देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में फिर से डरा रहा कोरोना, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

24 घंटे के अंदर 24 नए कोरोना मरीज मिले, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद में भी कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं इसको देखते हुए कई जिलों में जांच का दायरा बढ़ाया गया और रोज 50 हजार सैंपल जांच करने के भी निर्देश दिए गए है।

अखण्ड प्रताप सिंह
March 24 2023 Updated: March 24 2023 21:35
0 24693
देश में फिर से डरा रहा कोरोना, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस (corona virus) के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बता दे कि देश में 140 दिन बाद कोरोना मामले के आंकड़े सामने आए है। जिसमें करीब 1300 नए मरीज मिले है। वहीं बढ़ते मरीजों को देखते हुए केंद्र सरकार (Central government) ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि संक्रमण रोकने के लिए बेहतर काम करना होगा। 24 घंटे के अंदर 24 नए कोरोना मरीज मिले, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद में भी कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं इसको देखते हुए कई जिलों में जांच का दायरा बढ़ाया गया और रोज 50 हजार सैंपल जांच करने के भी निर्देश दिए गए है।

 

वहीं केरल अभी भी सक्रिय मामलों के मामले में सबसे ऊपर है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 1,249 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 925 लोग कोविड-19 से उबरे। दैनिक पॉजीटिविटी रेट 0.08 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजीटिविटी रेट 0.08 प्रतिशत बताई गई है। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 530,818 हो गई है।

 

दिल्ली में एक्टिव केस (Active case in Delhi) 346 हो गए हैं। इनमें से 17 अस्पताल में हैं, जबकि बाकी मरीज घर पर ही आइसोलेशन में हैं। गुरुवार को राजधानी में 2362 टेस्ट किए गए, इनमें से 4.95% पॉजिटिविटी रेट के साथ 117 मरीज पॉजिटिव पाए गए। दिल्ली में 10 मार्च के बाद से लगातार केस बढ़ रहे हैं। अब तक 20 लाख से ज्यादा केस मिल चुके हैं, इनमें से 26524 लोगों की मौत हुई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आज के पौधे कल के आक्सीजन प्लांट: डा. सूर्यकान्त  

आज के पौधे कल के आक्सीजन प्लांट: डा. सूर्यकान्त  

हुज़ैफ़ा अबरार September 03 2021 26558

राजकीय नर्सेस संघ केजीएमयू के सहयोग से ‘प्रत्येक व्यक्ति-एक पौधा’ थीम के तहत वृहद वृक्षारोपण का आयोज

यूपी पुलिस अब एम्स के डॉक्टरों से लेगी ट्रेनिंग, सीखेंगे ये गुर

यूपी पुलिस अब एम्स के डॉक्टरों से लेगी ट्रेनिंग, सीखेंगे ये गुर

श्वेता सिंह September 07 2022 27807

एम्स की मेडिको लीगल टीम पुलिस लाइंस के व्हाइट हाउस में आएगी। वहीं प्रशिक्षण के अलग-अलग सत्र चलेंगे।

कोविशील्ड, कोवैक्सीन की 66 करोड़ खुराक संशोधित दर पर खरीदेगी सरकार।

कोविशील्ड, कोवैक्सीन की 66 करोड़ खुराक संशोधित दर पर खरीदेगी सरकार।

हे.जा.स. July 17 2021 26493

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 66 करोड़ और खुराकें क्रमश: 205 रुपये और 215 प्रति खुराक, के हिसाब से खरीदी

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में किया योगासन 

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में किया योगासन 

विशेष संवाददाता June 21 2022 33991

योग एक जीवन पद्धति है। हमारे ऋषि सैकड़ों वर्षो तक जीवित रहते थे, उन्होंने अनेक दुलर्भ कार्य किये उन स

डब्लूएचओ पोषण वितरण पर कोविड-19 के प्रभाव का करेगा अध्ययन 

डब्लूएचओ पोषण वितरण पर कोविड-19 के प्रभाव का करेगा अध्ययन 

हे.जा.स. July 05 2022 32588

इस विश्लेषणात्मक ढांचे में डब्ल्यूएचओ समर्थित 6 मातृ, शिशु और छोटे बच्चों के लिए पोषण लक्ष्य शामिल क

कोरोना काल में टीबी मरीज रखें खास ख्याल |

कोरोना काल में टीबी मरीज रखें खास ख्याल |

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 28769

टीबी मरीज जब भी घर के सदस्यों से मिलें तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें | दवाओं के साथ–साथ ही प

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

विशेष संवाददाता January 01 2023 47743

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के स

कोविड-19 संक्रमण: देश में 75 दिन बाद सबसे कम नए मामले।

कोविड-19 संक्रमण: देश में 75 दिन बाद सबसे कम नए मामले।

एस. के. राणा June 16 2021 29015

देश में 2,726 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,77,031 हो गई। उपचाराधीन मामले भी

जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी September 12 2022 29450

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक वृंदावन पहुंचे। जहां ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और

टूटते बालों से बचाव के लिए घर पर इस तरह बनाएं हेयर स्पा क्रीम

टूटते बालों से बचाव के लिए घर पर इस तरह बनाएं हेयर स्पा क्रीम

श्वेता सिंह October 18 2022 23080

बदलते मौसम में आप महीने में दो बार इस हेयर क्रीम को जरूर लगाएं। सबसे खास बात यह है कि आप इस नेचुरल ह

Login Panel