देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपोलोमेडिक्स लखनऊ की टीम ने मिर्गी की जटिल सर्जरी से किया सटीक इलाज

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल, लखनऊ को उन्नत मिर्गी इलाज के एक प्रमुख केंद्र के रूप में मजबूत करती है और उत्तर प्रदेश व आसपास के इलाकों के ऐसे मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आती है, जिनकी मिर्गी दवाओं से ठीक नहीं हो पा रही थी।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 07 2026 Updated: February 07 2026 20:52
0 5600
अपोलोमेडिक्स लखनऊ की टीम ने मिर्गी की जटिल सर्जरी से किया सटीक इलाज

लखनऊ। न्यूरोलॉजी की जटिल परेशानियों के इलाज के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि के रूप में, अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ ने 31 साल की एक महिला का सफल इलाज किया है, जो लंबे समय से मिर्गी की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं। दवाइयों के बावजूद उनके दौरे काबू में नहीं आ रहे थे। यह सफलता अस्पताल की अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की साझा मेहनत और मिर्गी सर्जरी में अनुभव को दिखाती है।

मरीज को बचपन से ही बार-बार मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इलाज के लिए उन्होंने कई डॉक्टरों से संपर्क किया, लेकिन दवाइयों की डोज़ बढ़ाने के बाद भी कोई खास फायदा नहीं हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, लंबे समय तक दवाइयां लेने से उन्हें दूसरी परेशानियां भी होने लगी थीं।

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में निदेशक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण शर्मा की देखरेख में मरीज की पूरी जांच की गई। इसमें दिमाग का एमआरआई, वीडियो ईईजी जांच, पीईटी-सीटी स्कैन और मानसिक कार्यक्षमता से जुड़ी जांच शामिल थी। सभी रिपोर्ट्स के आधार पर मामला अस्पताल की एपिलेप्सी क्लिनिक में डॉक्टरों की साझा बैठक में रखा गया।

इस टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. गोपाल पोडवाल और डॉ. प्रदीप, न्यूरोसर्जन डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव (निदेशक एवं प्रमुख, न्यूरोसर्जरी) के साथ डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. अखिलेश और डॉ. दिवाकर तथा रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शुचि शामिल थीं। गहरी चर्चा के बाद यह तय हुआ कि मिर्गी का कारण दिमाग के दाहिने हिस्से के सुपीरियर टेम्पोरल जायरस में मौजूद है।

इसके बाद डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव ने दाईं ओर मिनी-क्रैनियोटॉमी सर्जरी की।सर्जरी के दौरान लगातार विशेष मशीनों से दिमाग़ की गतिविधि पर नजर रखी गई, ताकि मिर्गी पैदा करने वाले हिस्से को पूरी सटीकता से हटाया जा सके और आसपास के दिमागी हिस्सों को नुकसान न पहुंचे। निकाले गए टिशू को जांच के लिए भेजा गया।

पैथोलॉजी विभाग की निदेशक डॉ. कविता सोमानी ने जांच में टाइप 2 कॉर्टिकल डिस्प्लेसिया की पुष्टि की, जो मिर्गी के उन मामलों में पाया जाता है जहां दवाइयां असर नहीं करतीं। सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर रही और उन्हें चौथे दिन कम दवाओं के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव ने कहा “मिर्गी की सर्जरी में अलग- अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों के बीच बेहतर तालमेल के साथ बहुत सटीक इलाज जरूरी होता है। हमारी एपिलेप्सी क्लीनिक की टीम ऐसे मरीजों को बेहतर इलाज दे पा रही है, जिन पर आम इलाज का असर नहीं हो रहा था।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल, लखनऊ को उन्नत मिर्गी इलाज के एक प्रमुख केंद्र के रूप में मजबूत करती है और उत्तर प्रदेश व आसपास के इलाकों के ऐसे मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आती है, जिनकी मिर्गी दवाओं से ठीक नहीं हो पा रही थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मेदांता अस्पताल में 9 दिन के नवजात की ओपन हार्ट सर्जरी कर बचाई गई जान

रंजीव ठाकुर September 16 2022 129502

मेदांता अस्पताल में हाल ही में 9 दिन की एक नवजात बच्ची का इलाज किया गया जो कि डक्ट डिपेंडेंट पल्मोनर

शोध: सेब के सेवन से उच्च रक्तचाप को आसानी से करें कंट्रोल

शोध: सेब के सेवन से उच्च रक्तचाप को आसानी से करें कंट्रोल

लेख विभाग August 14 2022 110513

कहते है कि एक सेब खाने वाले व्यक्ति को डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। सेब के अंदर विटामिन

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और टीकाकरण में सहयोग पर देशवासियों की सराहना की

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और टीकाकरण में सहयोग पर देशवासियों की सराहना की

एस. के. राणा August 15 2022 31509

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति

जरूरी सावधानियों से ही मिलेगी बीमारियों से आजादी: डॉ सूर्यकांत 

जरूरी सावधानियों से ही मिलेगी बीमारियों से आजादी: डॉ सूर्यकांत 

हुज़ैफ़ा अबरार August 13 2022 32466

डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि कोरोना के साथ ही इस समय मौसमी बीमारियों फ्लू सर्दी, जुकाम व बुखार, डेंगू

जानिये देश के शीर्ष दस मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट।

जानिये देश के शीर्ष दस मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट।

लेख विभाग December 27 2021 31003

NIRF 2021 की रैंकिंग लिस्ट के अनुसार भारत के टॉप 10 मेडिकल, डेंटल और फार्मेसी कॉलेजों की सूची। शिक्ष

Efficacy of awake prone positioning in patients with covid-19 related hypoxemic respiratory failure: systematic review and meta-analysis of randomized trials

Efficacy of awake prone positioning in patients with covid-19 related hypoxemic respiratory failure: systematic review and meta-analysis of randomized trials

British Medical Journal December 09 2022 25694

Awake prone positioning compared with usual care reduces the risk of endotracheal intubation in adul

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2022 32631

दस्तक अभियान के तहत टीम के द्वारा 5.51 लाख से अधिक घरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 49 संदिग्ध क्

मेदांता ने मरीज़ के तीसरे किडनी ट्रांसप्लांट को बनाया सफल

मेदांता ने मरीज़ के तीसरे किडनी ट्रांसप्लांट को बनाया सफल

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2025 21737

मेदांता अस्पताल में हाल ही में हुई यह अत्यंत दुर्लभ और जटिल किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की

कोरोना संक्रमण: 31 हज़ार नए मामले आये। 

कोरोना संक्रमण: 31 हज़ार नए मामले आये। 

एस. के. राणा September 01 2021 31125

मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में रिकवरी दर 97.53 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 36,275 रोगी स्व

प्रदेश के अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिलेगी आम आदमी को, डॉक्टर नहीं लिख सकेंगे बाहर की दवा 

प्रदेश के अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिलेगी आम आदमी को, डॉक्टर नहीं लिख सकेंगे बाहर की दवा 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2022 28808

कुछ सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक अभी भी दवाओं के जेनेरिक नाम नहीं लिख रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों को चिह

Login Panel