देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

अभी तक की बात करें तो इस साल रिकॉर्ड 295 नए केस सामने आ रहे हैं। सितंबर में डेंगू के 51 केस सामने आ चुके हैं जबकि पूरे अगस्त में डेंगू के 75 केस सामने आए थे। हालांकि इस साल डेंगू से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है।

श्वेता सिंह
September 12 2022 Updated: September 13 2022 04:04
0 28735
भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ  । डेंगू बीमारी एक खास मच्छर के काटने से फैलती है। मानसून के बाद इसमें काफी तेजी से बढ़ोतरी होती है। इस बीमारी की शुरुआत सिर दर्द, उल्टी, शरीर में दर्द और तेज बुखार से शुरू होती है। अगर ये ज्यादा प्रभावी है तो मरीज को मसूड़ों से खून आना, पेट में दर्द और खून की उल्टी आदि जैसी गंभीर दिक्कत भी हो सकती है।

 

राजधानी दिल्ली में लगातार डेंगू (Dengue) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक की बात करें तो इस साल रिकॉर्ड 295 नए केस सामने आ रहे हैं। सितंबर में डेंगू के 51 केस सामने आ चुके हैं जबकि पूरे अगस्त में डेंगू के 75 केस सामने आए थे। हालांकि इस साल डेंगू से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है।

 

पूरे भारत में इस समय डेंगू (Dengue) के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार जम्मू, झारखंड (Jharkhand) में भी डेंगू ने दहशत फैला रखी है। झारखंड के बोकारो में इस समय कई संदिग्ध मरीज हैं, जिसमें से एक की मौत भी हो गई है। उत्तराखंड में अब तक डेंगू के 308 मामले मिल चुके हैं।

 

डेंगू फीवर से जूझ रहे लोगों में ब्लड प्लेटलेट्स (platelets) की कमी ही उनकी कमज़ोरी की मुख्य वजह होती है। डेंगू एक संचारी रोग (communicable disease) है, जो मच्छरों (mosquito) द्वारा एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है। ऐसे में डेंगू से बचने का सिर्फ एकमात्र तरीका है खुद को मच्छरों से बचाकर रखना। जितना हो सके आप मॉस्किटो रेपलेंट्स, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को शाम होने से पहले बदं कर दें। शरीर को पूरी तरह से कवर करने वाले कपड़े पहनें।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में बढ़ता कोरोना का खौफ !

देश में बढ़ता कोरोना का खौफ !

एस. के. राणा April 17 2023 29098

देश में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से कुल 9,111 नए माम

मनोरोगियों के इलाज के लिए चलाया गया शिविर

मनोरोगियों के इलाज के लिए चलाया गया शिविर

विशेष संवाददाता September 11 2022 34555

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस को लेकर जिला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां ब

कोलकाता में एडिनो वायरस से 2 बच्चों की मौत

कोलकाता में एडिनो वायरस से 2 बच्चों की मौत

विशेष संवाददाता February 22 2023 30136

अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के मुताबिक, एडिनो वायरस आमतौर पर किसी संक्रमित व्यक्ति के स

सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह रोका जा सकता है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह रोका जा सकता है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. November 18 2021 30276

एक अनुमान के अनुसार, सरवाइकल कैंसर से होने वाली हर 10 में से 9 मौतें, निम्न व मध्य आय वाले देशों में

क़ानूनी और सुरक्षित गर्भपात तक पहुँच सुनिश्चित करना एक बुनियादी आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

क़ानूनी और सुरक्षित गर्भपात तक पहुँच सुनिश्चित करना एक बुनियादी आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. October 01 2022 31048

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि हर साल, गर्भधारण के लगभग आधे मामले, यानि लगभग 12 करोड़ 10 लाख मामले अनिय

दिल्ली के ऑटोरिक्शा चालकों, सफाईकर्मियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के स्वाथ्य पर आईआईटी ने किया शोध

दिल्ली के ऑटोरिक्शा चालकों, सफाईकर्मियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के स्वाथ्य पर आईआईटी ने किया शोध

एस. के. राणा June 26 2022 27035

दिल्ली में काम करने वाले ऑटोरिक्शा चालक, सफाईकर्मी और रेहड़ी-पटरी विक्रेता बहुत ज्यादा गर्मी और सर्दि

कोरोना को लेकर अलर्ट, चीन समेत इन देशों से आने वालों का आरटी-पीसीआर जरूरी

कोरोना को लेकर अलर्ट, चीन समेत इन देशों से आने वालों का आरटी-पीसीआर जरूरी

विशेष संवाददाता December 24 2022 24046

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के स्वास्थ्य स्थि

आखिर क्यों सिकुड़ जाती हैं पानी में रहने से उंगलियां?

आखिर क्यों सिकुड़ जाती हैं पानी में रहने से उंगलियां?

लेख विभाग June 09 2023 74895

हम सभी जानते हैं कि देर तक पानी में रहने या नहाने के बाद हाथ और पैर की त्वचा सिकुड़ जाती है लेकिन शा

देहरादून के रुड़की में 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

देहरादून के रुड़की में 50 ग्रामीण संदिग्ध बुखार से पीड़ित

विशेष संवाददाता October 27 2022 27235

मानकपुर आदमपुर गांव में बड़ी संख्या में लोगों में संदिग्ध बुखार की चपेट में आने की सूचनाएं मिल रही थ

मॉनसून में  इन सब्जियों से करें तौबा-तौबा, रहेंगे स्वस्थ

मॉनसून में इन सब्जियों से करें तौबा-तौबा, रहेंगे स्वस्थ

लेख विभाग June 30 2023 26460

अगर आप इन सब्जियों का इस्तेमाल करते है तो हो जाइए सावधान, जी हां ऐसे में अगर आपको मॉनसून में स्वस्थ

Login Panel