देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

राजधानी में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में कोरोना के 1042 नए केस मिले हैं। वहीं, पांच दिन बाद दो मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को एक हजार से अधिक लोग संक्रमित मिले थे।

0 31493
दिल्ली में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। राजधानी में कोरोना (Corona) के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते एक दिन में कोरोना के 1042 नए केस मिले हैं। वहीं, पांच दिन बाद दो मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को एक हजार से अधिक लोग संक्रमित मिले थे। पिछले एक दिन में दो मरीजों की मौत हुई। इससे पहले 16 अप्रैल को एक दिन में दो मौत दर्ज की गई थीं। हालांकि राहत की बात है कि पिछले एक दिन में 757 मरीजों को छुट्टी मिली है। संक्रमण दर भी करीब 5 फीसदी के पास पहुंच गई है।

विभाग के अनुसार राजधानी में हर दिन संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ने की वजह से सक्रिय मामले भी अब तीन हजार पार हुए। कुल 3253 सक्रिय मरीजों में से 2173 अपने घरों में उपचाराधीन हैं। जबकि अस्पतालों में 94 मरीज भर्ती हैं। जानकारी मिली है कि अस्पतालों में भर्ती 26 संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इनके अलावा वेंटिलेटर पर मौजूद दो मरीजों की हालत सबसे अधिक गंभीर बताई जा रही है।

विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए मास्क और तापमान जांच जरूरी
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार दिल्ली में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के लगातार बढ़ते मामलों के मद्दनेजर शिक्षा निदेशालय ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है, जिसका सभी स्कूल प्रमुखों व संचालकों को पालन करना होगा। एसओपी के दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षक प्रतिदिन विद्यार्थियों से उनके व उनके परिवार के सदस्यों में कोविड से संबंधित लक्षणों के विषय में पूछेंगे। ताकि यह पता चल सके कि कोई कोरोना संक्रमित तो नहीं है।

संक्रमण का मामला मिलने पर उससे बचाव के लिए कदम उठाया जाएगा। एसओपी में कहा गया है कि स्कूल के प्रवेश गेट पर अनिवार्य रूप से थर्मल स्कैनिंग (Thermal Scanning) करनी होगी। बच्चों को मास्क पहनना जरूरी होगा और स्कूलों में एक क्वांरटीन रूम (Quarantine Room) की व्यवस्था भी करनी होगी। स्कूल प्रमुख को स्कूल मैनेजमेेंट कमेटी व पीटीए सदस्यों के साथ बैठक  करनी होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

Effectiveness of treatment for alcohol problems: findings of the randomised UK alcohol treatment trial (UKATT)

Effectiveness of treatment for alcohol problems: findings of the randomised UK alcohol treatment trial (UKATT)

British Medical Journal March 10 2023 63914

The novel social behavior and network therapy for alcohol problems did not differ significantly in e

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2021 24540

एलर्जी ब्रोन्को पल्मोनरी एस्परजिलोसिस मुख्यत: अनियंत्रित अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस के मरीजों में

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण लाएगा बीमा सुगम योजना

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण लाएगा बीमा सुगम योजना

रंजीव ठाकुर September 06 2022 87694

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण जल्द ही बीमा सुगम योजना लाने वाली है। पिछले दिनों हेल्थ जागरण

कोरोना वैक्सीनेशन के बाद राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर तैनात 8 महिला कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी।  

कोरोना वैक्सीनेशन के बाद राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर तैनात 8 महिला कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी।  

हे.जा.स. February 07 2021 31941

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. उज़ैर अहमद अंसारी ने कहा कि यह सभी लक्षण सामान्य हैं। इस तरीके की समस्याएं

'वन वर्ल्ड टीबी समिट' में पीएम मोदी ने कहा, "भारत का लक्ष्य साल 2025 तक टीबी मुक्त"

विशेष संवाददाता March 24 2023 27369

पीएम मोदी बोले भारत अब साल 2025 तक TB खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। TB खत्म करने का ग्लोबल ट

जीका संक्रमित महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म।

जीका संक्रमित महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म।

हे.जा.स. November 18 2021 39479

शहर के एक अस्पताल में जीका संक्रमित महिला के प्रसव का पहला मामला सामने आया है। काजीखेड़ा निवासी प्रत

नींद में खर्राटे लेते हैं तो हो जाएं सावधान, स्लीप एप्निया की हो सकती है बीमारी

नींद में खर्राटे लेते हैं तो हो जाएं सावधान, स्लीप एप्निया की हो सकती है बीमारी

हुज़ैफ़ा अबरार February 19 2022 32970

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया' के मरीज को में नींद के दौरान सांस लेने में समस्या आती है। इसके चलते उनके

हिमाचल सरकार का एलान, आयुर्वेद संस्थानों में तैनात होंगे पंचकर्मा विशेषज्ञ

हिमाचल सरकार का एलान, आयुर्वेद संस्थानों में तैनात होंगे पंचकर्मा विशेषज्ञ

विशेष संवाददाता September 21 2022 28602

आयुर्वेद अस्पतालों में अब लोगों को पंचकर्मा करवाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इसके लिए अस्

बीकानेर के सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, जानें वजह

बीकानेर के सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, जानें वजह

विशेष संवाददाता March 23 2023 37463

पिछले चार दिन से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल, सेटेलाइट अस्पताल गंगाशहर और जिला अस्पताल जस्सूसर गेट पर

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

एस. के. राणा April 10 2023 28209

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए थे। वहीं आज देशभर में मॉकड

Login Panel