देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

उम्र बढ़ने के बाद और मेनोपॉज के आसपास के वक्त में महिलाओं को भी हेयर लॉस, हेयर थिनिंग, डैंड्रफ और गंजेपन की समस्या अधिक होती है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को कई तरीके की सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

श्वेता सिंह
August 30 2022 Updated: August 30 2022 23:43
0 34136
मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल प्रतीकात्मक चित्र

रोजमर्रा की भागदौड़ में हमारा शरीर, स्किन और बाल बहुत कुछ झेलते हैं। प्रदूषण, तनाव, यूवी किरणों से होने वाला डैमेज, पेस्टिसाइजड्स और केमिकल्स से भरा हुआ भोजन और शरीर में पोषक तत्वों की कमी से बालों की हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। वहीं, कुछ लोगों को दूसरों की तुलना में ये परेशानियां अधिक उठानी पड़ती हैं। उनके बाल अन्य लोगों की तुलना में अधिक कमजोर और रूखे-सूखे होते हैं।

 

उम्र बढ़ने के बाद और मेनोपॉज (menopause) के आसपास के वक्त में महिलाओं को भी हेयर लॉस, हेयर थिनिंग, डैंड्रफ और गंजेपन की समस्या अधिक होती है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को कई तरीके की सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ सकती है। साथ ही अपने हेयर केयर रूटीन में भी उम्र बढ़ने के साथ बदलाव करने की आवश्यकता पड़ती है। 40 साल की उम्र पार करने के बाद महिलाओं के लिए आयुर्वेद (Ayurvedic) के कुछ टिप्स उनकी हेयर प्रॉब्लम्स को कम करने में सहायक साबित होंगी।

 

हेल्दी डाइट लें - Take healthy diet

मजबूत और लंबे बालों के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। स्वस्थ आहार से मिलनेवाले पोषक तत्व बालों की जड़ों को भीतर से पोषण और मजबूती देते हैं। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीएं। रोजाना 2-3 लीटर पानी पीने के अलावा विटामिन सी वाले फल और सब्जियों का सेवन करें।

 

संतुलित करें शरीर का प्रकृति दोष - Balance the nature dosha of the body

आयुर्वेद के अनुसार, हमारे शरीर के कार्य तीन महत्वपूर्ण ऊर्जाओं द्वारा नियंत्रित होते हैं : वात, पित्त और कफ। प्रत्येक व्यक्ति में एक 'त्रिदोष' संयोजन होता है। शरीर की तरफ बालों की हेल्थ भी इन्हीं प्रकृति दोषों पर निर्भर करती है। जैसे वात दोष बढ़ने पर बाल और स्कैल्प अधिक ड्राई हो जाते हैं। वहीं पित्त दोष में बाल समय से पहले सफेद होना, खोपड़ी में खुजली, बालों का झड़ना, रोम छिद्रों में बैक्टीरिया जमा होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अपने प्रकृति दोष को पहचानें और उसे नियंत्रित करने के प्रयास करें।

 

बालों को रखें सुरक्षित  - Keep hair safe

बालों को प्रदूषण से बचाएं। धूप और धूल से बचने के लिए बालों को कवर करें। अगर आपको दिन में अधिक समय बाहर रहना पड़ता है और बाल धूप के सम्पर्क में अधिक आते हैं तो उन्हें बांधकर रखें और स्कार्फ से कवर करें।

 

नियमित करें तेल मालिश और शैम्पू - Regular oil massage and shampoo

बालों में तेल से मालिश करने से उनमें नमी बनी रहती है और हेयर फॉलिकल (hair follicle) और स्कैल्प की त्वचा को होने वाले डैमेज से राहत मिलती है, जो हेयर फॉल के सबसे बड़े कारण हैं। आयुर्वेद के अनुसार, शैम्पू (shampoo) करने से पहले हमेशा बालों और सिर की गर्म तेल से मालिश करनी चाहिए। इसके लिए आंवला, रीठा, शिकाकाई, तुलसी और नीम जैसी जड़ी-बूटियों से तैयार हर्बल तेलों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी भी आयुर्वेदिक या नेचुरल तेल (नारियल का तेल या बादाम का तेल) को हल्का गुनगुना करें और स्कैल्प की धीरे से मालिश करें। इससे बालों को पोषण मिलेगा और बाल जड़ से सिरे तक मजबूत होते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में कोरोना की सुनामी, 24 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा नए मामले आये 

देश में कोरोना की सुनामी, 24 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा नए मामले आये 

एस. के. राणा January 08 2022 20541

राहत की बात यह है कि नए केसों में इजाफे की तुलना में मौतों का आंकड़ा काफी कम है। शुक्रवार को देश भर

अस्पतालों में बढ़े H3N2 वायरस के 30 से 40 फीसदी केस

अस्पतालों में बढ़े H3N2 वायरस के 30 से 40 फीसदी केस

आरती तिवारी March 11 2023 32570

यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण की दर भले ही नियंत्रण में हो लेकिन वायरल फीवर का अटैक कम नहीं हो रहा।

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

आरती तिवारी August 27 2023 26674

लखनऊ नियोनेटॉलजी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहीद पथ पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नियोकॉन —2023 का

क्या आपको सफेद दाग है? ये कीजिए, नहीं रहेगा

क्या आपको सफेद दाग है? ये कीजिए, नहीं रहेगा

आनंद सिंह June 24 2025 22870

अब सफेद दाग लाइलाज नहीं रही। लेजर विधि और फोटोथेरेपी विधि से इसका इलाज संभव है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

विशेष संवाददाता April 08 2023 28116

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय से चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने जा

बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में लगेगी डायलिसिस मशीन

बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में लगेगी डायलिसिस मशीन

आरती तिवारी January 14 2023 44842

डॉ. जीपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल में वेंटिलेटर यूनिट में डायलिसिस की सुविधा नहीं ह

डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल मालिकों ने सरकार से होटलो और हवाई अड्डों से धूम्रपान कक्षों को हटाने की मांग की

डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल मालिकों ने सरकार से होटलो और हवाई अड्डों से धूम्रपान कक्षों को हटाने की मांग की

हे.जा.स. March 10 2022 39654

धूम्रपान निषेध दिवस पर डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल चलाने वाले लोगों ने केंद्र सरकार से होटलों,

केजीएमयू में मनाया गया वार्षिक रिसर्च शोकेश, ये हुए सम्मानित

केजीएमयू में मनाया गया वार्षिक रिसर्च शोकेश, ये हुए सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 11 2022 32814

समारोह में पद्म भूषण प्रो. के. श्रीनाथ रेडडी का प्रो देवेंद्र गुप्ता रिसर्च ओरेशन अवार्ड के अंतर्गत

घी में सौंठ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

घी में सौंठ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

आरती तिवारी September 17 2022 112272

घी और सौंठ, दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सौंठ अदरक को सुखाकर बनाई जाती है। बहुत से लो

कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से बचा सकता है हाइब्रिड इम्युनिटी

कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से बचा सकता है हाइब्रिड इम्युनिटी

एस. के. राणा January 21 2023 36740

हाइब्रिड इम्यूनिटी उस अवधि को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है जिसके पहले बूस्टर खुराक की आवश्यकता होती

Login Panel