देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

राजस्थान में ओमिक्रोन के नौ, गोवा में 5, कर्नाटक में 2, दिल्ली और गुजरात में एक एक मामले सामने आ चुके हैं।

एस. के. राणा
December 09 2021 Updated: December 09 2021 14:34
0 32722
देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मरीजों के मिलने पूरे देश में भय व्याप्त है। सोमवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के दो और मामले सामने आने के बाद देशभर में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 23 हो गई है। हालांकि कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में कमी आई है और हर दिन दस हजार से नीचे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

दिल्ली में भी एक केस आया सामने

दिल्ली में विदेश से लौटे और कोरोना संक्रमित पाए गए 12 लोगों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिग कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद एक शख्स ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया। यह शख्स तंजानिया से आया था उसके संपर्क में आए लोगों की भी तलाश की जा रही है।

राजस्थान में नौ मामले दर्ज

राजस्थान के जयपुर में ओमिक्रोन के नौ मामले सामने आए हैं। यहां एक परिवार के चार सदस्य हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से आए थे। इसके बाद उनके और उनके संपर्क में आए 34 लोगों के सैंपलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में परिवार के चार सदस्य और उनके संपर्क में आए पांच अन्य लोग ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए। बाकी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कल जयपुर में ओमिक्रोन के दो संदिग्ध भी मिले थे। इनमें से एक युवती है जो अत्यधिक जोखिम वाले देश यूक्रेन से लौटी है। वहीं, जयपुर के आदर्श नगर में जिस परिवार के पांच सदस्य ओमिक्रोन पाजिटिव मिले थे, उनका एक और सदस्य कोरोना संक्रमित मिला है।

गोवा में ओमिक्रोन के पांच संदिग्ध

गोवा में पांच नाविकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें एक-एक रूस और जार्जिया के नागरिक शामलि हैं।  इनमें ओमिक्रोन वैरिएंट के लक्षण भी देखने को मिले हैं। पांच नाविकों में से चार को क्वांरीटन किया गया है, जबकि एक को बंदरगाह पर आइसोलेशन में रखा गया है। सभी संदिग्धों के नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।

इससे पहले, शनिवार को गुजरात में एक मामला मिला था और उससे एक दिन पहले कर्नाटक में दो मामलों की पुष्टि हुई थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एचआईवी या एड्स पर काबू पाने के लिए जनसहभागिता जरूरी: डॉ. हीरा लाल

एचआईवी या एड्स पर काबू पाने के लिए जनसहभागिता जरूरी: डॉ. हीरा लाल

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2022 31405

एचआईवी ग्रसित के हित को लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गयी हैं। एक जनआन्दोलन का रूप देकर जल्द से जल्

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, लाखों रुपये की दवाएं कचरे के ढ़ेर में फेंकी मिली

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, लाखों रुपये की दवाएं कचरे के ढ़ेर में फेंकी मिली

हे.जा.स. May 19 2023 29697

पूर्वी चम्पारण में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजा मामला मुफ्त वितरण के लिए आयी द

जलवायु का तापमान बढ़ने से भोजन, पानी सहित अनेक समस्याओं का सामना करना पडेगा भारत के लोगों को

जलवायु का तापमान बढ़ने से भोजन, पानी सहित अनेक समस्याओं का सामना करना पडेगा भारत के लोगों को

हे.जा.स. March 01 2022 40833

अगर उत्सर्जन को तेजी से समाप्त नहीं किया गया वैश्विक स्तर पर गर्मी और आर्द्रता मानव सहनशीलता से परे

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक, कहा दिव्यांगजनों का रखें विशेष ध्यान

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक, कहा दिव्यांगजनों का रखें विशेष ध्यान

आरती तिवारी May 16 2023 40732

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दिव्यांगजनों एवं पिछडे वर्ग के लोग

कोरोना के नए वैरिएंट से दस सालों तक लड़ेगी पूरी दुनिया।

कोरोना के नए वैरिएंट से दस सालों तक लड़ेगी पूरी दुनिया।

रंजीव ठाकुर February 11 2021 48153

युनाइटेड किंगडम के कोविड-19 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के निदेशक शेरोन पीकॉक ने  एक रिपोर्ट में बताया कि क

महामारी की चुनौतियों के समाधान का मार्गदर्शन करेगी द रियल क्राइसेस पुस्तक।

महामारी की चुनौतियों के समाधान का मार्गदर्शन करेगी द रियल क्राइसेस पुस्तक।

हुज़ैफ़ा अबरार January 20 2021 21110

अपनी शिक्षाओं को किसी भी प्रकार की त्रुटि के बिना भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने और उपलब्ध कराने

ओमिक्रॉन संक्रमण: देश में 200 से ज्यादा मामले सामने आये

ओमिक्रॉन संक्रमण: देश में 200 से ज्यादा मामले सामने आये

एस. के. राणा December 21 2021 30541

ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामलों में भी महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे आगे हैं। दोनों ही जगह ओमिक्रॉन वैरिए

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा टली, नई तिथि की घोषणा

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा टली, नई तिथि की घोषणा

रंजीव ठाकुर July 18 2022 25485

उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स की भर्ती स्थगित कर दी गई है। यह मुख्य परीक्षा 24 जुलाई, 2022 को होने वाल

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

हुज़ैफ़ा अबरार January 28 2021 32136

इस एप्‍प पर प्रासंगिक कंटेंट जोड़ते रहेंगे। आने वाले कुछ महीनों में इस एप्‍प को कई और दिलचस्‍प खूबिय

मेदांता लखनऊ ने पूरे किए 100 सफल लिवर प्रत्यारोपण

मेदांता लखनऊ ने पूरे किए 100 सफल लिवर प्रत्यारोपण

हुज़ैफ़ा अबरार August 21 2026 637

लिवर प्रत्यारोपण लिवर कैंसर और हेपेटाइटिस-बी एवं सी से पीड़ित मरीजों में भी सफलतापूर्वक किया गया है।

Login Panel