देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बच्चों के विकास और दिव्यांगता समावेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का मीडिया से आह्वान

बच्चों से जुड़े मुद्दों, विशेषकर ऑटिज्म एवं तंत्रिका विकास संबंधी विषय पर यहां आयोजित एक कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कहा कि दिव्यांग बच्चों से संबंधित खबरों में केवल उनकी स्वास्थ्य स्थितियों तक सीमित रहने के बजाय स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, परिवारों के अनुभव और बच्चों को पेश आने वाली सामाजिक बाधाओं को भी प्रमुखता दी जानी चाहिए।

एस. के. राणा
October 31 2026 Updated: October 31 2026 19:05
0 245
बच्चों के विकास और दिव्यांगता समावेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का मीडिया से आह्वान बच्चों से जुड़े मुद्दों, विशेषकर ऑटिज्म एवं तंत्रिका विकास संबंधी विषय पर आयोजित एक कार्यशाला

तिरुवनंतपुरम (भाषा)। बच्चों में विकास संबंधी देरी और दिव्यांगता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने तथा सामाजिक भेदभाव दूर करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुये विशेषज्ञों ने ऑटिज्म एवं तंत्रिका-विकास संबंधी अन्य स्थितियों पर सटीक, संवेदनशील और साक्ष्य-आधारित खबरें प्रकाशित करने की जरूरत पर जोर दिया।

बच्चों से जुड़े मुद्दों, विशेषकर ऑटिज्म (autism) एवं तंत्रिका विकास (neurodevelopmental) संबंधी विषय पर यहां आयोजित एक कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कहा कि दिव्यांग बच्चों से संबंधित खबरों में केवल उनकी स्वास्थ्य स्थितियों तक सीमित रहने के बजाय स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, परिवारों के अनुभव और बच्चों को पेश आने वाली सामाजिक बाधाओं को भी प्रमुखता दी जानी चाहिए।

कार्यशाला में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि एआई शोध, अनुवाद और आंकड़ों के विश्लेषण में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इसके इस्तेमाल से गलत सूचना फैलने, डीपफेक (deepfakes) तैयार होने और लोगों की निजता का उल्लंघन होने जैसे जोखिम भी जुड़े हैं।

यूनिसेफ (UNICEF) इंडिया के स्वास्थ्य विशेषज्ञ विवेक वीरेंद्र सिंह, तिरुवनंतपुरम स्थित बाल विकास केंद्र की निदेशक दीपा भास्करन और केरलम के किशोर स्वास्थ्य एवं स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रमों के राज्य नोडल अधिकारी अमर फेटल ने बच्चों के शुरुआती विकास और समय पर हस्तक्षेप के महत्व पर अपने विचार रखे।

इसमें बताया गया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य (National Child Development Centre) कार्यक्रम के तहत 1,176 नर्सों को शुरुआती जांच का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा, जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्रों को मजबूत करने के उद्देश्य से 192 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कुशीनगर में रोटरी क्लब ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

कुशीनगर में रोटरी क्लब ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

अनिल सिंह March 21 2023 36301

रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा आयोजित इस शिविर में 105 लोगों ने रक्तदान का एक नया कीर्तिमान स्थापित कि

कोविड टीकाकरण शिविर में 150 लोगों को लगा टीका।

कोविड टीकाकरण शिविर में 150 लोगों को लगा टीका।

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2021 25897

चाइल्डलाइन टीम इचवालिया गांव में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीका लगवाने के प्रति लगातार जागरूक करने

केजीएमयू में लेजर तकनीक से होगा डायबिटिक रेटीनोपैथी का इलाज।

केजीएमयू में लेजर तकनीक से होगा डायबिटिक रेटीनोपैथी का इलाज।

हुज़ैफ़ा अबरार December 20 2021 31095

अनियंत्रित डायबिटिक पीड़ित मरीजों को आंख संबंधी बीमारी का खतरा कई गुना अधिक रहता है। चिकित्सा विज्ञा

कोरोना टीका की बरबादी पर केंद्र चिंतित, कहा हर खुराक कीमती

कोरोना टीका की बरबादी पर केंद्र चिंतित, कहा हर खुराक कीमती

एस. के. राणा March 04 2022 29096

केंद्र सरकार का कहना है कि कोरोना टीके की हर खुराक कीमती है, इसे किसी भी तरह बर्बाद नहीं होने दें। स

सर्दियों के दौरान हर पाँचवे कोलेस्ट्रॉल मरीजों के कोलेस्ट्रॉल लेवल में होती है वृद्धि: डा अभिनीत गुप्ता 

सर्दियों के दौरान हर पाँचवे कोलेस्ट्रॉल मरीजों के कोलेस्ट्रॉल लेवल में होती है वृद्धि: डा अभिनीत गुप्ता 

हुज़ैफ़ा अबरार January 18 2023 34029

सर्दियों मे हर 5 मरीज़ में से एक को अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि का अनुभव हो सकता है। इसका का

माहवारी, लड़कियों द्वारा स्कूल छोड़ने का एक बड़ा कारण

माहवारी, लड़कियों द्वारा स्कूल छोड़ने का एक बड़ा कारण

लेख विभाग October 06 2022 104343

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की बाल सुरक्षा के लिए काम करने वाली एजेंसी यूनिसेफ ने एक अध्ययन में बताया

इतने कम समय में 100 करोड़ टीके लगाना बहुत बड़ी कामयाबी, भारत को बधाई: विश्व स्वास्थ्य संगठन

इतने कम समय में 100 करोड़ टीके लगाना बहुत बड़ी कामयाबी, भारत को बधाई: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. October 22 2021 23739

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के कोविड-19 से संघर्ष में गौरवशाली दिया है, हम निरन्तर, विश्व में सबसे बड़े

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2023 47290

पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिव

ड्यूटी से गैरहाजिर और मरीजों की अनदेखी करने वाले 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर कार्रवाई

ड्यूटी से गैरहाजिर और मरीजों की अनदेखी करने वाले 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर कार्रवाई

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2026 1729

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर कार्रवाई- स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित र

प्रयागराज में अवैध क्लीनिक पर शिकंजा

प्रयागराज में अवैध क्लीनिक पर शिकंजा

विशेष संवाददाता March 17 2023 34717

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के गोबर गली में अवैध रूप से संचालित वर्षों पुरानी क्लीनिक प

Login Panel