देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एक्सपायर दवाओं को कम्पनी ने सूचना के बाद भी नहीं उठाया था: लोहिया अस्पताल

कालातीत भण्डारित औषधियों की त्रिमासिक सूचना दवाई कम्पनियों को दी जाती है। अनुबन्ध की शर्ताें के मुताबिक दवा कम्पनियों को आगामी 3 माह के अन्तर्गत कालातीत होने वाली दवाईयों के स्टॉक को अपने पास वापस लेना होता है।

रंजीव ठाकुर
May 15 2022 Updated: May 15 2022 20:11
0 37278
एक्सपायर दवाओं को कम्पनी ने सूचना के बाद भी  नहीं उठाया था: लोहिया अस्पताल प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। गत 12 मई को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डॉ राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का औचक निरीक्षण किया था। अस्पताल में एक्सपायर दवा की खबर को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने यह दौरा किया था। लोहिया अस्पताल प्रशासन ने आज इसकी सफाई देते हुए बयान जारी किया है। हालांकि एक उच्च स्तरीय समिति इस मामले की जांच कर रही है।

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) ने जारी बयान में कहा कि, विभिन्न चिकित्सीय संस्थानों के उपमुख्यमंत्री के दौरे के सम्बन्ध में मीडिया द्वारा निरन्तर पूछी जा रही जानकारी के सापेक्ष, लोहिया संस्थान के दवा भण्डारण के निरीक्षण के क्रम में अब तक की प्रगति सूचना दी जा रही है।

बयान में कहा गया कि एसजीपीजीआई की भांति यहां पर भी कालातीत निकट भण्डारित औषधियों की त्रिमासिक सूचना दवाई कम्पनियों को दी जाती है। अनुबन्ध की शर्ताें के मुताबिक दवा कम्पनियों (harmaceutical companies) को आगामी 3 माह के अन्तर्गत कालातीत होने वाली दवाईयों के स्टॉक को अपने पास वापस लेना होता है।

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि कम्पनी द्वारा कालातीत दवाईयों (expired medicine) के स्टॉक को वापस न ले जाने की स्थिति में अनुबन्ध के अनुसार उन कालातीत दवाईओं के नष्ट किये जाने का कोई प्राविधान नहीं है। कालातीत हो चुकी अथवा अगामी तीन माह में कालातीत होने वाली औषधियों की कीमत को उन सम्बन्धित कम्पनियों के अगामी देयकों से कटौती यथा- प्राविधानित निरन्तर करी जाती रही है। 

लोहिया अस्पताल ने कहा कि, रोगी हित व जनकल्याण में चिकित्सीय व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाने हेतु उपमुख्यमंत्री का उक्त प्रकरण पर दिए गए मार्गदर्शन के लिए संस्थान आभारी है।

तो इस प्रकार लोहिया अस्पताल ने बयान जारी कर बता दिया है कि एक्सपायर दवाएं कम्पनी को सूचित करने के बाद भी उठाई नहीं गई थी, जिसकी जिम्मेदारी कम्पनी की है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा स्टाफ कोविड पॉजिटिव

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा स्टाफ कोविड पॉजिटिव

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 36891

एसजीपीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी लैब में डॉक्टर सहित 20 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव आ गए हैं। शुक्रवार क

चीन में कोरोना से हाहाकार, रिपोर्ट में आए चौंकाने वाले आकड़े

चीन में कोरोना से हाहाकार, रिपोर्ट में आए चौंकाने वाले आकड़े

हे.जा.स. January 18 2023 26214

दुनिया के विशेषज्ञों का दावा है कि चीन अभी भी सही आंकड़ा छिपा रहा है। माना जा रहा है कि चीन में मौतो

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

एस. के. राणा July 01 2021 27830

817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गयी है। एक दिन में कोरोना वायरस से

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

हे.जा.स. February 02 2021 44938

हमें खुशी है कि इस उत्पाद को एफडीए द्वारा प्रतिस्पर्धी जेनेरिक थेरेपी (सीजीटी) के रूप में नामित किया

बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश

बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश

आरती तिवारी July 06 2023 36469

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य अधिकारियों को मानसून सीजन के मद्देनजर संक्रामक रोगों

सिर्फ कुंडली ही न मिलाएं, हीमोग्लोबिन की भी जांच कराएं

सिर्फ कुंडली ही न मिलाएं, हीमोग्लोबिन की भी जांच कराएं

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2022 34561

प्रदेश में 15 से 49 साल आयु वर्ग की 50.4 प्रतिशत महिलाएं खून की कमी से ग्रसित हैं। गर्भवती महिलाओं क

अब यूपी में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को देना होगी रिपोर्ट कार्ड

अब यूपी में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को देना होगी रिपोर्ट कार्ड

आरती तिवारी June 05 2023 32467

मेडिकल कॉलेजों की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की नई रणनीति बनाई गई है। अब सभी कॉलेजों को अति

सेंट्रल टीबी डिवीजन टीम ने लखनऊ में परखी सुविधाएं, जाना मरीजों का हालचाल

सेंट्रल टीबी डिवीजन टीम ने लखनऊ में परखी सुविधाएं, जाना मरीजों का हालचाल

रंजीव ठाकुर August 24 2022 31291

देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोगमुक्त बनाने को लेकर सरकार बेहद गंभीर है और उसके लिए हर स्तर पर हरसम्भव प

मानसिक स्वास्थ्य पर नौकरी का सबसे ज़्यादा असर 

मानसिक स्वास्थ्य पर नौकरी का सबसे ज़्यादा असर 

लेख विभाग March 10 2023 31499

सर्वेक्षण के विवरण के अनुसार दुनिया भर में पांच कर्मचारियों में से एक का मानना है कि उनकी नौकरी का उ

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

हुज़ैफ़ा अबरार March 10 2021 38369

वा जारी रखने की जरूरत होती है जब तक कि आपका डॉक्टर इसे बंद करने के लिए न कहे। इसलिए टीबी से डरें नही

Login Panel