देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बदली हुई जीवनशैली कैंसर के मुख्य कारण हैं: प्रो. रेखा सचान

डा. सचान कैंसर के प्रमुख लक्षणों के बारे में बताती हैं कि शरीर के किसी भाग में असामान्य गांठ होना, वजन का गिरना, रक्तस्राव होना, शरीर के किसी भी भाग में लगातार दर्द रहना, भूख कम लगना और थकान रहना आदि |

हुज़ैफ़ा अबरार
February 04 2022 Updated: February 04 2022 20:04
0 34455
बदली हुई जीवनशैली कैंसर के मुख्य कारण हैं: प्रो. रेखा सचान प्रतीकात्मक

लखनऊ | कैंसर में मुख्य रूप से कोशिकाएं अनियमित रूप से बढ़ने लगती हैं | यह कई बीमारियों का समूह है और शरीर के किसी भी हिस्से या अंग में उपस्थित कोशिकाओं को प्रभावित कर सकता है | कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समुदाय में जागरूकता लाने के लिए हर साल चार फरवरी को  विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है| इस साल इस दिवस की थीम है “क्लोज द केयर गैप” अर्थात “देखभाल के अंतर को खत्म करें |” 

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रो. रेखा सचान का कहना है कि बदली हुई जीवन शैली, शारीरिक गतिविधि में कमी एक्टिव व पैसिव धूम्रपान रसायन आदि कैंसर के मुख्य कारण हैं |

कैंसर किसी भी आयु वर्ग में हो सकता है | महिलाओं में मुख्यतः सर्वाइकल, ब्रेस्ट, ओवेरियन, कोलोन, गर्भाशय (एंडोमेट्रियल) कैंसर देखने को मिलते हैं |  

डा. सचान ने बताया कि महिलाओं में स्तन कैंसर सर्वाधिक देखा जाता  है, जितनी जल्दी कैंसर का पता चल जाता है उसी के मुताबिक शत-प्रतिशत सफल इलाज होने की संभावना बढ़ जाती  है | देश में प्रति एक लाख महिलओं में 26 से 30 महिलायें स्तन कैंसर से ग्रसित हैं | स्तन में गांठ पड़ना, स्तन में दर्द एवं खुजली होना, स्तन की त्वचा में गड्ढे पड़ना, त्वचा पर नारंगी रंग के चकत्ते पड़ना आदि स्तन कैंसर के प्रमुख लक्षण हं | समय-समय पर स्तनों की खुद से जांच कर स्तन कैंसर से बच सकते हैं | अल्ट्रासाउंड या मैमोग्राम के द्वारा इस बीमारी का पता लगाया जाता है |

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद होने वाला दूसरा मुख्य कैंसर है | सर्वाइकल कैंसर होने का मुख्य कारण ह्यूमन पैपोनिमा वायरस है | इसके अलावा  कई बार गर्भधारण या एक से ज्यादा लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाना भी इसके कारण हैं | समय से पता चल जाने पर इसका इलाज संभव है | इससे बचने के लिए टीके लगवाएं, साथ ही हर तीन साल में पैप स्मियर  टेस्ट कराएं | 

ओवरी का कैंसर किसी भी आयु में हो सकता है लेकिन इसका खतरा 50 वर्ष से अधिक आयु की उम्र की महिलाओं में अधिक होता है | गर्भाशय का कैंसर, गर्भाशय की कोशिकाओं के तेजी से बढ़ने के कारण होता है | इस बीमारी का पता लगाना मुश्किल है क्योंकि इस बीमारी का पता लगाने के लिए कोई जांच उपलब्ध नहीं है | थायरॉइड कैंसर होने की संभावना तब अधिक होती है जब थायरॉइड कोशिकाओं में आनुवंशिक परिवर्तन होने लगते हैं |

डा. सचान कैंसर के प्रमुख लक्षणों के बारे में बताती हैं कि शरीर के किसी भाग में असामान्य गांठ होना, वजन का गिरना, रक्तस्राव होना, शरीर के किसी भी भाग में लगातार दर्द रहना, भूख कम लगना और थकान रहना आदि |

हम स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर इस बीमारी से बच सकते हैं |  इसके लिए नियमित रूप से व्यायाम करना, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करना, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवनकरना, साथ ही जंक एवं पैकेज़्ड फूड का सेवन कम करना पडेगा | 

सरकार द्वारा नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रीवेन्शन ऑफ कैंसर, डायबिटीज कार्डियो वस्कुलर एंड स्ट्रोक चलाया जा रहा है | इसके तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में गैर संचारी रोगों सहित कई स्क्रीनिंग करती हैं |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

इन घरेलू उपायों से चेहरे के अनचाहे बालों से पाएं छुटकारा

इन घरेलू उपायों से चेहरे के अनचाहे बालों से पाएं छुटकारा

श्वेता सिंह September 26 2022 37694

फेस के अनचाहे बालों को हटाने के लिए मार्केट में कई तरीके के प्रोडक्ट भी आते हैं लेकिन उससे आपकी स्कि

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

आरती तिवारी June 11 2023 35874

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को एक समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपा है। इस मौके पर मुख्यमंत्

बेसन से करें फेशियल, फ़टाफ़ट आएगा ग्लो

बेसन से करें फेशियल, फ़टाफ़ट आएगा ग्लो

श्वेता सिंह September 20 2022 35124

बेसन का इस्तेमाल करने से चेहरे की टैनिंग दूर होती है। बेसन त्वचा की रंगत में सुधार लाने के साथ पिंपल

कोविड़ अपडेट: ओमिक्रोन के भय के बीच राहत देने वाले है संक्रमण के आंकड़े

कोविड़ अपडेट: ओमिक्रोन के भय के बीच राहत देने वाले है संक्रमण के आंकड़े

एस. के. राणा December 07 2021 26839

बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं जो कि 558 दिनों में सबसे कम है। इस दौरान

मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मोबाइल नम्बर ज़ारी

मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मोबाइल नम्बर ज़ारी

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2023 98684

बींमार या उनके परिजन इन नंबरों पर फोन कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी दे सकते हैं। सीएमओ

देश में नकली शराब के सेवन से 6 साल में 7000 लोगों की मौत

देश में नकली शराब के सेवन से 6 साल में 7000 लोगों की मौत

विशेष संवाददाता December 19 2022 155174

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, देश में नकली शराब के सेवन से साल 2016 में मौत के 1,054 मामले सामने आ

शाकाहारी और ओ ब्‍लड ग्रुप वाले लोगों में कोरोना संक्रमण का ख़तरा कम।

शाकाहारी और ओ ब्‍लड ग्रुप वाले लोगों में कोरोना संक्रमण का ख़तरा कम।

हे.जा.स. January 18 2021 17926

ओ ब्‍लड ग्रुप वाले लोग संक्रमण के प्रति कम संवेदनशील हो सकते हैं जबकि बी और एबी ब्‍लड ग्रुप वाले लोग

पीएम मोदी हिमाचल को देंगे दशहरे पर AIIMS की सौगात

पीएम मोदी हिमाचल को देंगे दशहरे पर AIIMS की सौगात

विशेष संवाददाता October 04 2022 31383

एम्स का निर्माण 1470 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। अस्पताल में 18 स्पेशिएलिटी और 17 सुपर स्पेशि

आयुर्वेद-एलोपैथ एक-दूसरे के पूरक बनेः डा. वाजपेयी

आयुर्वेद-एलोपैथ एक-दूसरे के पूरक बनेः डा. वाजपेयी

आनंद सिंह April 15 2022 25631

आयुर्वेद के अपने फायदे-नुकसान हैं। जिस इंटीग्रेटेड कोर्स पर हम लोग काम कर रहे हैं, वह लोगों की भलाई

जापान में बर्ड फ्लू का कहर

जापान में बर्ड फ्लू का कहर

हे.जा.स. February 21 2023 31770

जापान के कृषि मंत्रालय ने बताया कि बर्ड फ्लू के अभूतपूर्व प्रकोप के बीच देशभर में करीब 1.5 करोड़ पक्

Login Panel