देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

सर्दियों में पारंपरिक उबटन से निखारें चेहरे की खूबसूरती

आप अपने स्किन के अनुसार उबटन बना सकतीं हैं। ये उबटन सभी प्रकार की त्वचा के लिए बेस्ट है। एक चम्मच संतरे या नींबू के छिलके का पाउडर, एक चम्मच ओट्स और एक चम्मच पिसा हुआ बादाम लें। इसमें एक-एक चम्मच शहद और दही मिलाएं। स्किन पर लगाएं और धीरे-धीरे गोल घुमाते हुए रगड़ें। 10-15 मिनट स्क्रब करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

सौंदर्या राय
December 27 2022 Updated: December 27 2022 22:35
0 97523
सर्दियों में पारंपरिक उबटन से निखारें चेहरे की खूबसूरती प्रतीकात्मक चित्र

खूबसूरती निखारने में उबटन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैं। भारत के अधिकतर हिस्से में त्वचा की देखभाल के लिए घर पर ही उबटन बनाया जाता था। इसे पारंपरिक उबटन भी कहा जा सकता है। सर्दियों का सबसे ज़्यादा असर चेहरे की त्वचा पर पड़ता है। यह रूखी और बेजान सी दिखने लगती है। जिससे चेहरे का ग्लो गायब हो जाता है। सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए आप घर पर ही उबटन बना सकतीं हैं। बाज़ार से खरीदी गयी कॉस्मेटिक की अपेक्षा यह बहुत फायदेमंद होता है। 


पारंपरिक उबटन से खूबसूरती निखारें - Enhance beauty with traditional Ubtan

पारंपरिक उबटन में चोकर (गेहूं की भूसी), बेसन, दही या दूध की मलाई और हल्दी जैसी सामग्री होती है, जो स्किन का पोषण कर उसकी सुंदरता (beauty) बढ़ाती हैं। उबटन में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को मॉइस्चराइज (moisturize) करते हैं, जिससे सर्दियों ( winter) में स्किन की खूबसूरती फीकी नहीं पड़ती। इन सभी को एक साथ मिलाकर शरीर पर तेल के साथ लगाया जाता था। 20 से 30 मिनट बाद नहाते समय उबटन को धो लें। सर्दियों में नहाने से पहले उबटन लगाएं और नहाते (bath) समय गर्म पानी से धो लें। यह त्वचा को साफ करने में मदद करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और शाइनी ( soft and shiny) बन जाती है।


आप अपने स्किन (skin) के अनुसार उबटन बना सकतीं हैं। ये उबटन सभी प्रकार की त्वचा के लिए बेस्ट है। एक चम्मच संतरे या नींबू के छिलके का पाउडर, एक चम्मच ओट्स और एक चम्मच पिसा हुआ बादाम (almonds) लें। इसमें एक-एक चम्मच शहद ( honey) और दही (curd) मिलाएं। स्किन पर लगाएं और धीरे-धीरे गोल घुमाते हुए रगड़ें। 10-15 मिनट स्क्रब करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।


दो बड़े चम्मच चोकर, एक बड़ा चम्मच पिसा हुआ बादाम, शहद, दही और अंडे का सफेद भाग या गुलाब जल लें। एक पेस्ट में मिलाकर चेहरे (face), गर्दन (neck) और बाहों (arms) पर लगाएं। होंठों ( lips) और आंखों (eyes) के आस-पास न लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें।


दो टेबल स्पून शहद में गुलाब जल और चार टेबल स्पून मिल्क पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन और बाहों पर लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से धो लें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सीएचओ का अंतरराज्यीय सम्मलेन, जुटेंगे 900 से अधिक सीएचओ

सीएचओ का अंतरराज्यीय सम्मलेन, जुटेंगे 900 से अधिक सीएचओ

आरती तिवारी December 10 2022 31611

यूएचसी का उद्देश्य सभी लोगों तक बेहतर और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। इसके तहत यह भी

कोरोना संक्रमण के पूर्ण उपचार को होम्योपैथिक विधि से करने की मांग।

कोरोना संक्रमण के पूर्ण उपचार को होम्योपैथिक विधि से करने की मांग।

हुज़ैफ़ा अबरार May 28 2021 29403

आयुष मंत्रालय ने हल्का औऱ मध्यम रोगियों में भी होम्योपैथिक दवाईओं के प्रयोग के लिए गाइड लाइन जारी कर

कृमि मुक्ति दिवस पर उप्र सरकार ने शुरू किया कृमि मुक्ति अभियान

कृमि मुक्ति दिवस पर उप्र सरकार ने शुरू किया कृमि मुक्ति अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार March 12 2022 33507

कृमि संक्रमण से बचाने के लिए 11 मार्च और 12 मार्च को कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अप

पैरामेडिकल रैंकिंग में प्राइवेट इंस्टिट्यूट आगे

पैरामेडिकल रैंकिंग में प्राइवेट इंस्टिट्यूट आगे

अखण्ड प्रताप सिंह July 14 2023 140870

सरकार ने मिशन निरामया के तहत पूरे नर्सिंग औऱ पैरामेडिकल में सभी को एक कैटिगरी की रैंक दी गई है। नर्स

कोरोना पर काबू, अब डेंगू हो रहा बेकाबू!

कोरोना पर काबू, अब डेंगू हो रहा बेकाबू!

आरती तिवारी August 24 2022 25363

राजधानी में डेंगू के मामलों में फिर से तेजी आई है। दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के मह

मैनपुरी में पोस्टमार्टम के लिए मांगे गए थे रुपए, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की कार्रवाई

मैनपुरी में पोस्टमार्टम के लिए मांगे गए थे रुपए, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की कार्रवाई

विशेष संवाददाता May 30 2023 38399

बुलंदशहर के सीएचसी पहासू में डिलीवरी के दौरान पैसे लेने का मामला सामने आया, वहीं मामले का संज्ञान ले

पोस्ट कोविड सिंड्रोम के रोगियों के लिए रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लांच किया पोस्ट कोविड क्लिनिक।

पोस्ट कोविड सिंड्रोम के रोगियों के लिए रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लांच किया पोस्ट कोविड क्लिनिक।

हुज़ैफ़ा अबरार January 05 2021 0

पोस्ट आईसीयू सिंड्रोम के लक्षण उन लोगों में भी देखे जा रहे हैं जिनमे बीमारी माइल्ड थी या थी ही नहीं

सीएम योगी 8 अक्टूबर को करेंगे मिशन निरामया अभियान की शुरुआत

सीएम योगी 8 अक्टूबर को करेंगे मिशन निरामया अभियान की शुरुआत

अबुज़र शेख़ October 06 2022 31398

इसका लाभ सीधे तौर पर नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को मिलेगा।  इस मिशन के तहत नर्सिंग व पैराम

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

आनंद सिंह April 13 2022 33253

उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं की निर्माण इकाई बेहद कम है, इस नई इकाई के खुलने से राज्य का भला हो

ओमिक्रोन संक्रमण 422 के पार, कोरोना संक्रमण के मामले घटे।

ओमिक्रोन संक्रमण 422 के पार, कोरोना संक्रमण के मामले घटे।

एस. के. राणा December 26 2021 35907

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले सामने आए हैं और 162 लोगों की मौत

Login Panel