देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्टेट बैंक ने कैंसर संस्थान को 500 पीपीई किट प्रदान किये।।

सहायक महाप्रबंधक श्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा की तरह इस महामारी एवं विपत्ति की घड़ी में अग्रिम श्रेणी के कोरोना योद्धाओं के साथ साथ समस्त देशवासियों की सेवा के लिए कटिबद्ध है।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 03 2021 Updated: June 03 2021 02:23
0 30138
स्टेट बैंक ने कैंसर संस्थान को 500 पीपीई किट प्रदान किये।। कैंसर संस्थान को पीपीई किट प्रदान करते स्टेट बैंक के अधिकारी।

लखनऊ। राजधानी में कोरोना महामारी  की रोकथाम के लिए सरकार  के साथ  और भी संस्थाएं लगातार सामाजिक दायित्व  का परिचय देते हुए लोगों की सेवा कर रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक कमर्शियल शाखा ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान, लखनऊ को आज 500 पीपीई किट प्रदान किये।

स्टेट बैंक कमर्शियल शाखा के सहायक महाप्रबन्धक श्री अभिषेक मिश्रा ने आज कैंसर संस्थान के निदेशक डॉक्टर शालीन कुमार को उनके कोविड हस्पताल में चल रहे मरीजों के इलाज के योगदान स्वरूप 500 पीपीई किट प्रदान किये। इस अवसर पर पर बैंक के स्टाफ सदस्य राहुल भारती, सुधीर पांडेय, बृजेश तिवारी व अन्य स्टाफ के साथ कैंसर संस्थान के कई वरिष्ठ डॉक्टर एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक श्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा की तरह इस महामारी एवं विपत्ति की घड़ी में अग्रिम श्रेणी के कोरोना योद्धाओं के साथ साथ समस्त देशवासियों की सेवा के लिए कटिबद्ध है।’’

कैंसर संस्थान के निदेशक डॉक्टर शालीन कुमार ने संस्था की ओर से भारतीय स्टेट बैंक को धन्यवाद देते हुये कहा कि भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा प्रदान किये गए पीपीई किट से कोरोना योद्धाओ के प्रयास को और बल मिलेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरियंट ने बढ़ाई चिंता, सरकार सतर्क।

कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरियंट ने बढ़ाई चिंता, सरकार सतर्क।

एस. के. राणा October 27 2021 35878

इस वेरिएंट के बारे में माना जाता है कि यह यूनाइटेड किंगडम में हालिया संक्रमण विस्फोट का प्रमुख कारक

क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए समझौते

क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए समझौते

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2023 34817

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए स

हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष

हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 13 2026 1204

प्रदेश के सभी जिलों को उच्च जोखिम गांवों की संख्या के हिसाब से चार श्रेणी में विभाजित किया गया है। 1

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

अनिल सिंह November 07 2022 33012

मंडलीय प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अरविंद पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली की टीम में

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

जीतेंद्र कुमार October 18 2022 42291

सीकर जिले के नीमकाथाना में जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत।अस्पताल की ओर से ऑनलाइन वेबस

लोहिया संस्थान में गर्भवती महिलाओं को बिना डोनर खून मिलना शुरू 

लोहिया संस्थान में गर्भवती महिलाओं को बिना डोनर खून मिलना शुरू 

हुज़ैफ़ा अबरार January 01 2022 34416

पहली जनवरी को पूरे दिन सभी जरूरतमंद मरीजों के लिए बिना डोनर खून उपलब्ध कराया जा रहा है। नए साल के स्

गर्मी के दिनों में कैसे रहें हेल्दी, हम बतातें है

गर्मी के दिनों में कैसे रहें हेल्दी, हम बतातें है

लेख विभाग April 05 2022 42278

अगर खान-पान को लेकर आप अलर्ट मोड में हैं, ज्यादा तेल-मसाला न खाएं तो गर्मियों के इन दिनों में आपके ह

लगातार एक ही पोजीशन में बैठने से हो सकता है ये खतरा

लगातार एक ही पोजीशन में बैठने से हो सकता है ये खतरा

श्वेता सिंह October 28 2022 36736

वैसे तो यह एक आम समस्या है लेकिन सही वक्त पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो इसकी एडवांस स्टेज में लंग्स,

लापरवाह डॉक्टर पर फिर गिरी गाज

लापरवाह डॉक्टर पर फिर गिरी गाज

आरती तिवारी May 11 2023 29108

डिप्टी सीएम के आदेश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने प्रयागराज के एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया। प्र

आयुर्वेद केवल चिकित्सीय विज्ञान ही नही,  स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए एक मार्गदर्शक भी है 

आयुर्वेद केवल चिकित्सीय विज्ञान ही नही,  स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए एक मार्गदर्शक भी है 

लेख विभाग August 01 2022 32897

आयुर्वेद का प्रमुख लक्ष्य बीमारी का इलाज करने के बजाय स्वास्थ्य को बनाए रखना है। आयुर्वेद के अनुसार,

Login Panel