देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

होली में रंग ज़रूर खेलें लेकिन बालों को नुकसान से बचाएं

यियानी सापाटोरी के इन विशेषज्ञतापूर्ण सुझावों का पालन कर आप बालों को नुकसान पहुंचाए बिना बेफिक्र होकर रंग-बिरंगी होली का आनंद ले सकते हैं। तो चलिए, त्योहार में डूबने के लिए तैयार हो जाइए- क्योंकि आपके बाल होली-प्रूफ और मस्ती करने के लिए तैयार हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 12 2025 Updated: March 17 2025 06:06
0 90712
होली में रंग ज़रूर खेलें लेकिन बालों को नुकसान से बचाएं होली की मस्ती

होली की रंग-बिरंगी भावनाओं का जश्न मनाना या नए हेयर कलर (hair colour) का उपयोग करना अपने व्यक्तित्व को नया रूप देने का शानदार तरीका हो सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि इससे आपके बालों तो असर नहीं हो रहा है। रंग खेलने के बाद, आपको लग सकता है कि आपके बाल सामान्य से ज़्यादा रूखे हो गए हैं। होली के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले रंगों में कभी-कभी ऐसे रसायन होते हैं जो आपके बालों की प्राकृतिक नमी पर असर डाल सकते हैं। लेकिन चिंता न करें! रंग खेलने से पहले और बाद में उचित उपचार से आप अपने बालों की चमक-दमक बनाए रख सकते हैं। 


पोषणयुक्त उपचारों (nourishing treatments) को शामिल कर और कोमल हेयर केयर उत्पादों का उपयोग कर, आप नमी बहाल कर सकते हैं और त्योहार के बाद भी अपने बालों को चमकदार बनाए रख सकते हैं। गोदरेज प्रोफेशनल (Godrej Professional) के क्रिएटिव डायरेक्टर, यियानी सापाटोरी आपके बालों को सुरक्षित और सुंदर बनाए रखने के लिए होली से पहले और बाद में बालों की देखभाल के लिए ज़रूरी टिप्स साझा कर रहे हैं। होली से पहले अपने बालों को इस तरह सुरक्षित रखें। 


लीव-इन ऑयल लगाएं - Apply leave-in oil 
त्योहार मनाने के लिए बाहर निकलने से पहले, अपने बालों और रंगों के बीच एक सुरक्षात्मक परत बनाने के लिए खूब अच्छी तरह लीव-इन ऑयल लगाएं। केराकेयर मैकाडामिया ऑयल आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है अपने बालों को स्मार्ट तरीके से स्टाइल करें: आपके बाल कम उलझें और इनमें कम रंग लगे इसके लिए जूड़ा या कसी हुई चोटी बनाएं बालों को ढक लें। 


रंगों से बचाव के लिए स्कार्फ (scarf), बंडाना या टोपी लगा सकते हैं जिससे रंग सीधे आपके बालों पर कम लगेंगे होली के बाद बालों की देखभाल कर इसकी नमी और मज़बूती बहाल करें तुरंत ठंडे पानी से धोएं।  रंग खेलने के बाद, जितनी जल्दी हो सके ठंडे पानी से अपने बालों को धोएं, इससे आवश्यक नमी को हटाए बिना अतिरिक्त रंग हटाने में मदद मिलती है। फिर रूखेपन को रोकने के लिए माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। हीट टूल्स का इस्तेमाल न करें। 


होली (Holi) खेलने के तुरंत बाद ब्लो ड्रायर (blow dryer), स्ट्रेटनर या कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि आपके बालों को ठीक होने में समय लगता है। उचित शैम्पू से हाइड्रेट करें: अपने बालों को ठीक से साफ करने और उन्हें फिर से हाइड्रेट करने के लिए प्रोबायो हनी मॉइश्चर शैम्पू (Moisture Shampoo) जैसे मॉइस्चराइज़िंग तत्वों से भरपूर शैम्पू चुनें। बेहतरीन परिणाम के लिए इसे हफ्ते में कम से कम तीन बार इस्तेमाल करें। मास्क से नमी बनाए रखें: शैम्पू से धोने के बाद, अपने बालों को पोषण देने वाले हेयर मास्क लगाएं। शहद से बना मास्क बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि शहद में रोगाणुरोधी (एंटीमाइक्रोबियल) गुण होते हैं जो आपके स्कैल्प और बालों को हाइड्रेट रखते हुए कोमलता से साफ करते हैं। होली आनंद, रंग और जश्न मनाने का समय है, लेकिन त्योहार से पहले और बाद में अपने बालों की देखभाल करना भी ज़रूरी है। 


यियानी सापाटोरी के इन विशेषज्ञतापूर्ण सुझावों का पालन कर आप बालों को नुकसान पहुंचाए बिना बेफिक्र होकर रंग-बिरंगी होली का आनंद ले सकते हैं। तो चलिए, त्योहार में डूबने के लिए तैयार हो जाइए- क्योंकि आपके बाल होली-प्रूफ और मस्ती करने के लिए तैयार हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की बीमारी किडनी के लिए घातकः डॉ दीपक दीवान

ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की बीमारी किडनी के लिए घातकः डॉ दीपक दीवान

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2022 47699

2015 के ग्लोबल बर्डन डिजीज के अध्ययन के अनुसार, क्रोनिक किडनी रोग को भारत में मृत्यु दर के आठवें प्र

कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर महाराष्ट्र में अलर्ट

कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर महाराष्ट्र में अलर्ट

विशेष संवाददाता March 27 2023 31828

देश में कोरोना संक्रमण में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। वहीं सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में

आरएमएल यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर डिजिटल हेल्थ एंड डाटा विजुलाइजेशन पर हुई चर्चा

आरएमएल यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर डिजिटल हेल्थ एंड डाटा विजुलाइजेशन पर हुई चर्चा

रंजीव ठाकुर September 24 2022 33049

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दूसरे स्थापना दिवस पर इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में दूसरे

उत्तराखंड में एक XBB-1.5 वैरिएंट का मिला केस

उत्तराखंड में एक XBB-1.5 वैरिएंट का मिला केस

विशेष संवाददाता January 10 2023 31987

भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक वैरिएंट का नया मामला पिछले 24 घंटों में

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बेहाल हुआ रूस।

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बेहाल हुआ रूस।

हे.जा.स. November 20 2021 30799

रूस में कोरोना के मामलों में इस बढ़ोतरी के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार के साथ ही

ठंड के मौसम में एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का प्रबंधन कैसे करें

ठंड के मौसम में एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का प्रबंधन कैसे करें

लेख विभाग January 22 2022 34996

एंकीलॉजिंग स्‍पॉन्डिलाइटिस एक ऑटो इनफ्‍लैमेटरी रो है, जिसके वास्‍तविक कारण के बारे में पता नहीं है,

प्राणायाम से फेफड़ों में ऑक्सीजन कैरिंग कैपेसिटी बढ़ती है।

प्राणायाम से फेफड़ों में ऑक्सीजन कैरिंग कैपेसिटी बढ़ती है।

हुज़ैफ़ा अबरार June 22 2021 34448

प्राणायाम जरूर करिए क्योंकि यह फेफड़ों में आक्सीजन संग्रह करने की क्षमता को बढ़ाता है,हमारी श्वांस क

ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबवैरिएंट को बेअसर करने वाली एंटीबॉडी दवा की क्षमता में भारी गिरावट दर्ज

ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबवैरिएंट को बेअसर करने वाली एंटीबॉडी दवा की क्षमता में भारी गिरावट दर्ज

एस. के. राणा February 24 2022 22447

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबवैरिएंट BA.2 को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ती जा रही है। नेचर

लंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

लंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

हे.जा.स. October 02 2021 37270

कोविड-19 लॉकडाउन शुक्रवार को तड़के चार बजे हटाया गया तथा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नये

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स ने 500 रोबोटिक नी सर्जरी पूरी कीं, नए मिसो रोबोट का अनावरण

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स ने 500 रोबोटिक नी सर्जरी पूरी कीं, नए मिसो रोबोट का अनावरण

हुज़ैफ़ा अबरार May 04 2026 1505

अब अपोलोमेडिक्स क्षेत्र का पहला निजी अस्पताल बन गया है, जहाँ नी रिप्लेसमेंट के लिए दो समर्पित रोबोट

Login Panel