देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया कोविड-19 प्रबंधन के मॉकड्रिल की समीक्षा 

स्वास्थ्य मंत्री विभिन्न विभागों के अध्यक्षों, डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा तथा शुचिता सेवाओं के प्रमुखों के साथ एक घंटे रहे और गुणवत्ता अस्पताल प्रबंधन, क्लिनिकल प्रैक्टिसेज, संक्रमण नियंत्रण उपाय, स्वच्छता प्रक्रिया, रोगी केंद्रित उच्च गुणवत्ता संपन्न स्वास्थ्य सेवा पर विभिन्न सुझावों को धैर्यपूर्वक सुना।

एस. के. राणा
December 27 2022 Updated: December 27 2022 23:56
0 37150
 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया कोविड-19 प्रबंधन के मॉकड्रिल की समीक्षा 

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आज नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) गए और कोविड-19 प्रबंधन के लिए अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए की जा रही मॉकड्रिल की समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैंने हाल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों (State Health Ministers) के साथ कोविड-19 की स्थिति तथा इसकी रोकथाम और प्रबंधन की तैयारी की समीक्षा की। कोविड-19 (COVID-19) प्रबंधन के लिए तैयारी की समीक्षा में देश में मॉकड्रिल (mock drills) की जा रही है। कोविड-19 प्रबंधन के लिए अस्पतालों में क्लिनिकल तैयारी महत्वपूर्ण है। आज सरकारी तथा निजी अस्पतालों में मॉकड्रिल की जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अपने-अपने राज्यों में ड्रिल की समीक्षा कर रहे हैं।”

डॉ. मांडविया (Dr. Mandaviya) ने सफदरजंग अस्पताल तथा वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों से अनौपचारिक बातचीत की। स्वास्थ्य मंत्री विभिन्न विभागों के अध्यक्षों, डॉक्टरों (doctors), नर्सों (nurses), सुरक्षा तथा शुचिता सेवाओं के प्रमुखों के साथ एक घंटे रहे और गुणवत्ता अस्पताल प्रबंधन, क्लिनिकल प्रैक्टिसेज (clinical practices), संक्रमण नियंत्रण उपाय, स्वच्छता प्रक्रिया, रोगी केंद्रित उच्च गुणवत्ता संपन्न स्वास्थ्य सेवा (healthcare) पर विभिन्न सुझावों को धैर्यपूर्वक सुना।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से महामारी के दौरान रात-दिन सेवा उपलब्ध कराने के काम में अपने अनुभवों को साझा किया। डॉ. मांडविया ने विभागाध्यक्षों को अपनी टीम से प्रत्येक सप्ताह मिलने, सभी विभागों का दौरा करने और श्रेष्ठ परिणाम सुनिश्चित करने के लिए उनके कार्य प्रदर्शन का आकलन करने की सलाह दी। उन्होंने महामारी (pandemic) के दौरान डॉक्टरों के अनुकरणीय कार्य की सराहना की।

ड़ॉ. मांडविया ने कोताही को लेकर सचेत किया और सभी से कोविड उपयुक्त व्यवहार (Covid appropriate behaviour) करने का आग्रह किया। उन्होंने सतर्क रहने, अपुष्ट सूचना को साझा करने से बचने तथा उच्च स्तर की तैयारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा, “कोविड के मामले पूरे विश्व में बढ़ रहे हैं और भारत में भी मामलों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि उपकरण, प्रक्रियाओं तथा मानव संसाधनों (human resources) के मामले में संपूर्ण कोविड ढांचा संचालन तैयारी  में रहे।”

इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल, सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी. एल. शेरवा और स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में कोरोना संक्रमण में ज़बरदस्त उछाल, एक दिन में नए मामले 17 हज़ार के पार 

देश में कोरोना संक्रमण में ज़बरदस्त उछाल, एक दिन में नए मामले 17 हज़ार के पार 

एस. के. राणा June 24 2022 28097

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच सक्रिय मरीजों भी तेजी से बढ़ी है। देश में अब 88,284 सक्रिय म

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

आरती तिवारी September 13 2022 29333

हल्दी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स है। रोजाना भोजन में इसके प्रयोग से या फिर दूध में चुटकी भर इसे लेने स

घी में सौंठ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

घी में सौंठ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

आरती तिवारी September 17 2022 112272

घी और सौंठ, दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सौंठ अदरक को सुखाकर बनाई जाती है। बहुत से लो

धूम्रपान फेफड़े की बीमारी का प्रमुख कारण।

धूम्रपान फेफड़े की बीमारी का प्रमुख कारण।

हुज़ैफ़ा अबरार May 26 2021 30365

डा. बीपी सिंह के अनुसार, ‘‘यदि आपको सीओपीडी है, तो आपको अपने फेफड़ों की रक्षा करने एवं सीओपीडी के लक्

डायबिटीज के मरीज को एक दिन में करनी चाहिए इतनी वॉक

डायबिटीज के मरीज को एक दिन में करनी चाहिए इतनी वॉक

लेख विभाग November 07 2022 34931

वॉक करने से शुगर का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है, जिससे शुगर मैनेज करने में मदद मिलती है। लेकिन आपको इसका

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

आरती तिवारी August 27 2023 26674

लखनऊ नियोनेटॉलजी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहीद पथ पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नियोकॉन —2023 का

बार-बार हाथ पैर हो जाते हैं सुन्न तो हो जाएं अलर्ट

बार-बार हाथ पैर हो जाते हैं सुन्न तो हो जाएं अलर्ट

आरती तिवारी September 30 2022 36229

अगर आपके पैर अक्सर सुन्न पड़ जाते हैं या आपको कई बार बैठे-बैठे या लेटे हुए हाथ-पैरों में झुनझुनी सी

फिर पहले की तरह सेमिनार में शामिल हो सकेंगे चिकित्सक

फिर पहले की तरह सेमिनार में शामिल हो सकेंगे चिकित्सक

आरती तिवारी August 08 2023 32014

केजीएमयू के डॉक्टरों को अब सरकारी खर्च पर देश-विदेश में होने वाले सेमिनारों में शामिल होने के लिए ज्

400 करोड़ से मुजफ्फरपुर में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल

400 करोड़ से मुजफ्फरपुर में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल

विशेष संवाददाता February 18 2023 52949

गुरुवार को भूमि पूजन होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के प्रभारी रविकांत सिंह

फ़्रंट ऑफ़ पैक लेबलिंग विषय पर कार्यशाला - स्वस्थ भोजन का चयन उपभोक्ता का अधिकार।

फ़्रंट ऑफ़ पैक लेबलिंग विषय पर कार्यशाला - स्वस्थ भोजन का चयन उपभोक्ता का अधिकार।

हुज़ैफ़ा अबरार April 13 2022 55572

डिब्बाबंद नुकसानदेह खाद्य और पेय पदार्थों के पैकेट पर फ्रंट ऑफ पैक लेबल (FoPL) यानी क‍ि ऊपर की ओर स्

Login Panel