देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ शहर में लगेंगें 100 हेल्थ एटीएम, गरीब जनता को महंगे जांचों से मिलेगी मुक्ति

इन हेल्थ एटीएम में जनरल बॉडी चेकउप के साथ ही कार्डिक, डायबटीज, हीमोग्लोबिन, रेपिड डायग्नोस्टिक चेकउप के साथ ही त्वचा, कान, नाक आंख, बीपी, बुखार, ईसीजी, प्रेग्नेंसी, एचआईवी, डेंगू, मलेरिया, थाइरोइड, ऑक्सिजन, कोलेस्ट्रॉल 11 तरह के पेशाब के टेस्ट सहित कुल 40 जांचे हो सकेगी। 

रंजीव ठाकुर
May 15 2022 Updated: May 15 2022 18:40
0 31630
लखनऊ शहर में लगेंगें 100 हेल्थ एटीएम, गरीब जनता को महंगे जांचों से मिलेगी मुक्ति स्मार्ट हेल्थ एटीएम पर बैठक करतीं महापौर संयुक्ता भाटिया

लखनऊ। शहरवासियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया और स्मार्ट सिटी द्वारा शहर को 100 स्मार्ट हेल्थ एटीएम की सौगात मिलने जा रही है। शनिवार को महापौर संयुक्ता भाटिया (Sanyukta Bhatia) और स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक एससी सिंह की बैठक में तय हुआ कि लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) के सभी जोनो और प्रमुख बाजारों में यह हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाएंगे, जहाँ 40 तरह की स्वास्थ्य की जांचे मुफ्त अथवा नाममात्र के शुल्क पर होंगे। 

इसके लिए शेष बचे स्थानों को महापौर (mayor) ने हरी झंडी प्रदान कर दी है। यह हेल्थ एटीएम मई माह के आखिरी सप्ताह तक समस्त स्थानों पर चालू हो जाएंगे। इससे महिलाओं और बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा। घर के निकट ही इलाज (treatment) मिल सकेगा।

स्वस्थ लखनऊ की सौगात लेकर आई महापौर - Mayor brought the gift of healthy Lucknow

लगभग 60 स्थानों का चयन हो चुका है। बाकी मॉडल बाजारों और नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। इसके लिए पीजीआई में एक कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है।

हेल्थ एटीएम की खासियत - Features of Health ATM

  • यह हेल्थ एटीएम सार्वजनिक स्थानों पर 10*15 फ़ीट के केओस्क में स्थापित किया जाएगा। जहाँ मशीन लगाई जाएगी और 40 तरीके की जांचे होंगी। कुछ जांचे मुफ्त में होंगी तो कुछ के लिए नाममात्र ही फीस लगेगी। 
  • एसजीपीजीआई के डॉक्टर यहाँ आने वाले मरीजों को हर समय ऑनलाइन परामर्श भी देंगे, साथ ही मुफ्त अथवा नाममात्र के शुल्क पर जेनेरिक दवाई भी उपलब्ध कराई जाएंगी। 
  • इन हेल्थ एटीएम में जनरल बॉडी चेकउप (general body checkup) के साथ ही कार्डिक (cardiac), डायबटीज (diabetes), हीमोग्लोबिन (hemoglobin), रेपिड डायग्नोस्टिक चेकउप के साथ ही त्वचा, कान, नाक आंख, बीपी, बुखार, ईसीजी, प्रेग्नेंसी, एचआईवी, डेंगू, मलेरिया, थाइरोइड, ऑक्सिजन, कोलेस्ट्रॉल 11 तरह के पेशाब के टेस्ट (urine test) सहित कुल 40 जांचे हो सकेगी। 

जहाँ एक ओर इन हेल्थ एटीएम से गरीब जनता को महंगे जांचों (expensive tests) से मुक्ति मिलेगी वही जनता को उनके घर के पास ही जाँच केंद्र उपलब्ध होगा। 

महापौर ने कहा कि जल्द ही 100 स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगवा कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

राज्यों को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीका मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी

राज्यों को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीका मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी

एस. के. राणा June 08 2021 30022

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘बहुत कम समय में ऑक्सीजन के उत्पादन को 10 गुना बढ़ाया गया। जरूरी दवाओं का

अपोलो लखनऊ में शुरू हुआ मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट।

अपोलो लखनऊ में शुरू हुआ मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट।

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2021 23621

इस इलाज में ज्यादा समय नही लगता, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या कॉकटेल एंटीबाडी सामान्य इंट्रावीनस पद्धति से

चीन में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिन्ता।

चीन में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई चिन्ता।

हे.जा.स. October 20 2021 28039

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन (China) से कहा है, बर्ड फ्लूके मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है, H5N

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

फाइलेरिया उन्मूलन के खिलाफ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत 

हुज़ैफ़ा अबरार May 13 2022 38793

निदेशक संचारी रोग डॉ. ए.के.सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि आश

मैनपुरी में हार्ट अटैक से 4 मरीजों ने तोड़ा दम

मैनपुरी में हार्ट अटैक से 4 मरीजों ने तोड़ा दम

विशेष संवाददाता January 19 2023 38887

बुधवार को जिला अस्पताल में कुल 755 मरीज पहुंचे। इनमें से 11 को भर्ती किया गया। दो मरीजों की गंभीर हा

सहारा हॉस्पिटल में बंद आहार नाल की सर्जरी करके मरीज़ को दिया नया जीवन।

सहारा हॉस्पिटल में बंद आहार नाल की सर्जरी करके मरीज़ को दिया नया जीवन।

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2021 75739

सहारा हॉस्पिटल के डाक्टरों ने गत पांच साल से आहार नाल बन्द होने से परेशान मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी

आर्थराइटिस: रोग,  भ्रम और वास्तविकता

आर्थराइटिस: रोग, भ्रम और वास्तविकता

हुज़ैफ़ा अबरार October 12 2022 55079

आर्थराइटिस अथवा गठिया रोग सभी उम्र के लोगों में पाए जाने वाला एक रोग है। सहारा हॉस्पिटल की रयूमैटोलज

यूपी को जल्द मिलेगी 20 नए अस्पतालों की सौगात

यूपी को जल्द मिलेगी 20 नए अस्पतालों की सौगात

आरती तिवारी June 26 2023 29344

योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रयासरत है, और मिशन मोड पर कार्य भी

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी

एस. के. राणा May 15 2023 44488

देश में कोरोना के 1223 नए केस सामने आए थे जबकि 3 लोगों की मौत हुई थी। साथ ही देश में कुल कोरोना संक्

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

अनिल सिंह October 27 2022 26236

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलीप शाह को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में धन की कमी आड़े न

Login Panel