का प्रमुख कारण धूम्रपान है, लेकिन इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी कोयले और उपलों के चूल्हे से निकलने वाला धुआं शहरी वायु प्रदूषण औद्योगिक धूल और लंबे समय तक धुएं के संपर्क में रहना भी बीमारी के महत्वपूर्ण जोखिम कारक हैं। उन्होंने आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं सहित सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे लंबे समय से खांसी बलगम और सांस फूलने की शिकायत वाले लोगों को चिकित्सकीय जांच के लिए प्रेरित करें। सीओपीडी दुनिया में मृत्यु के प्रमुख कारणों में तीसरे स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के अनुसार इस बीमारी से पीड़ित बड़ी संख्या में वयस्कों की समय पर पहचान नहीं हो पाती। जागरूकता की कमी लक्षणों को सामान्य समझना और समय पर स्पाइरोमेट्री न कराना इसके प्रमुख कारण हैं।

डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया विशेषज्ञों का कहना है कि सीओपीडी का उपचार केवल दवाओं तक सीमित नहीं है। सही इनहेलर तकनीक नियमित दवाओं का इस्तेमाल धूम्रपान से पूर्ण परहेज संतुलित पोषण फ्लू एवं न्यूमोनिया से बचाव के लिए टीकाकरण और पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन बीमारी के बेहतर प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई मरीज इनहेलर का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं करते जिससे दवा की पर्याप्त मात्रा फेफड़ों तक नहीं पहुंच पाती। मरीजों और उनके परिजनों को इनहेलर की सही तकनीक समझना आवश्यक है। उन्होंने सलाह दी कि मौसम बदलने पर भी मरीज अपनी निर्धारित दवाएं और इनहेलर बंद न करें तथा सांस की तकलीफ बढ़ने, बलगम के रंग में बदलाव या बुखार होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

इस मौसम में ऐसे रखें फेफड़ों का ख्याल

धुंध और प्रदूषण वाली सुबह टहलने से बचें। धूप निकलने और प्रदूषण कम होने पर ही बाहर जाएं। अधिक प्रदूषण वाले दिनों में बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क इस्तेमाल करें। निर्धारित दवाएं और इनहेलर नियमित रूप से लें तथा इनहेलर हमेशा साथ रखें। फ्लू और न्यूमोनिया से बचाव के लिए चिकित्सक की सलाह के अनुसार टीकाकरण कराएं। घर के अंदर धुआं, अगरबत्ती और अन्य वायु प्रदूषण के स्रोतों को कम रखें। धूम्रपान और परोक्ष धूम्रपान से पूरी तरह दूर रहें। नियमित शारीरिक गतिविधि और संतुलित पोषण बनाए रखें। 

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

दो-तीन महीने से अधिक समय तक खांसी या बलगम बने रहना। थोड़ा चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना। सीने में जकड़न या सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आना। बार-बार सीने में संक्रमण होना। पहले की तुलना में चलने-फिरने और दैनिक कार्यों की क्षमता कम होना।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया संस्थान में गर्भवती महिलाओं को बिना डोनर खून मिलना शुरू 

लोहिया संस्थान में गर्भवती महिलाओं को बिना डोनर खून मिलना शुरू 

हुज़ैफ़ा अबरार January 01 2022 34815

पहली जनवरी को पूरे दिन सभी जरूरतमंद मरीजों के लिए बिना डोनर खून उपलब्ध कराया जा रहा है। नए साल के स्

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

हे.जा.स. February 01 2021 30229

कैंपस में रैगिंग को लेकर सीनियर्स छात्रों को सख्त हिदायत दिया गया है। सोमवार को एक समारोह आयोजित किय

प्रदूषण के कारण सांस लेने में हो रही समस्या, सात दिनों में दोगुने हुए मरीज

प्रदूषण के कारण सांस लेने में हो रही समस्या, सात दिनों में दोगुने हुए मरीज

श्वेता सिंह November 02 2022 30198

सड़क किनारे रहने वाले, दुकानदार और जिन क्षेत्रों में खोदाई-निर्माण कार्य चल रहा है, वहां के लोगों को

एक दिवसीय वैक्सीनेशन में अलीगढ़ ने वाराणसी, लखनऊऔर गोरखपुर जैसे वीआईपी ज़िलों को पिछाड़ा।

एक दिवसीय वैक्सीनेशन में अलीगढ़ ने वाराणसी, लखनऊऔर गोरखपुर जैसे वीआईपी ज़िलों को पिछाड़ा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 27 2021 31282

सीएमओ डॉ. आनंद कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक दिवसीय कोविड-19 वैक्सीनेश में अलीगढ़ पूरे उत्तर प्रदेश म

जाँघ और हिप को योग से बनाएं सुड़ौल।

जाँघ और हिप को योग से बनाएं सुड़ौल।

सौंदर्या राय October 21 2021 40230

अनियमित खानपान और दिनचर्चा के कारण जांघों पर चर्बी जमा होने लगती है। इससे आपकी बॉडी शेप खराब हो जाता

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

विशेष संवाददाता April 03 2022 32076

ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों

ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध।

ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध।

एस. के. राणा June 02 2021 26697

इंजेक्शन के निर्यात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि एक निर्यातक को अपनी निर्यात

डीएम ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

admin May 28 2023 31656

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर परसिया चंदौर का औचक निरीक्षण

मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस की दहशत

मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस की दहशत

विशेष संवाददाता December 24 2022 30281

मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस के नए मरीज हर माह सामने आ रहे हैं। जबलपुर मेडिकल कॉलेज के आंकड़े बताते हैं

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

विशेष संवाददाता April 10 2022 37896

गुजरात में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उप-स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है। मुंबई से व

Login Panel