देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के दूसरे दिन भी कन्वेंशन सेन्टर में स्टूडेंट्स ने जम कर मस्ती की। अन्य फैकल्टीज के साथ कुलपति डॉ बिपिन पुरी ने भी बढ़ चढ़ कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

रंजीव ठाकुर
September 24 2022 Updated: September 24 2022 02:19
0 43537
रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022

लखनऊ। केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के दूसरे दिन भी कन्वेंशन सेन्टर में स्टूडेंट्स ने जम कर मस्ती की। अन्य फैकल्टीज के साथ कुलपति डॉ बिपिन पुरी ने भी बढ़ चढ़ कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

 

रैह्पसोडी - 2022 (Rhapsody - 2022) के दूसरे दिन अटल विहारी बाजपेयी कन्वेंशन सेन्टर (Convention Center) में कार्यक्रम की शुरुआत ही बहुत रोचक प्रोग्राम से हुई जिसका टाइटिल था मिस्टर एण्ड मिसेज रैह्पसोडी। तीन घण्टे चले कार्यक्रम में एमबीबीएस (MBBS students) व बीडीएस (BDS students) 2021 बैच के 19 छात्रों ने प्रतिभाग किया। क्वालिफिकेशन के चार राउण्ड हुए जिसमे रैम्प वॉक, ओपन टॉक, टैलेंट राउण्ड और प्रश्नोत्तरों का सामना करना पड़ा।

बीडीएस स्किट कार्यक्रम के बाद डुएट सिंगिंग (singing Competition) कार्यक्रम गाने का बहाना में प्रथम स्थान पर अमृतेश और ज्योति, दूसरे नम्बर पर जितेंद्र और माधवी तथा तीसरे स्थान पर उमंग और श्रेया रहें। ट्रीजर हंट कार्यक्रम में 13 टीम्स ने भाग लिया जिसमें 10 का चुनाव ही हुआ।

ग्रुप डांस कार्यक्रम (Dance Competition) हंगामा में पहले नम्बर पर बॉलीवुड डांस, दूसरे नम्बर पर नर्सिंग डांस तथा तीसरे स्थान पर हिप-हॉप डांस रहा। सोलो डांस कॉम्पिटिशन में पहले नम्बर पर प्रगति झा, दूसरे नम्बर पर दीक्षा सलूजा तथा तीसरे स्थान पर शुभम श्रेय रहें। जॉर्जियन (Georgian) शार्क टैंक में टीम सोमा चैम्पियन बनी, राइजिंग फोनिक्स टीम रनर अप रही और तीसरे स्थान टीम तनव को मिला।

मेहंदी, कैलीग्राफी (calligraphy) और टैटू मेकिंग (tattoo making) पूरे दिन चलती रही। सिनोस्योर (cynosure), होगाथान- इट एण्ड डिफीट, फासिया, फंडामेंटल गेम, 95% कॉन्फिडेंस, वाट्स योर डबल डेल्टा कार्यक्रमों में छात्रों ने प्रतिभाग किया।

 

दूसरे दिन के मुख्य अतिथि डीसीपी चिरंजीवी सिंह ने पौधा रोपण किया और रैह्पसोडी  प्रभारी कृष्ण कांत भारद्वाज ने बांसुरी वादन किया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शाम 7 बजे शुरू हुई डांडिया नाइट (Dandiya Night) में देर रात तक जॉर्जियन झूमते और नाचते रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना टीके का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं!

कोरोना टीके का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं!

आरती तिवारी September 05 2023 124287

कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए भारत में इस्तेमाल टीकों कोविशील्ड,कोवैक्सीन और हार्ट अटैक के खतरे

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

सौंदर्या राय July 12 2022 31678

चेहरे की मसाज त्वचा को लिफ्ट और फर्म कर सकती है, जिससे चेहरे का मोटापा और झुर्रियों की उपस्थिति कम ह

निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

विशेष संवाददाता May 20 2023 38907

जांच के दौरान अस्पतालों पर अनियमितता स्वास्थ्य टीम को मिली। मानक के विपरीत चल रहे इन अस्पतालों का रज

BNYS: प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान से स्नातक करके लाखोकमायें

BNYS: प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान से स्नातक करके लाखोकमायें

अखण्ड प्रताप सिंह November 05 2021 107908

इस कोर्स को Bachlor In Nautropathy and Yoga sciences या शार्ट में BYNS कहतें हैं। यह  योग और नेचुरोप

तुरंत जांच व इलाज की रणनीति से होगा मलेरिया उन्मूलन 

तुरंत जांच व इलाज की रणनीति से होगा मलेरिया उन्मूलन 

हुज़ैफ़ा अबरार April 26 2026 1554

नई राष्ट्रीय रणनीति योजना को अपनाकर बीते चार-पांच सालों में प्रदेश में मलेरिया के मरीजों की संख्या म

देश के दवा क्षेत्र ने वैश्विक महामारी के दौरान वैश्विक स्तर पर विश्वास अर्जित किया: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

एस. के. राणा March 06 2023 22920

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के दवा क्षेत्र ने वैश्विक महामारी के दौरान वैश्विक स्तर पर विश्वास अ

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

सीतापुर में बुखार का कहर, रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह August 28 2022 30734

यहां के जगदेवा, फखरपुर, देवरिया, फरीदपुर सहित कई गांवों में 100 से अधिक लोग बीमार हैं। जानकारी के अन

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आसान घरेलू उपाय

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आसान घरेलू उपाय

आरती तिवारी September 18 2022 33641

चेहरे की रंगत निखारने के लिए हम सभी कई तरह के क्रीम, लोशन और मास्क का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

लेख विभाग June 30 2022 30859

जब तापमान बढ़ रहा हो तो बुखार और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ये स्थिति

हिमाचल में बीते दिन 183 नए कोरोना के केस मिले

हिमाचल में बीते दिन 183 नए कोरोना के केस मिले

विशेष संवाददाता March 31 2023 53841

प्रदेश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 873 हो गए हैं। साथ ही 108 लोगों ने कोरोना को मात दी। प्रद

Login Panel