देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

मेदांता अस्पताल में एक्यूट माइलॉयड ल्यूकेमिया पीड़ित का हाफ-एचएलए मैच्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ

इस बोन मैरो ट्रांसप्लांट में कई टीम्स ने मिल कर कार्य किया। ट्रांसप्लांट को लीड कर रहे डॉ अन्शुल गुप्ता, हेमटोलॉजी , हेमेटो ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के निदेशक से हेल्थ जागरण ने खास बातचीत की।

रंजीव ठाकुर
September 23 2022 Updated: December 29 2025 13:59
0 250621

लखनऊ। मेदांता अस्पताल में एक्यूट माइलॉयड ल्यूकेमिया पीड़ित 12 साल की बच्ची का हाफ-एचएलए मैच्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ। मध्य और पूर्वी यूपी में इस प्रकार का बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने वाला मेदांता पहला प्राइवेट अस्पताल बन गया है।

 

इस बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) में कई टीम्स ने मिल कर कार्य किया। ट्रांसप्लांट को लीड कर रहे डॉ अन्शुल गुप्ता, हेमटोलॉजी (Hematology), हेमेटो ऑन्कोलॉजी (Hemato Oncology) और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के निदेशक से हेल्थ जागरण (Health Jagaran) ने खास बातचीत की।

 

डॉ अन्शुल गुप्ता (Dr Anshul Gupta) ने बताया कि इलाहाबाद की रहने वाली 12 साल की बच्ची बुखार, शरीर में दर्द, एनीमिया की शिकायत के साथ 3 महीने पहले हमारे पास आयी थी। अस्पताल में हुई जांच में पाया कि वो एक्यूट माइलॉयड ल्यूकेमिया (Acute Myeloid Leukemia) से ग्रसित थी। उसे शुरू में 2 बार कीमोथेरेपी (chemotherapy) दी गई जो बीमारी के नियंत्रण में लाने के लिए दी थी। इसके बाद हेप्लो-आइडेंटिकल (haplo-identical) बोन मैरो ट्रांसप्लांट प्रोसीजर किया गया।

 

ट्रांसप्लांट के लिए उसके पिता से हाफ एचएलए(HLA) दिया गया क्योंकि डॉक्टरों को उसके लिए पूरी तरह से मैच्ड डोनर (fully matched donor) नहीं मिला।आमतौर पर एचएलए (HLA) मैच्ड सिबलिंग डोनर्स एलोजेनिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के लिए पहली पसंद होती है। हालांकि मैच्ड एचएलए डोनर केवल 30% रोगियों के लिए ही उपलब्ध हैं। 70 प्रतिशत रोगियों को विकल्प दाताओं का सहारा लेना पड़ता है, जिनमें डोनर पंजीकरण या हेप्लो-मैच्ड डोनर के माध्यम से अनरिलेटेड डोनर (MUD) शामिल हैं।

 

डॉ अन्शुल गुप्ता ने कहा कि यह एक एचएलए हाफ मैच्ड ट्रांसप्लांट (half matched transplant) था। गंभीर न्यूट्रोपेनिया की 3 सप्ताह की लंबी अवधि और बहुत कम वाइट ब्लड सेल्स काउंट थी। प्रोसीजर के दौरान बच्ची को विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया एचईपीए (HEPA) फिल्टर रूम में रखा गया था। सफलतापूर्वक स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के 15 दिन के बाद ब्लड काउंट रिकवर हो गया और अब बच्ची अच्छी है।

 

मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में बीएमटी (Bone Marrow Transplant) सेवाओं की दक्षता के साथ विभिन्न रक्त कैंसर जैसे थैलेसीमिया (Thalassemia), सिकल सेल एनीमिया (Sickle Cell Anemia) आदि का भी इलाज भी सफलता पूर्वक किया जा रहा है।

 

हाफ-एचएलए मैच्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने वाली टीम में हेमटोलॉजी, हेमेटो ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के कंसल्टेंट डॉ दीपांकर भट्टाचार्य, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन (Transfusion Medicine) एंड ब्लड बैंक (Blood Bank) के सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड डॉ आशीष तिवारी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन के निदेशक डॉ दिलीप दुबे और पैथोलॉजी (Pathology) व प्रयोगशाला चिकित्सा (Laboratory Medicine) विभाग की निदेशक डॉ मधुमती गोयल शामिल रहीं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्कूलों नहीं, अब समुदाय में होगी फाइलेरिया की सैपलिंग।

स्कूलों नहीं, अब समुदाय में होगी फाइलेरिया की सैपलिंग।

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2021 32135

लिम्फेटिक फाइलेरिया का संक्रमण आंकने के लिए अभी तक छात्र-छात्राओं का सैंपल उनके शैक्षणिक संस्थान में

रे नियो फार्मा लखनऊ में लॉन्‍च प्रदेश और उभरते क्षेत्रीय बाजारों में बेहतर स्‍वास्‍थ्‍यसेवा तक पहुंच बढ़ाई

रे नियो फार्मा लखनऊ में लॉन्‍च प्रदेश और उभरते क्षेत्रीय बाजारों में बेहतर स्‍वास्‍थ्‍यसेवा तक पहुंच बढ़ाई

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 2149

जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के बढ़ते मामले स्वास्थ्य जागरूकता में वृद्धि विश्वसनीय उपचार विकल्पों

पैनिक अटैक: लक्षण और बचाव के तरीके

पैनिक अटैक: लक्षण और बचाव के तरीके

लेख विभाग October 29 2021 25279

पैनिक अटैक का अनुभव, किसी व्यक्ति की जिंदगी के सबसे भयावह, कष्टप्रद और असहज अनुभवों में से एक होता ह

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु कल्याण मंत्री ने सीएचसी माल और मलिहाबाद का किया निरीक्षण |

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु कल्याण मंत्री ने सीएचसी माल और मलिहाबाद का किया निरीक्षण |

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2021 28937

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर माह की नौ तारीख़ को आयोजित होने वाले पीएमएसएमए का उद्देश्य सभी गर्भवतिय

लखनऊ हवाई अड्डे पर ओमिक्रॉन से बचाव और पहचान के पुख्ता प्रबंध।

लखनऊ हवाई अड्डे पर ओमिक्रॉन से बचाव और पहचान के पुख्ता प्रबंध।

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2021 32545

सीसीएसआई हवाई अड्डे पर 50 यात्रियों को समायोजित करने के लिए पर्याप्त प्रतीक्षा क्षेत्र स्थापित किया

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

हे.जा.स. October 31 2025 5040

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा बड़ा देश है जहां शिशु लड़कों की तुलना में शिशु लड़कियों की मृत्यु अधिक हो

केजीएमयू में

केजीएमयू में ''वन महोत्सव सप्ताह'' के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार July 06 2022 39268

हम जानते ही है की वन हमारे लिए बहुत महत्व रखते है। यह मनुष्य और बाकी सारे जीव जंतुओं को प्रकृति का ए

बीडीएस पाठ्यक्रम में होंगे ये बड़े बदलाव, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भेजा प्रस्ताव

बीडीएस पाठ्यक्रम में होंगे ये बड़े बदलाव, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भेजा प्रस्ताव

रंजीव ठाकुर September 16 2022 28144

दन्त चिकित्सा में गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। काउंसिल

छत्तीसगढ़ में जापानी बुखार की आहट

छत्तीसगढ़ में जापानी बुखार की आहट

आरती तिवारी June 26 2023 27855

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जापानी बुखार के मामले सामने आए है।

मोटापा: स्थायी वजन घटाने के संयम रखना ज़रूरी - डॉ. रंगवाला

मोटापा: स्थायी वजन घटाने के संयम रखना ज़रूरी - डॉ. रंगवाला

लेख विभाग March 05 2022 27889

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-4) के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में, मोटे लोगों की संख्या द

Login Panel