देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

घरेलू उपाय अपनाकर , गर्मियों में बनाये रखें अपनी सुंदरता को

गर्मियों में आपकी सुन्दरता पर विपरीत प्रभाव डालने वाले इन प्रॉब्लम से बचने के कुछ घरेलू उपाय बता रहें हैं, जिनको अपना कर आप गर्मियों की ब्यूटी क्वीन बन सकतीं है।

सौंदर्या राय
April 13 2022 Updated: April 13 2022 15:12
0 36068
घरेलू उपाय अपनाकर , गर्मियों में बनाये रखें अपनी सुंदरता को प्रतीकात्मक

गर्मी के दिनों में चेहरे, स्किन और बॉडी की ब्यूटी को संभाल पाना बहुत ही मुश्किल भरा होता है। पसीने के रूप में पानी निकल कर पूरे बॉडी की स्किन के ग्लो को खत्म कर देती है।स्किन पर एलर्जी, जलन, इंफ्लेमेशन, ड्राइनेस आदि की समस्‍या बहुत ही आम है। इन कारणों से भी सुन्दरता प्रभावित होती है।कुल मिलाकर चिलचिलाती गर्मी, प्रदूषण, ह्यूमिडिटी स्किन का नेचुरल ग्लो छीन लेती है। आपकी सुन्दरता पर विपरीत प्रभाव डालने वाले इन प्रॉब्लम से बचने के कुछ घरेलू उपाय बता रहें हैं, जिनको अपना कर आप गर्मियों की ब्यूटी क्वीन बन सकतीं है।

चेहरे को साफ पानी से धुलें - Wash you face with fresh water
गर्मियों के दिनों में अगर आप भी ब्रेकआउट और एक्ने की समस्या से परेशान हैं तो बता दें कि स्किन को दिन में 3 से 4 बार धोने से आप इस समस्‍या से बच सकते हैं।

दही का करें इस्तेमाल - Use curd
दही से स्किन को नमी मिलती है और चेहरे से गंदे कण बाहर निकल जाते हैं। यह टैनिंग (tanning) हटाने में बहुत कारगर है। ताजा व ठण्डा दही डबल परत में लगाएं व आँखों के नीचे सावधानीपूर्वक चेहरे पर 30 मिनट के लिए ऐसे ही छेड़ दें। इसके बाद सादा पानी से चेहरा धो लें। 2 घण्टे तक इस पर कुछ न लगाएं। 

टमाटर के रस को लगाएं - Use tamato juice
टमाटर का रस भी चेहरे की स्किन को अंदर से साफ करेगा। आप टमाटर के रस को लें और चेहरे पर लगाएं। जब रस सूख जाएं तो हल्के हाथ से स्किन को रब करें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसके आपका चेहरा साफ और खिलाखिला हो जाएगा। 

गुलाब जल और खीरे का पानी इस्तेमाल करें - Use rose and cucumber water
खीरा और गुलाब जल का इस्तेमाल भी सन टैन को दूर करने के लिए किया जा सकता है। खीरे के रस और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर रूई से त्वचा पर लगाएं। थोड़ी देर बाद अपनी त्वचा को ठंडे पानी से धो लें। इससे सन टैन का असर दूर हो जाएगा।

एलोवेरा का करें इस्तेमाल - Use Aloe Vera
एलोवेरा कई गुणों से भरपूर होता है। अगर आप गर्मियों में अपनी त्वचा की नैचुरल तरीके से देखभाल करना चाहते हैं तो एलोवेरा को अपने फेस पर जरूर लगाएं। आप एलोवेरा जेल को चेहरे पर कभी भी लगा सकते हैं। हालांकि रात में सोते वक्त चेहरे को साफ करने के बाद इसे जरूर लगाएं। 

नारियल का तेल - Use coconut oil
नारियल का तेल भी आपके चेहरे की स्किन को साफ करने में असरदार है। इससे आप चेहरे की गंदगी को साफ करने के अलावा अपने मेकअप को भी रिमूव कर सकते हैं। इससे चेहरे को नुकसान भी नहीं होगा और चेहरा खिल जाएगा।

सनस्क्रीन का उपयोग करें - Use sunscreen
धूप में निकलने से पहले 30 SPF वाला सनस्क्र‍ीन का इस्तेमाल करें, लेकिन ध्यान रहे कि इसे घर से निकलने के 15 मिनट पहले लगाना होता है। सनस्क्रीन लगाने के तुरंत बाद धूप में ना निकलें, दिन में तीन बार सनस्क्रीन लगाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

विकलांगजन के लिये सुलभ दुनिया के निर्माण में नवाचार की भूमिका अहम: संयुक्त राष्ट्र

विकलांगजन के लिये सुलभ दुनिया के निर्माण में नवाचार की भूमिका अहम: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. December 04 2022 25070

यूएन के शीर्षतम अधिकारी ने अपने सन्देश में ज़ोर देकर कहा कि सार्वजनिक-निजी सैक्टर के बीच विशाल रचनात

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पोस्ट कोविड मरीजों के लिए मुफ्त कैम्प का आयोजन किया।

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पोस्ट कोविड मरीजों के लिए मुफ्त कैम्प का आयोजन किया।

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2021 36486

कोविड-19  से अक्सर निमोनिया और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (ARDS), फेफड़े में गंभीर चोट होत

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लेख विभाग August 27 2022 35465

लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स को पचाने में

स्वास्थ्य विभाग की शानदार पहल, जिले अस्पताल में लगी 3 ऑटोमेटिक डिफिब्रिलेटर मशीन

स्वास्थ्य विभाग की शानदार पहल, जिले अस्पताल में लगी 3 ऑटोमेटिक डिफिब्रिलेटर मशीन

विशेष संवाददाता May 26 2023 36544

औरैया के 100 शैय्या जिला अस्पताल में गुरुवार को 3 डिफिब्रिलेटर लगाए गए हैं। डिफिब्रिलेटर मशीनों के ल

NEET में आकांक्षा को टॉपर घोषित किया जाए - उ. प्र. सरकार

NEET में आकांक्षा को टॉपर घोषित किया जाए - उ. प्र. सरकार

हे.जा.स. October 20 2020 15410

यूपी सरकार आकांक्षा सिंह को टॉपर घोषित करने की मांग कर रही है।  सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी

सिप्ला बाज़ार में लाएगी कोविड की गोली, आपातकालीन उपयोग की मिली मंज़ूरी।

सिप्ला बाज़ार में लाएगी कोविड की गोली, आपातकालीन उपयोग की मिली मंज़ूरी।

हे.जा.स. December 29 2021 31356

सिप्ला की योजना मोलनुपिरवीर को सिप्मोल्नु ब्रांड नाम से लॉन्च करने की है। मोलनुपिरवीर यूके मेडिसिन्स

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

एस. के. राणा March 05 2022 32997

क्रॉनिक बीमारियों में शामिल डायबिटीज की नियमित जांच जरूरी है, क्योंकि इससे ब्लड ग्लूकोज के उतार-चढ़ा

अपोलो अस्पताल ने भारत के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की 24 वीं वर्षगांठ मनाई

अपोलो अस्पताल ने भारत के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की 24 वीं वर्षगांठ मनाई

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2022 30100

दिल्ली में अपोलो लीवर ट्रांसप्लांट टीम ने 15 नवंबर 1998 को इतिहास रचा जब उन्होंने नन्हे संजय का लिवर

महामारियों में प्रभावी कदम उठाने के लिए अमेरिका, भारत को 12.2 करोड़ डॉलर का वित्तीय मदद देगा 

महामारियों में प्रभावी कदम उठाने के लिए अमेरिका, भारत को 12.2 करोड़ डॉलर का वित्तीय मदद देगा 

एस. के. राणा June 16 2022 24842

अमेरिका ने कहा कि 12,24,75,000 डॉलर की कुल धनराशि, तीन शीर्ष भारतीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थानों- भा

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

सीएमओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण|

हुज़ैफ़ा अबरार June 09 2021 35742

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने का मतलब यह नहीं है कि हम सावधानी बरतना छोड़ द

Login Panel