देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर

वैश्विक कैंसर डाटा के एक विश्लेषण के अनुसार, भारत में हर पांच में से तीन लोग कैंसर का पता चलने के बाद मर जाते हैं, और पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर इसका "असामान्य रूप से ज्यादा असर" पड़ता है।

एस. के. राणा
March 07 2025 Updated: March 07 2025 08:33
0 170036
कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर स्तन कैंसर पीड़ित मरीज़ प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अध्ययन में पता चला कि कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर है और दुनिया में कैंसर से होने वाली 10 फीसदी से ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार है।  अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि आने वाले 20 सालों में भारत में कैंसर से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ेगी क्योंकि जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ेगी, हर साल मामलों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। 


भारत में सबसे आम पांच तरह के कैंसर, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित करते हैं, कुल कैंसर के 44 फीसदी मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। रिसर्चरों की टीम ने पिछले 20 सालों में भारत में अलग-अलग उम्र और लिंग के लोगों में 36 तरह के कैंसर देखे, जिसके लिए उन्होंने ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी (ग्लोबोकैन) 2022 और ग्लोबल हेल्थ ऑब्जर्वेटरी (GHO ) द्वारा जारी आंकड़ों का इस्तेमाल किया। 

भारतीय महिलाओं पर ज्यादा बुरा असर - Indian women are more affected by cancer
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों की वजह से महिलाओं पर कैंसर का ज्यादा असर पड़ रहा है। महिलाओं में स्तन कैंसर (breast cancer लगभग 30 फीसदी नए मामलों और 24 फीसदी से ज्यादा संबंधित मौतों के लिए जिम्मेदार है। इसके बाद सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) है, जो 19 फीसदी से ज्यादा नए मामलों और लगभग 20 फीसदी मौतों के लिए जिम्मेदार है। 


वैश्विक कैंसर डाटा के एक विश्लेषण के अनुसार, भारत में हर पांच में से तीन लोग कैंसर का पता चलने के बाद मर जाते हैं, और पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर इसका "असामान्य रूप से ज्यादा असर" पड़ता है। 'द लैंसेट' पत्रिका (The Lancet' journal) में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कैंसर के मामलों और मौतों का अनुपात लगभग चार में से एक पाया गया, जबकि चीन में यह दो में से एक था। 


कैंसर (cancer) पर रिसर्च करने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसी (आईएआरसी) ने अनुमान लगाया है कि 2050 तक भारत में स्तन कैंसर के नए मामलों में 170 प्रतिशत और मौतों में 200 प्रतिशत की वृद्धि होगी, इसलिए जल्दी जांच और पहचान और भी जरूरी हो गई है। 


आईएआरसी के अनुसार, दुनिया भर में 20 में से एक महिला को अपने जीवनकाल में इस बीमारी का पता चलेगा और अगले 25 सालों में इससे जुड़े मामलों में 38 फीसदी और मौतों में 68 फीसदी वृद्धि होगी. यानी 2050 तक दुनिया भर में सालाना कैंसर के 32 लाख नए मामले आएंगे और इससे 11 लाख मौतें होंगी.

ग्लोबोकैन (Globocan) इस अध्ययन को भारत में कैंसर की मौजूदा और भविष्य की स्थिति का पहला व्यापक मूल्यांकन बताता है, जो विभिन्न आयु समूहों और लिंग असमानताओं पर केंद्रित है। यह दुनिया भर के 185 देशों और क्षेत्रों के लिए गैर-मेलानोमा त्वचा कैंसर सहित 36 तरह के कैंसर पर अपने आंकड़े प्रदान करता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सीएम धामी ने अस्पताल की किया निरीक्षण

सीएम धामी ने अस्पताल की किया निरीक्षण

आरती तिवारी September 14 2022 30945

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हो

सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा हांगकांग

सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा हांगकांग

हे.जा.स. January 28 2023 24326

हांगकांग बुधवार से सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा, इसे "खतरनाक दवा" के रूप में वर्गीकृत करेगा और इसकी तस्

ऑर्थराइटिस- संभव है होम्योपैथी से उपचार।     

ऑर्थराइटिस- संभव है होम्योपैथी से उपचार।     

लेख विभाग June 12 2021 36794

रुमेटॉयड आर्थराइटिस एक ऑटो-इम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का प्रतिरोधी तंत्र स्वयं की कोशिकाओं को नुकस

कोरोना काल में दुनिया भर में 50 लाख बच्चे अनाथ हुए: लैंसेट

कोरोना काल में दुनिया भर में 50 लाख बच्चे अनाथ हुए: लैंसेट

एस. के. राणा February 25 2022 30104

मार्च 2020 से दुनिया भर में करीब 50 लाख बच्चों ने कोरोना के कारण माता-पिता या देखभाल करने वाले को खो

इंडोनेशिया ने ईज़ाद किया डेंगू से लड़ने वाला मच्छर।

इंडोनेशिया ने ईज़ाद किया डेंगू से लड़ने वाला मच्छर।

हे.जा.स. November 02 2021 44397

नतीजों में देखा गया था कि वोल्बाचिया वाले मच्छरों को छोड़ने से डेंगू के मामलों में 77 प्रतिशत गिरावट

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

हे.जा.स. October 08 2021 32910

चार अक्टूबर को प्रभावी हुए ब्रिटेन के नए नियमों के अनुसार, कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवा चुके भ

यूपी में खुलेंगे 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर

यूपी में खुलेंगे 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर

आरती तिवारी October 08 2022 35062

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नई रणनीति से सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में सामान्य बीमारी से पीड़ित

नया सवेरा अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, खुलेआम अस्पताल में हो रही मानकों की अनदेखी

नया सवेरा अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, खुलेआम अस्पताल में हो रही मानकों की अनदेखी

विशेष संवाददाता August 09 2023 40724

अस्पतालों में दिन प्रति दिन लापरवाही बढ़ती जा रही है। स्वास्थ विभाग की टीम बिना लायसेंस के संचालित अ

अब गांवों में पंचायत सहायक करेंगे आयुष्मान कार्ड के लिए मदद

अब गांवों में पंचायत सहायक करेंगे आयुष्मान कार्ड के लिए मदद

श्वेता सिंह November 17 2022 35184

आयुष्मान कार्ड अभी जिले स्तर पर मंडलीय चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों

लखनऊ के लोकबन्धु अस्पताल में दो डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट कोरोना की चपेट में, गुरूवार को 310 लोग संक्रमित

लखनऊ के लोकबन्धु अस्पताल में दो डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट कोरोना की चपेट में, गुरूवार को 310 लोग संक्रमित

हुज़ैफ़ा अबरार January 06 2022 21452

लखनऊ में गुरुवार को 310 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के ज्या

Login Panel