देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

टीका लगवाने के बाद कसरत करने से शरीर में बढ़ती है एंटीबॉडी: अध्ययन 

अध्ययन में शामिल जिन लोगों ने टीकाकरण कराने के बाद डेढ़ घंटे तक साइकिल चलाई या सैर की, उनमें आगामी चार सप्ताह में उन लोगों की तुलना में अधिक एंटीबॉडी बनीं, जिन्होंने टीकाकरण के बाद किसी प्रकार का व्यायाम नहीं किया था।

हे.जा.स.
February 15 2022 Updated: February 23 2022 02:50
0 37935
टीका लगवाने के बाद कसरत करने से शरीर में बढ़ती है एंटीबॉडी: अध्ययन  प्रतीकात्मक

वाशिंगटन (भाषा)। कोविड-19 या किसी फ्लू से बचने के लिए टीकाकरण कराने के बाद 90 मिनट तक हल्की या मध्यम स्तर की कसरत करके शरीर में एंटीबॉडी की मात्रा बढ़ाई जा सकती हैं। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। इस अध्ययन के निष्कर्ष ‘ब्रेन, बिहेवियर एंड इम्युनिटी’ पत्रिका में प्रकाशित किए गए है।

अध्ययन में शामिल जिन लोगों ने टीकाकरण कराने के बाद डेढ़ घंटे तक साइकिल चलाई या सैर की, उनमें आगामी चार सप्ताह में उन लोगों की तुलना में अधिक एंटीबॉडी (antibody) बनीं, जिन्होंने टीकाकरण (vaccination) के बाद किसी प्रकार का व्यायाम नहीं किया था।

अमेरिका स्थित ‘आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी’ (Iowa State University) के अनुसंधानकर्ताओं ने भी चूहों और ट्रेडमिल (treadmill) का इस्तेमाल करके इसी प्रकार का प्रयोग किया, जिसका निष्कर्ष भी समान निकला।

आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर मरियन कोहुट ने कहा कि इस बात के कई कारण हो सकते हैं कि लंबे समय तक हल्की या मध्यम स्तर की कसरत (exercise) करने से शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता (immune system) में सुधार क्यों होता है।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, व्यायाम करने से रक्त प्रवाह बढ़ता है, जो प्रतिरक्षा कोशिकाओं के संचार में मदद करता है और जब ये कोशिकाएं शरीर में प्रवाहित होती हैं, तो किसी बाहरी तत्व को बेहतर तरीके से उनके द्वारा पहचान लेने की संभावना अधिक होती है।

कोहुट ने कहा, ‘‘लेकिन इसका कारण जानने के लिए और अनुसंधान की आवश्यकता है। जब हम कसरत करते हैं, तो शरीर में चयापचय, जैव रासायनिक (biochemical), न्यूरोएंडोक्राइन (neuroendocrine) और (रक्त एवं कोशिका के) संचार स्तर पर कई बदलाव होते हैं।’’

उन्होंने कहा कि संभवत: इन कारकों के संयोजन के कारण एंडीबॉडी की मात्रा बढ़ती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कनाडा: कोविड-19 पाबंदियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, कई गिरफ्तार  

कनाडा: कोविड-19 पाबंदियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, कई गिरफ्तार  

हे.जा.स. May 01 2022 45465

कोविड-19 पाबंदियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले समूह 'फ्रीडम फाइटर्स कनाडा' द्वारा आयोजित 'रोलिंग थंडर'

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

हे.जा.स. March 02 2022 31901

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में वायु प्रदूषण के जोखिम से जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों से जीवन के पहले

कोविशील्ड की खुराकों के बीच अंतराल को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है: डॉ. अरोड़ा

कोविशील्ड की खुराकों के बीच अंतराल को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है: डॉ. अरोड़ा

हे.जा.स. June 16 2021 33226

अरोड़ा ने कहा कि कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल को 4-6 हफ्ते से बढ़ाकर 12-16 हफ्ते करने का फै

ऑर्थराइटिस- संभव है होम्योपैथी से उपचार।     

ऑर्थराइटिस- संभव है होम्योपैथी से उपचार।     

लेख विभाग June 12 2021 36815

रुमेटॉयड आर्थराइटिस एक ऑटो-इम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का प्रतिरोधी तंत्र स्वयं की कोशिकाओं को नुकस

बलरामपुर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की कतार

बलरामपुर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की कतार

आरती तिवारी September 05 2023 30609

बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा और जांच काउंटर पर मरीजों की लंबी-

ओमिक्रॉन से दोबारा संक्रमण होने का ख़तरा पाँच गुना ज़्यादा

ओमिक्रॉन से दोबारा संक्रमण होने का ख़तरा पाँच गुना ज़्यादा

एस. के. राणा February 22 2022 31860

इस वक्त जब दुनियाभर में कोविड के मामलों में गिरावट देखी जा रही है, हाल ही में इम्पीरियल कॉलेज लंदन द

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

हे.जा.स. April 11 2023 23266

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उसके उपचार के लिए जिला अस्पताल में आज पूरा अभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। इ

कोविड संक्रमण के लंबे प्रभाव को कम करता है कोरोनारोधी टीका: शोध

कोविड संक्रमण के लंबे प्रभाव को कम करता है कोरोनारोधी टीका: शोध

एस. के. राणा January 27 2022 24614

शोधकर्ताओं ने कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों से एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर पाया है कि टीकाकरण को

यूपी में खुलेंगे 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर

यूपी में खुलेंगे 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर

आरती तिवारी October 08 2022 35076

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नई रणनीति से सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में सामान्य बीमारी से पीड़ित

डिप्टी सीएम ने दी सौगात,20 बेड वाले मोदीनगर भवन का किया लोकार्पण

डिप्टी सीएम ने दी सौगात,20 बेड वाले मोदीनगर भवन का किया लोकार्पण

आरती तिवारी September 04 2023 26951

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि गाजियाबाद में लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलन

Login Panel