देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, वर्ष 2050 तक रोगाणुरोधी प्रतिरोध के कारण हर साल लगभग एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है

विशेषज्ञों ने बताया कि विषाणु, जीवाणु, फफून्दी और अन्य परजीवों में समय बीतने के साथ होने वाले बदलावों के कारण रोगाणुरोधी प्रतिरोध विकसित हो जाता है और एंटीबायोटिक व अन्य जीवनरक्षक दवाएँ अनेक प्रकार के संक्रमणों पर असर नहीं कर पाती। 

हे.जा.स.
February 09 2023 Updated: February 09 2023 04:10
0 30593
संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, वर्ष 2050 तक रोगाणुरोधी प्रतिरोध के कारण हर साल लगभग एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है प्रतीकात्मक चित्र

वाशिंगटन। वर्ष 2050 तक, रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एंटी माइक्रोबियल प्रतिरोध) के कारण हर साल लगभग एक करोड़ लोगों तक की मौत हो सकती है। ऐसी चेतावनी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने मंगलवार को अपनी एक नई रिपोर्ट में जारी की है।  

बारबेडॉस के ब्रिजटाउन में जारी की गई इस रिपोर्ट में औषधि निर्माता कम्पनियों (drug manufacturers), कृषि (agriculture) व स्वास्थ्य देखभाल सेक्टर (Health Care Sector) से उपजने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया है। इस अध्ययन में एंटी माइक्रोबियल प्रतिरोध (anti microbial resistance) के पर्यावरणीय आयामों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।  

विशेषज्ञों ने बताया कि विषाणु (viruses), जीवाणु (bacteria), फफून्दी (Fungus) और अन्य परजीवों में समय बीतने के साथ होने वाले बदलावों के कारण रोगाणुरोधी प्रतिरोध विकसित हो जाता है और एंटीबायोटिक (antibiotic) व अन्य जीवनरक्षक दवाएँ (life saving drugs) अनेक प्रकार के संक्रमणों पर असर नहीं कर पाती। 

रिपोर्ट में सुपरबग (Superbug) को उभरने व फैलने से रोकने में कमी लाने के लिए भी मज़बूत कार्रवाई का आग्रह किया गया है। साथ ही, एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध के अन्य मामलों की भी रोकथाम की जानी होगी, जिसका मानव, पशु व पौधों के स्वास्थ्य पर गम्भीर असर हो रहा है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध को स्वास्थ्य के लिए 10 शीर्ष वैश्विक ख़तरों में चिन्हित किया है। वर्ष 2019 में दुनिया भर में लगभग 12 लाख 70 हज़ार लोगों की मौत की वजह, सीधे तौर पर दवाओं (drugs) के लिए प्रतिरोधी संक्रमण को बताया गया था। कुल मिलाकर, विश्व में लगभग 50 लाख मौतों को जीवाणु सम्बन्धी मौतों (bacterial deaths) से जोड़ कर देखा गया है। 

भोजन व स्वास्थ्य पर जोखिम - Risk on food and health
एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2050 तक, सीधे तौर पर रोगाणुरोधी प्रतिरोध के कारण हर साल एक करोड़ अतिरिक्त मौतें होने की आशंका है, जोकि 2020 में कैंसर की वजह से वैश्विक मृतक संख्या के बराबर है। 

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध के कारण अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ता है और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में इस दशक के अन्त तक, वार्षिक तीन हज़ार 400 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लगभग ढाई करोड़ लोगों के निर्धनता के गर्त में धँसने की आशंका है। 

बताया गया है कि औषधि निर्माण, कृषि व स्वास्थ्य देखभाल सेक्टर, रोगाणुरोधी प्रतिरोध के विकसित होने और पर्यावरण में फैलने के मुख्य कारक हैं। इसके अलावा, यह साफ़-सफ़ाई की ख़राब व्यवस्था, सीवर और नगरपालिका की जल प्रणालियों से आने वाले प्रदूषकों से भी फैलता है। 
  
तिहरा पर्यावरणीय संकट - Triple environmental crisis
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की कार्यकारी निदेशक इन्गेर ऐंडर्सन ने बताया कि पृथ्वी तिहरे संकटों – जलवायु परिवर्तन (climate change), प्रदूषण (pollution) और जैवविविधता हानि (biodiversity loss) से जूझ रही है, जिनके कारण यह स्थिति उपजी है। 

वायु, मृदा और जलमार्गों में प्रदूषण से एक स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण का मानवाधिकार कमज़ोर होता है। जो कारक पर्यावरण क्षरण के लिए ज़िम्मेदार हैं, उनके कारण ही एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध की स्थिति बद से बदतर हो रही है। उन्होंने सचेत किया कि एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध के प्रभाव से हमारे स्वास्थ्य व खाद्य प्रणालियाँ तबाह हो सकती हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियों में अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या में ज्यादा वृद्धि होती है: डॉ सौम्य

एस. के. राणा February 04 2026 4655

आजकल के मौसम में हीटर की मदद से थोड़ा गर्म तापमान में रहना चाहिए। जो घुटनों के मरीज हैं, वे नीकैप अव

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

विशेष संवाददाता March 19 2023 28087

तम्बाकू निषेध कार्यक्रम और तमन्ना संस्थान के संयुक्त तत्वावधान को राहवेद परिसर में एक सेमिनार का आयो

देश में नकली शराब के सेवन से 6 साल में 7000 लोगों की मौत

देश में नकली शराब के सेवन से 6 साल में 7000 लोगों की मौत

विशेष संवाददाता December 19 2022 156945

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, देश में नकली शराब के सेवन से साल 2016 में मौत के 1,054 मामले सामने आ

डिजिटल आई सिंड्रोम: देखिए कारण, लक्षण और निदान

रंजीव ठाकुर June 03 2022 68915

वर्तमान की लाइफ स्टाइल का पूरा दबाव आंखों पर रहता है। आज कल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक मोबाइल, टीवी, ल

13 साल की बच्ची ने 28 दिन में कैंसर को दी मात

13 साल की बच्ची ने 28 दिन में कैंसर को दी मात

हे.जा.स. December 14 2022 33079

ब्रिटेन के डॉक्टरों ने 13 साल की लड़की में मौजूद ल्यूकेमिया कैंसर को 28 दिन में खत्म कर दिया है।

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

लेख विभाग November 15 2022 28406

पालक में भरपूर मात्रा में कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं जो खून को पतला करने वाली दवा के साथ रिए

जोधपुर के अस्पताल में चूहों का आतंक, चूहों ने कुतरे 4 मरीजों के पैर

जोधपुर के अस्पताल में चूहों का आतंक, चूहों ने कुतरे 4 मरीजों के पैर

विशेष संवाददाता July 03 2023 45509

मथुरादास माथुर अस्पताल के इलाज कराने आए 4 मरीजों को चूहों ने कुतर दिया। ये सभी रोगी मनोचिकित्सा वार्

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

लेख विभाग September 08 2021 29853

कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा ज्यादा पाया गया है। इसके चलते

प्रदेश में समूह ख की नर्सों का तबादला आदेश निरस्त

प्रदेश में समूह ख की नर्सों का तबादला आदेश निरस्त

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2022 30771

निदेशक पैरामेडिकल ने सभी सीएमओ को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश निरस्त किया जाए। इस प

स्टेट रिव्यू मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार बढ़ा जनता का भरोसा:अमित घोष

स्टेट रिव्यू मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार बढ़ा जनता का भरोसा:अमित घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 1610

योगी सरकार द्वारा संचालित स्टेट रिव्यू मिशन के तहत प्रदेश भर में स्वास्थ्य संस्थानों का बड़े पैमाने

Login Panel