देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 टीके: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 5.42 करोड़ से अधिक टीके उपलब्‍ध।  

टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

एस. के. राणा
September 01 2021 Updated: September 01 2021 00:37
0 26706
कोविड-19 टीके: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 5.42 करोड़ से अधिक टीके उपलब्‍ध।   प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। उक्त जानकारी स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

विज्ञप्ति में बताया गया कि कोविड-19 के टीकों को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

मंत्रालय ने आगे बताया कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से वैक्सीन की 64.36 करोड़ से अधिक (64,36,13,160) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा 15 लाख (14,94,040) टीके भेजे जाने की तैयारी है।

कोविड-19 टीके की उपलब्धता के बारे में बताते हुए कहा गया कि अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5.42 करोड़ से अधिक (5,42,30,546) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोवैक्सीन की 5 करोड़ खुराक बर्बाद होने की कगार पर: भारत बायोटेक

कोवैक्सीन की 5 करोड़ खुराक बर्बाद होने की कगार पर: भारत बायोटेक

एस. के. राणा November 06 2022 26894

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोवाक्सिन सहित कोविड-19 टीकों की 219.71 करोड़ खुराकें दी ज

यूपी के 61 जिले हुए कोरोना मुक्त

यूपी के 61 जिले हुए कोरोना मुक्त

आरती तिवारी January 16 2023 30451

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना का एक मरीज सामने आया हैं। इस दौरान एक मरीज रिकवर भी हुआ। इसी के

लंपी वायरस को लेकर एक्शन में MP सरकार, पशुओं को  फ्री में लगेगा टीका

लंपी वायरस को लेकर एक्शन में MP सरकार, पशुओं को फ्री में लगेगा टीका

विशेष संवाददाता September 22 2022 28992

लंपी वायरस में जानवरों में बुखार (fever) आना, आंखों एवं नाक से स्राव, मुंह से लार निकलना, शरीर में ग

पेट को आकर्षक बनाने के उपाय।

पेट को आकर्षक बनाने के उपाय।

सौंदर्या राय October 18 2021 53617

अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से मसल मास बढ़ता है और Metabolism भी बढ़ता हैं। इसलिए हर भोजन में प्रोटीन

जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्या करें क्या नहीं?

जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्या करें क्या नहीं?

आरती तिवारी July 01 2023 25375

व्यस्त दिनचर्या में सभी का लाइफस्टाइल सही नहीं रहता। लोग काम के चलते अपने लाइफस्टाइल पर जरा भी ध्यान

अंबेडकरनगर में डेंगू के 14 नये संक्रमित मिले

अंबेडकरनगर में डेंगू के 14 नये संक्रमित मिले

आरती तिवारी November 12 2022 33454

डेंगू के संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिले में बीते दिन 14 मरीजों में डेंगू

एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये फल

एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये फल

आरती तिवारी September 22 2022 28492

पेट साफ न होने पर पूरे दिन बेचैनी बनी रहती है। लगातार यह परेशानी बने रहने पर मजबूरी वश फिर दवाइयों औ

कानपुर में तेजी से फ़ैल रहा डेंगू, 14 नए संक्रमित और मिले

कानपुर में तेजी से फ़ैल रहा डेंगू, 14 नए संक्रमित और मिले

श्वेता सिंह November 02 2022 31392

एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू

सोलन में चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान

सोलन में चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान

विशेष संवाददाता February 06 2023 29462

हिमाचल के जिला सोलन के बच्चों को कई बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष वैक्सीनेशन अभ

मारबर्ग वायरस से 9 लोगों की मौत

मारबर्ग वायरस से 9 लोगों की मौत

हे.जा.स. February 15 2023 30707

दुनिया में एक नये खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। जिसके कारण इक्वेटोरियल गिनी में कम से कम 9 लोगों

Login Panel