देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविडरोधी टीकाकारण अभियान से  97% से अधिक लोगों संतुष्ट- डॉ. विनोद के पॉल

भारत का टीकाकरण का अब तक का अनुभव बहुत सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहा है। उन्होंने कहा, "टीकों को ले कर हिचकिचाहट अब बहुत तेजी से समाप्त हो रही है।

हे.जा.स.
February 12 2021
0 9952
कोविडरोधी टीकाकारण अभियान से  97% से अधिक लोगों संतुष्ट- डॉ. विनोद के पॉल कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. विनोद कुमार पॉल

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 टीका लगवाने वाले 97% लोग अब तक इस टीकाकरण से संतुष्ट पाए गए हैं। यह जानकारी नीति आयोग के सदस्य और भारत सरकार के कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. विनोद कुमार पॉल ने दी है। दुनिया के अब तक के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के तहत भारत ने 66 लाख लोगों को कोविड-19 के टीके लगा दिए हैं। इनमें स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता शामिल हैं, जिन्हें इसका खतरा ज्यादा है। 

'कैसे बढ़ाएं टीकाकरण पर भरोसा' वेबिनार का आयोजन हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ- इंडिया रिसर्च सेंटर और प्रोजेक्ट संचार की ओर से किया गया था। इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने कोविड-19 टीकाकरण पर भारतीय संदर्भ में चर्चा की। उन्होंने कहा कि 1500 में मुश्किल से 1 को कोई हल्का साइड इफेक्ट हो रहा। 

नीति आयोग के सदस्य और भारत सरकार की कोविड-19 टास्क फोर्स, के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार पॉल ने कहा कि भारत का टीकाकरण का अब तक का अनुभव बहुत सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहा है। उन्होंने कहा, "टीकों को ले कर हिचकिचाहट अब बहुत तेजी से समाप्त हो रही है। दोनों टीके सर्वाधिक सुरक्षित टीकों में हैं। ये टीके लेने वाले 1500 लोगों में से सिर्फ 1 को टीकाकरण उपरांत समस्या हो रही है और वह भी बहुत हल्की।” 

देश की बड़ी आबादी को टीका उपलब्ध करवाने की भारत की रणनीति के बारे में उन्होंने कहा, "इतने बड़े कार्यक्रम के लिए भारत के आत्मविश्वास का आधार घरेलू टीकों की व्यापक उपलब्धता, टीकों के भंडारण और वितरण की विशाल ढांचागत सुविधाएं और ‘को-विन' के रूप में एक समग्र आईटी समाधान है।”उन्होंने कहा कि को-विन टीकों की आपूर्ति, कोल्ड चेन की स्थिति और टीकों के भंडार पर नजर रखने के लिहाज से तो बेहद उपयोगी है ही साथ ही यह लाभार्थियों को टीके संबंधी सूचनाएं भी उपलब्ध करवा देता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में बनेगा नया अस्पताल, मिलेंगी ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता March 15 2023 15170

नए अस्पताल में 100 बेड का पुरुष और 100 बेड का महिला अस्पताल बनाने की तैयारी है। इसके लिए सीएमओ को पा

स्वास्थ्य

देर रात तक जगने से खराब होता है स्वास्थ्य, हेल्दी नींद के उपाय पढ़ें

लेख विभाग February 17 2022 8514

कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पलंग पर लेटते ही नींद आ जाती है। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो घंटो

सौंदर्य

वजन घटाना हो तो खाली पेट पिएं अदरक का रस

लेख विभाग November 05 2022 8426

अदरक के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो न केवल त्वचा को कई समस्याओं से दूर कर सकते हैं बल्क

राष्ट्रीय

डेंगू का डंक, शिमला में अब तक 257 मरीज आए सामने

विशेष संवाददाता November 19 2022 14269

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। मच्छर के काटने से अचानक तेज बुखार

राष्ट्रीय

COVID-19 वैक्सीन: केंद्र सरकार ने एक करोड़ कोविशल्ड टीकों के खरीद का दूसरा आदेश जारी किया 

हे.जा.स. February 07 2021 6368

केंद्र सरकार ने प्रथम चरण में कोविशिल्ड के 11 करोड़ टीके 231 करोड़ रुपये  में खरीदे थे। अब SII के सा

राष्ट्रीय

दिल्ली में बना देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

विशेष संवाददाता August 27 2022 14745

दिल्ली के नरेला में निर्मित यह संस्थान देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान होने के साथ ही उत्तरी भा

राष्ट्रीय

कोरोना की वैक्सीन प्रभाव रोकती है प्रसार नहीं - प्रो. राजेश कुमार।

हे.जा.स. August 31 2021 7463

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भारत सहित पूरा विश्व चिंतित है लेकिन सही आंकलन ना होने से आम जनमानस भी प

राष्ट्रीय

एम्स में लाभार्थियों का मिलेगा कैशलेस इलाज, बुजुर्ग मरीजों को भाग-दौड़ से मिलेगी राहत

एस. के. राणा May 23 2023 13294

मंत्रालय ने कहा, इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों (सेवानिवृत्त पेंशनभोगी) को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि स्

राष्ट्रीय

एम्स के नए डायरेक्टर बने डॉ.एम श्रीनिवास

admin September 24 2022 7399

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को आखिरकर नया डायरेक्टर मिल गया है। डॉ. एम. श्रीनिवास ऑल इंडिया इंस

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना की एक और लहर दे सकती है दस्तक: डब्लूएचओ की चीफ साइंटिस्ट

विशेष संवाददाता October 22 2022 10999

देश में त्योहारों के बीच कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के सब वेरिएंट एक्सबीबी ने डराना शुरू कर दिया है।

Login Panel