देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली में बना देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

दिल्ली के नरेला में निर्मित यह संस्थान देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान होने के साथ ही उत्तरी भारत के लिये फायदेमंद साबित होगा। संस्थान में सात विभाग हैं और यह होम्योपैथी की विशेषज्ञता से संबंधित स्नात्कोत्तर एवं डाक्टॉरल कोर्स उपलब्ध कराएगा।

विशेष संवाददाता
August 27 2022 Updated: August 27 2022 03:01
0 37422
दिल्ली में बना देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक का लोकार्पण करते केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोणोवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में 300 करोड़ की लागत से देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक इंस्टिट्यूट बन रहा है। इस संस्थान को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक नाम दिया गया है। इंस्टीट्यूट का लोकार्पण केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोणोवाल ने किया। दिल्ली के नरेला में निर्मित यह संस्थान देश का सबसे बड़ा होम्योपैथिक संस्थान होने के साथ ही उत्तरी भारत के लिये फायदेमंद साबित होगा।

 

यह संस्थान कोलकाता के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक का सेटेलाइट सेंटर के रुप में कार्य करेगा। केंद्रीय मंत्री (Union AYUSH Minister) सोणोवाल (Sarbananda Sonowal) ने कहा कि, ''राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति में आयुष को स्वास्थ्य की मुख्यधारा में शामिल करने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही यह भी कोशिश की गई है कि आयुष को स्वास्थ्य सेवा में शामिल शिक्षा और अनुसंधान (research) से भी जोड़ा जाए। इसी के तहत मंत्रालय ने होम्योपैथी के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान के विकास के लिए शीर्ष संस्थाओं को विकसित करने, नवाचार और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।''

इस अवसर पर आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई कालुभाई ने इसे आयुष की प्रगति के लिए इसे बेहद महत्वपूर्ण संस्थान बताया। इस मौके पर स्थानीय सांसद हंसराज हंस, आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, आयुष मंत्रालय (AYUSH) एवं एनआइएच के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

संस्थान में सात विभाग हैं और यह होम्योपैथी की विशेषज्ञता से संबंधित स्नात्कोत्तर एवं डाक्टॉरल कोर्स उपलब्ध कराएगा। होम्योपैथी औषधियों के विकास, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मानक सहित होम्योपैथी के विज्ञान सम्मत विकास की मूल संकल्पनाओं पर यह संस्थान फोकस करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान में यह संस्थान बैंचमार्क स्टैंडर्ड स्थापित करेगा। नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ होम्योपैथिक में परास्नातक और शोध की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसके अलावा आयुष में होम्योपैथिक से संबंधित आधारभूत क्षेत्रों, औषधि विकास, गुणवत्ताा नियंत्रण आदि विभिन्न पहलुओं पर कार्य होगा।

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कठिन चुनौती: कोरोना संक्रमण के एक लाख साठ हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण के 3,623 नए मरीज़ 

कठिन चुनौती: कोरोना संक्रमण के एक लाख साठ हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण के 3,623 नए मरीज़ 

एस. के. राणा January 09 2022 28922

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, हज़ारों लोग ले रहे सेवाओं का लाभ

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, हज़ारों लोग ले रहे सेवाओं का लाभ

रंजीव ठाकुर May 02 2022 32239

जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य म

अब गांवों में पंचायत सहायक करेंगे आयुष्मान कार्ड के लिए मदद

अब गांवों में पंचायत सहायक करेंगे आयुष्मान कार्ड के लिए मदद

श्वेता सिंह November 17 2022 35044

आयुष्मान कार्ड अभी जिले स्तर पर मंडलीय चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों

देश में कोविड वैक्सीन की एक भी डोज ना लेने वालों का आंकड़ा करोडों के पार

देश में कोविड वैक्सीन की एक भी डोज ना लेने वालों का आंकड़ा करोडों के पार

रंजीव ठाकुर July 24 2022 27591

देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

जानिए क्या है देश में कोरोना की स्थिति ?

एस. के. राणा April 18 2023 27793

पिछले 24 घंटे में आए 7 हजार 633 नए मामले मिले हैं। बीते दिन 11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश म

Effect of a test-and-treat approach to vitamin D supplementation on risk of all cause acute respiratory tract infection and covid-19: phase 3 randomised controlled trial

Effect of a test-and-treat approach to vitamin D supplementation on risk of all cause acute respiratory tract infection and covid-19: phase 3 randomised controlled trial

British Medical Journal February 18 2023 35631

Among people aged 16 years and older with a high baseline prevalence of suboptimal vitamin D status,

मेदांता अस्पताल ने की ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत

मेदांता अस्पताल ने की ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 5418

मेडिकल डायरेक्टर एवं यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि ओ-आर्म

कनाडा के इतिहास में पहली बार लगा आपातकाल, कोविड वैक्सीन न लेने वालों के खिलाफ कार्यवाही बना कारण

कनाडा के इतिहास में पहली बार लगा आपातकाल, कोविड वैक्सीन न लेने वालों के खिलाफ कार्यवाही बना कारण

एस. के. राणा February 15 2022 37528

कनाडा में कोविड वैक्सीन न लेने वालों के खिलाफ लागू किए कड़े कदमों के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शनों

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

विशेष संवाददाता October 31 2022 24360

यह वैरिएंट अपने देश के लिए भी खतरा है। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन में ते

चीन के सान्या शहर में कोरोना का तांडव, पूरे शहर में लगा लॉकडाउन 

चीन के सान्या शहर में कोरोना का तांडव, पूरे शहर में लगा लॉकडाउन 

हे.जा.स. August 07 2022 29668

शनिवार सुबह से सान्या शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी लगा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर भी रो

Login Panel