देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

कुपोषण के साथ गंभीर बीमारियों से लड़ रहा बलरामपुर अस्पताल का पोषण पुनर्वास केंद्र

राजधानी में बलरामपुर अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र कुपोषण के खिलाफ जंग में बड़ी भूमिका निभा रहा है। हेल्थ जागरण ने एनआरसी का दौरा कर हकीकत जानी।

रंजीव ठाकुर
September 18 2022 Updated: December 29 2025 17:09
0 223931

लखनऊ। राजधानी में बलरामपुर अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र कुपोषण के खिलाफ जंग में बड़ी भूमिका निभा रहा है। हेल्थ जागरण ने एनआरसी का दौरा कर हकीकत जानी।

 

पाँच वर्ष तक के वह बच्चे जो अति कुपोषण (malnutrition) के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रसित होते हैं उनके इलाज के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा पूरे सूबे में जिला अस्पताल में एनआरसी स्थापित किए गए हैं। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) में 10 बेड का एनआरसी (Nutrition Rehabilitation Center) है।

न्यू ओपीडी के कमरा नबंर 20 में बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) डॉ ए.के. वर्मा एक बच्चे को देख रहे थे। डेढ़ साल का बच्चा केवल 5.8 किलो का था और चेकअप में सभी मानकों के नीचे पाया गया। डॉक्टर साहब ने उसे एनआरसी रेफर कर दिया।

 

बच्चे को लेकर आई रीना कश्यप, आंगनवाड़ी (Anganwadi), चिनहट ने हेल्थ जागरण (Health Jagaran) को बताया कि पहले भी वह दो बच्चों को यहाँ ला चुकी हैं जो अब बिल्कुल स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि वह हर बच्चे का वजन और हाइट नापती रहती है और कुपोषित (malnourished) या बीमार लगने पर अस्पताल तक ले जाती है।

इस दौरान हेल्थ जागरण ने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में फॉलोअप (follow-up) पर आए एक परिवार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनकी जुंडवा (twins) बेटियां जन्म से ही काफी कमजोर थी जो अब तीन महीने बाद स्वस्थ हो रही हैं। हर 15 दिन पर यहाँ चेकअप के लिए लेकर आते है और अब काफी सुधार है। डॉ साहब ने खानपान के जो निर्देश दिए हैं उसी हिसाब से बच्चों को रखा जा रहा है।

 

हेल्थ जागरण ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ए.के. वर्मा से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि एनआरसी की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गाइडलाइन के अनुसार यहाँ भर्ती बच्चों को इलाज मुहैया कराने के साथ आहार (treatment with food) भी दिया जाता है। इस दौरान बच्चे की माँ या उसके किसी एक देखभाल करने वाले को 50 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से श्रमह्रास भी दिया जाता है। बच्चे के चार फॉलोअप के लिए प्रति फॉलोअप 140 रुपये दिये जाते हैं। यह राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाती है।

 

डॉ ए.के. वर्मा ने कहा कि बच्चों को बोतल से दूध नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे संक्रमण (infection) का खतरा बना रहता है। डिब्बाबंद दूध (canned milk) या दूध में पानी मिलाकर नहीं देना है और उसे खुद से खाना खाने के लिए प्रेरित करना है।

 

बाल रोग विशेषज्ञ का कहना है कि कुपोषित बच्चों (malnourished children) में रोगों से लड़ने की क्षमता बहुत कम होती है। ऐसे बच्चों को गंभीर डायरिया (diarrhea) और निमोनिया (pneumonia) होने की संभावना ज्यादा होती है। वर्ष 2015 से अभी तक एनआरसी में 2000 से अधिक बच्चों का सकुशल इलाज हो चुका है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डॉक्टरों पर वीडियो कॉल से रखी जाएगी निगरानी

डॉक्टरों पर वीडियो कॉल से रखी जाएगी निगरानी

admin February 20 2023 30785

यूपी सरकार लगातार डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद

डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार का एक्शन प्लान

डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार का एक्शन प्लान

आरती तिवारी April 01 2023 29644

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 1903 डॉक्टर संविदा पर

नहीं थम रहा रहस्यमयी मौतों का सिलसिला, सपा विधायक राहुल लोधी ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

नहीं थम रहा रहस्यमयी मौतों का सिलसिला, सपा विधायक राहुल लोधी ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

विशेष संवाददाता February 26 2023 32096

आज फिर अचानक हुई एक मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। मामला लालगंज तहसील में खीरों ब्लॉक

Effectiveness of treatment for alcohol problems: findings of the randomised UK alcohol treatment trial (UKATT)

Effectiveness of treatment for alcohol problems: findings of the randomised UK alcohol treatment trial (UKATT)

British Medical Journal March 10 2023 63809

The novel social behavior and network therapy for alcohol problems did not differ significantly in e

कोरोना वायरस के एक्सई वैरिएंट से गंभीर खतरा नही: डॉ. एनके अरोडा

कोरोना वायरस के एक्सई वैरिएंट से गंभीर खतरा नही: डॉ. एनके अरोडा

एस. के. राणा April 11 2022 35797

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट कई नए वैरिएंट को बढ़ावा दे रहा है। इनमें से एक्सई श्रृंखला के एक्सई व अन्

यूपी में पांच कॉरपोरेट अस्पताल खोलने की तैयारी

यूपी में पांच कॉरपोरेट अस्पताल खोलने की तैयारी

आरती तिवारी April 23 2023 28043

प्रदेश सरकार चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए कॉरपोरेट अस्पताल खोलने के लिए सुविधाएं दे रही है। इ

इस बार गोरखपुर में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम होगी

इस बार गोरखपुर में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम होगी 'हमारा स्वास्थ्य, हमारी पृथ्वी'

आनंद सिंह April 07 2022 33296

कल योग करेंगे चिकित्सक, साइकिलिंग भी करेंगे, पौधे भी लगाएंगे। कुल मिलाकर संदेश यह देना है कि प्रकृति

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर मौसमी बीमारियों से बचाव करें - डॉ. तेजल शेलाट

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर मौसमी बीमारियों से बचाव करें - डॉ. तेजल शेलाट

लेख विभाग October 15 2025 9060

अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए फलों या पूरकों से पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का से

पीजीआई व बीबीएयू में शुरू होंगे अस्पताल सेवाओं से जुड़े कोर्स

पीजीआई व बीबीएयू में शुरू होंगे अस्पताल सेवाओं से जुड़े कोर्स

आरती तिवारी August 29 2023 29401

हर्षवर्धन ने कहा कि एडवांस डिप्लोमा इन हॉस्पिटल लिनन एंड लांड्री सर्विस मैनेजमेंट, एडवांस डिप्लोमा

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

रंजीव ठाकुर August 20 2022 31813

जिले में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। सीएमओ से लेकर

Login Panel