देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड-19 से छात्रों में बढ़ते अवसाद को दूर करने का अभियान चलाएगा शिया पी0 जी0 कालेज।

कनाडा के प्रसिद्ध चिकित्सक डा0 तक़ी आब्दी कोविड से इलाज के सम्बन्ध में विशेष व्याख्यान, सलाह और इलाज बताएंगे।

कोविड-19 से छात्रों में बढ़ते अवसाद को दूर करने का अभियान चलाएगा शिया पी0 जी0 कालेज। प्रतीकात्मक

लखनऊ़। कोविड-19 कोरोना वायरस हमारी जिंदगी को कई तरीके से प्रभावित कर रहा है। जिसके कारण मानसिक अवसाद, तनाव, नींद जैसी समस्यायें आ रही हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ-साथ यह भी आवश्यक है कि लोगों के मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाए। 

इसी को दृष्टिगत रखते हुए शिया पी0 जी0 कालेज, लखनऊ ने 10 मई से आनलाइन विशेष अभियान आयोजित किया है। इस अभियान के संयोजक डाॅ0 प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत 10 मई से 17 मई तक प्रतिदिन 08 से 9 बजे तक आनलाइन योग शिविर का आयोजन होगा। इस योग शिविर के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इस शिविर में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र,छात्राएं व अभिभावक शामिल रहेंगे। 

इस अभियान के अन्तर्गत योग शिविर के अलावा प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डाॅ0 असद अब्बास की 12 मई, 2021 को दोपहर 3 बजे से आनलाइन ओ0पी0डी0 आयोजित की जाएगी, जिसमें लोग स्वास्थ्य सम्बन्धी सवाल और उसके हल पूछ सकते हैं। इसके अलावा 11 मई 2021 को मनोवैज्ञानिक डाॅ0 कुमुद श्रीवास्तव का विशेष सत्र आयोजित होगा जिसमें वो छात्र और छात्राओं को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए अपनाये जाने वाले तरीकों पर व्याख्यान देंगी। शनिवार व रविवार को शाम 5. 00 बजे से विशेष आनलाइन ओ0पी0डी0 आयोजित होगी, जिसमें कनाडा के प्रसिद्ध चिकित्सक डा0 तक़ी आब्दी कोविड से इलाज के सम्बन्ध में विशेष व्याख्यान, सलाह और इलाज बताएंगे। 

डाॅ0 प्रदीप शर्मा ने बताया कि 10 दिन तक चलने वाला यह पूरा अभियान जूम मीटिंग एप के साथ-साथ शिया पी0 जी0 कालेज के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/206337736596974/  पर भी लाइव रहेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 1085

डॉ मिलिंद ने कहा बीते तीन-चार वर्षों में एक्सक्लूसिव स्तनपान का 60 प्रतिशत से 35 प्रतिशत होना चिंता

सेल्फ डिफेंस महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है: आनन्द किशोर पाण्डेय

सेल्फ डिफेंस महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है: आनन्द किशोर पाण्डेय

रंजीव ठाकुर September 01 2022 26727

महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देना आज के समय की जरु

पर्यटन स्थलों और हिल स्टेशनों वाले आठ राज्यों को सख्त सतर्कता बरतने का निर्देश। 

पर्यटन स्थलों और हिल स्टेशनों वाले आठ राज्यों को सख्त सतर्कता बरतने का निर्देश। 

एस. के. राणा July 11 2021 28015

हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए विभि

सेहत के लिए चमत्कारी है मुनक्का

सेहत के लिए चमत्कारी है मुनक्का

आरती तिवारी November 25 2022 33326

मुनक्का में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। ये पेट में गैस, सूजन, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी कई सम

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, शिशु के जन्म के बाद तुरंत करें मंत्र ऐप पर पंजीकरण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, शिशु के जन्म के बाद तुरंत करें मंत्र ऐप पर पंजीकरण

आरती तिवारी July 08 2023 23981

ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए है कि प्रदेश के सभी सीएमओ और महिला अस्पताल के सीएमएस मंत्र एप पर शिशुओं क

आखिर क्यों दोबारा होता है कोविड-19 संक्रमण, जानें इससे बचाव के उपाय

आखिर क्यों दोबारा होता है कोविड-19 संक्रमण, जानें इससे बचाव के उपाय

श्वेता सिंह August 25 2022 24736

सीडीसी (CDC) के मुताबिक किसी व्यक्ति में एक से अधिक बार संक्रमण होने को रि-इंफेक्शन कहा जाता है। को

आर्मपिट के बालों को बिना परेशानी के हटाने के उपाय जानिये

आर्मपिट के बालों को बिना परेशानी के हटाने के उपाय जानिये

सौंदर्या राय March 04 2022 33747

वैक्सिंग करवाने के लिए आप हर हफ्ते तो पार्लर जा नहीं सकतीं। ऐसे में हम आपको कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स ब

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

हे.जा.स. August 05 2022 26720

मंकीपॉक्स यूरोप में तेजी से फैल रहा है। स्पेन, जर्मनी और यूके को मिलाकर करीब 10  हजार केस मिल चके है

पति ने लीवर दानकर पत्नी की बचायी जान।

पति ने लीवर दानकर पत्नी की बचायी जान।

हुज़ैफ़ा अबरार March 17 2021 39203

हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, अल्कोहल और नॉन—अल्कोहलिक फैटी लीवर जैसी बीमारियां देश में क्रोनिक लीवर

गैस की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये दवा है नकली

गैस की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये दवा है नकली

एस. के. राणा September 01 2023 223908

सरकार ने हाल ही में दवाओं की जांच रिपोर्ट जारी की है, जिसे देखकर आप और बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल सरका

Login Panel