देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

चेहरे पर चमक लाकर आकर्षक बनाने के लिए अपनाएँ ये उपाय 

खूबसूरत चेहरा आज हर लड़की की ख्वाहिश हैl अपने चेहरे पर चमक लाने के उपाय के लिए घर और किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपने चेहरे को चमका सकतीं हैं l

आयशा खातून
December 05 2022 Updated: December 05 2022 16:29
0 141295
चेहरे पर चमक लाकर आकर्षक बनाने के लिए अपनाएँ ये उपाय  प्रतीकात्मक चित्र

ज़्यादातर लडकियां ग्लोइंग स्किन पाना चाहतीं हैं। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपने रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ उपाय को अपनाना चाहिए l इसके लिए बाज़ार में बहुत प्रोडक्ट मौजूद हैं लेकिन वे सबकी स्किन को सूट नहीं करते l चमकदार त्वचा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे आजमा सकतीं हैं l आइए जानते हैं कि चेहरे पर चमक लाने के लिए हम क्या करें और दूसरों से ज़्यादा आकर्षक दिखें।

 

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए उपाय - Glowing Skin

खूबसूरत चेहरा आज हर लड़की की ख्वाहिश हैl अपने चेहरे पर चमक लाने के उपाय के लिए घर और किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपने चेहरे को चमका सकतीं हैं l कुछ अच्छी आदतें भी ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी सहायक बन सकती हैंl

 

अच्छी नींद लें – Get good sleep

दिन भर काम करना, रात को देर तक जागना और 8 घंटे की पूरी नींद न लेना आपकी स्किन के लिए अच्छा नहीं है l यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर डालता है l भरपूर नींद न लेने से आपकी आंखें के नीचे डार्क सर्कल्स आ जाएंगे l जब आप भरपूर नींद नहीं लेंगीं तो आपकी स्किन में इस बूस्टिंग में कमी आएगी और चेहरा थका एवं अस्वस्थ लगेगा l

 

पानी पियें – Drink plenty of water

भरपूर पानी हमारी स्किन को ग्लो करने में मदद करता है l हमारे शरीर के अंदर की गंदगी को बाहर निकालता है और नए बॉडी सेल्स बनाता है l आप चाहें तो अपने पानी में हेल्दी चीजें मिलाकर भी पी सकती हैं, इस तरह से पानी के फ़ायदे भी बढ़ जाएंगे l इसके नियमित सेवन से चेहरे के दाग- धब्बे गायब हो जाते हैं और चेहरे पर ग्लो आता है l

 

व्यायाम करें – Exercise regularly

व्यायाम करने से बॉडी शेप में आती है। व्यायाम से चेहरे पर चमक बढ़ती है और मन भी खुश रहता है l व्यायाम करने के दौरान शरीर से पसीना निकलता है और स्किन की गंदगी बाहर निकल जाती है l गहरी नींद आती है जो चेहरे की त्वचा के लिए बहुत ज़रूरी है l चेहरा खूबसूरत दिखने लगता है l

 

योग का अभ्यास – Practice of yoga

योग करने से आपकी स्किन ग्लो करने लगती है l योग आपकी त्वचा की मांसपेशियों में कसाव लाकर उसे निखारता है l शारीरिक व्यायाम के साथ ही मानसिक तौर पर आपको शांत करता है l चेहरे पर चमक लाने वाले योग में मुख्य हैं - चक्रासन, सर्वांगासन, हलासान, शीर्षासन और प्राणायाम l

 

साबुन प्रयोग न करें – Do not use soap

साबुन का ज़्यादा इस्तेमाल आपके चेहरे की त्वचा के लिए सही नहीं है? साबुन में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जो स्किन को बेजान बना देते हैं l यही नहीं, आपकी स्किन को ड्राई बनाकर स्किन से प्राकृतिक तेल और सीबम को निकालकर मॉइश्चर छीन लेते हैं l स्किन का पीएच स्तर असंतुलित हो जाता है और त्वचा को नुकसान होने लगता है l

तनाव में न रहें – Don’t be in stress

तनाव मानसिक स्तर पर परेशान करने के साथ ही आपके स्वास्थ्य पर भी हमला करती है l तनाव में आपका शरीर कोर्टिसोल नामक एक हार्मोन छोड़ता है, जिससे त्वचा ज़्यादा मात्रा में सीबम छोड़ती है, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं l चेहरे पर मुंहासे होने का एक कारण आपका लगातार तनाव में रहना भी है l तनाव की स्थिति में अपने शरीर को शांत करने के लिए आपको ठंडे पानी से नहाना चाहिए l

 

चेहरा साफ़ करके सोयें – Clean your face before sleeping

चेहरे पर लगा मेकअप, बाहर का प्रदूषण, धूल- कण आपके चेहरे पर रोमछिद्रों के जरिए अंदर तक पहुंच जाता है l यह गंदगी आपकी स्किन को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है? रात में स्किन में बदलाव आता है l इसलिए यह ज़रूरी है कि आप रात को सोते समय अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ़ करके सोयें l

 

अपने मन को शांत रखें – Keep your mind in peace

तनाव, निराशा और क्रोध कुछ ऐसे कारक हैं, जिससे आपके चेहरे की चमक खो जाती है l इसलिए हर स्थिति में आप अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें l अपने मन को ऐसी अवस्था में ले जाएं कि आपको आसानी से कोई दुःख और परेशानी न हिला सके l इस स्थिति को पाने के लिए आप ध्यान कर सकते हैं l यह काफ़ी हद तक आपके मन को शांत रखने में मदद करता है और आपकी स्किन कभी भी ग्लो करना नहीं बंद करेगी l

 

प्राकृतिक भोजनशैली अपनाएं – Adopt natural food style

आपको अपनी डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए l यह आपकी स्किन पर जादुई तरीके से काम करता है और इनमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स आदि आपको लाभ पहुंचाते हैं l जो मौसम चल रहा हो, उस मौसम में मिलने वाली सब्जियां और फल तो ज़रूर खानी चाहिए l

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

योग से पैरों को बनाएं सुंदर और सुडौल।

योग से पैरों को बनाएं सुंदर और सुडौल।

सौंदर्या राय September 25 2021 32919

आजकल महिलाओं में पैरों को सुन्दर बनाने का प्रचलन बढ़ा है। पैरों को स्वस्थ्य, सुन्दर और सुडौल बनाने के

जानिये देश के शीर्ष दस मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट।

जानिये देश के शीर्ष दस मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट।

लेख विभाग December 27 2021 30989

NIRF 2021 की रैंकिंग लिस्ट के अनुसार भारत के टॉप 10 मेडिकल, डेंटल और फार्मेसी कॉलेजों की सूची। शिक्ष

एस्ट्राजेनेका ने कोविड-19 टीके पर पेश किया स्पष्टीकरण।  

एस्ट्राजेनेका ने कोविड-19 टीके पर पेश किया स्पष्टीकरण।  

हे.जा.स. March 15 2021 25375

नॉर्वे में टीकाकरण के बाद खून के थक्के जमने (थ्रोम्बोटिक) संबंधी रिपोर्ट सामने आने के बाद ‘एस्ट्राजे

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग हुआ 75 वर्ष का, अब मरीजों को मिलेगा औषधीय पौधों का भी लाभ।

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग हुआ 75 वर्ष का, अब मरीजों को मिलेगा औषधीय पौधों का भी लाभ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2021 26328

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर 75 पौधों का पौधारोपण हुआ। औ

लखनऊ में फैले वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए बनी कार्ययोजना

लखनऊ में फैले वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए बनी कार्ययोजना

आरती तिवारी November 07 2022 27561

अपर नगर आयुक्तो की अध्यक्षता में गठित उक्त टीम द्वारा नगर निगम लखनऊ द्वारा की जा रही फागिंग, एंटी ला

बच्चों में अगर है झिझक तो कराएं सहज शंख मुद्रा, इससे दूर होगी समस्या

बच्चों में अगर है झिझक तो कराएं सहज शंख मुद्रा, इससे दूर होगी समस्या

आरती तिवारी August 19 2022 24224

भागती दौड़ती जिंदगी में कई बार अभिभावक जान नहीं पाते हैं और बच्चे मानसिक समस्याओं में घिर जाते है। बा

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

श्वेता सिंह August 29 2022 28074

कई मरीजों में तो बुखार, दर्द और कमजोरी जैसा कोई लक्षण ही नहीं दिखा। यहां तक उन्हें संक्रमित होने का

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत का बजट पर्याप्त नहीं - वी के पॉल

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत का बजट पर्याप्त नहीं - वी के पॉल

हे.जा.स. November 20 2020 21582

स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत का कुल खर्च कम है। इसे ठीक किया जाना चाहिए। यह कठिन  संसाधनों से आता है औ

घटिया दवाओं के पकडे जाने पर दवा निर्माण कंपनी के निदेशकों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता: उच्च न्यायालय

घटिया दवाओं के पकडे जाने पर दवा निर्माण कंपनी के निदेशकों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता: उच्च न्यायालय

हे.जा.स. May 23 2022 42959

न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने कहा कि याचिकाकर्ता, जब तक दवाओं की तैयारी और निर्माण में सक्रिय भूमिका नह

तांबे के बर्तन में पानी पी रहे हैं तो न करें ये गलती

तांबे के बर्तन में पानी पी रहे हैं तो न करें ये गलती

श्वेता सिंह November 21 2022 34117

अक्सर लोग तांबे का पानी पीते वक्त कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना

Login Panel