देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए रोग की शुरुआती पहचान और सटीक इलाज महत्वपूर्ण: हेस्टैकएनालिटिक्स इनसाइट्स

राज्यवार जानकारी से अनुमान लगता है कि यूपी 2017 से हर साल टीबी के करीब पाँच लाख मामलों की रिपोर्ट कर रहा है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का अनुमान है कि इस समय दुनिया भर में लगभग 41 लाख लोग तपेदिक से पीड़ित हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 23 2022 Updated: March 24 2022 03:41
0 30881
भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए रोग की शुरुआती पहचान और सटीक इलाज महत्वपूर्ण: हेस्टैकएनालिटिक्स इनसाइट्स प्रतीकात्मक

मुंबई। मुंबई स्थित हेल्थटेक स्टार्ट-अप, हेस्टैकएनालिटिक्स ने देश भर में टीबी संक्रमणों की संख्या में 49% की खतरनाक वृद्धि की जानकारी दी है। ये ऐसे मामले हैं जो बड़े पैमाने पर बिना निदान के रहते हैं। यह स्थिति लोगों में इस बीमारी के बारे में जागरूकता की बढ़ती आवश्यकता और देश में सटीक निदान सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता की ओर इशारा करती है। हेस्टैकएनालिटिक्स को भारत सरकार के विज्ञान व तकनीक मंत्रालय, हेल्थकेयर (healthcare) क्षेत्र के दिग्गज जैसे डॉ. वेलुमणि और निजी संस्थान जैसे जीई हेल्थकेयर (GE Healthcare) और इंटेल इंडिया स्टार्ट अप प्रोग्राम (Start Up Program) का समर्थन प्राप्‍त है।

तपेदिक (tuberculosis) के सटीक और समय पर निदान को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर टिप्पणी करते हुए, हेस्टैक एनालिटिक्स के सह-संस्थापक और सीईओ, डॉ अनिर्वन चटर्जी ने कहा, “हेस्टैक एनालिटिक्स में हमारा लक्ष्य उन तकनीकों को नया करना और सक्षम करना है जो वर्तमान डायग्नोस्टिक्स पारिस्थितिकी तंत्र में अंतराल और चुनौतियों को कम करती हैं। जीनोमिक्स ऑन्कोलॉजी (oncology), तपेदिक और संक्रामक रोगों (infectious diseases) जैसे चिकित्सा क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा का चेहरा बदल रहा है क्योंकि डब्ल्यूजीएस (WGS) की तकनीक ने सही रोगजनकों की पहचान करने और बीमारी के समय पर निदान में मदद करने के लिए सफल समाधान दिए हैं। सरकार और बिरादरी के समर्थन से जीनोम सीक्‍वेंसिंग जैसी अगली पीढ़ी की मेडटेक की शक्ति का उपयोग करके, हम इस विश्व टीबी दिवस के साथ 2025 तक एक टीबी मुक्त भारत प्राप्त करने में मदद करने में योगदान करने का संकल्प लेते हैं।”

रिपोर्ट की राज्यवार जानकारी से अनुमान लगता है कि यूपी 2017 से हर साल टीबी के करीब आधा मिलियन मामलों की रिपोर्ट कर रहा है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) का अनुमान है कि इस समय दुनिया भर में लगभग 4.1 मिलियन लोग तपेदिक (ट्यूबरकुलोसिस यानी टीबी)  से पीड़ित हैं, लेकिन ये मामले अभी भी बिना निदान और बिना रिपोर्ट के बने हुए हैं। 2020 में टीबी से कुल 1.5 मिलियन (15 लाख) लोगों की मृत्यु हुई। इससे यह दुनिया भर में मृत्यु का 13वां प्रमुख कारण बन गया और कोविड -19 के बाद दूसरा प्रमुख संक्रामक किलर है।

वैसे तो भारत 2025 तक टीबी मुक्त होने के मिशन पर है, लेकिन हेस्‍टैक एनालिटिक्‍स की रिपोर्ट बताती है कि देश में दुनिया भर के सबसे ज्यादा तपेदिक के मामले हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा, 65% मामले आबादी के उस वर्ग 15-45 में दर्ज किए गए हैं जो आर्थिक रूप से सबसे अधिक उत्पादक माना जाता है। इसका हानिकारक प्रभाव न केवल अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है बल्कि नियत समय में इसका समाधान नहीं किया गया तो स्थिति काफी बिगड़ सकती है।

अपनी रिपोर्ट में हेस्टैकएनालिटिक्स ने देश में टीबी के बढ़ने और फैलने में योगदान देने वाले कारणों पर प्रकाश डाला है और इसके प्रभाव को कम करने के लिए उपयुक्त नैदानिक उपायों को अपनाने की सिफारिश करता है क्योंकि भारत इस बीमारी के उन्मूलन की दिशा में काम करना जारी रखे हुए है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बालों के लिए ऑयलिंग ​क्यों जरूरी है?

बालों के लिए ऑयलिंग ​क्यों जरूरी है?

सौंदर्या राय September 11 2021 40453

स्टाइल के चक्कर में आप अपने बालों की सेहत को खराब कर लेते हैं। इसी कारण से आजकल बालों में रूखापन, सफ

जम्मू-कश्मीर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन

जम्मू-कश्मीर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता September 18 2022 43464

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। वहीं इस मौके पर जम्मू कश्मीर में बीजेपी ने महा रक्

मौसम बदलने के साथ बढ़ा वायरल, अस्पतालों में लग रही मरीजों की लाइन

मौसम बदलने के साथ बढ़ा वायरल, अस्पतालों में लग रही मरीजों की लाइन

विशेष संवाददाता April 29 2023 26442

सीएमएस डॉ. सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम बदलने से डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

दिल का दौरा पड़ने पर 15 मिनट में पहुंचेगी बाइक एंबुलेंस: एम्स

दिल का दौरा पड़ने पर 15 मिनट में पहुंचेगी बाइक एंबुलेंस: एम्स

एस. के. राणा October 14 2022 26753

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से 5 किलोमीटर के दायरे में यदि किसी को भी दिल का दौरा पड़ता है तो म

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी "ट्रिपल डी" की मुफ्त सुविधा: मुख्यमंत्री

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी "ट्रिपल डी" की मुफ्त सुविधा: मुख्यमंत्री

आनंद सिंह April 09 2022 29170

सीएम योगी गोरखपुर के जंगल कौड़िया पीएचसी से रविवार को करेंगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ, 

भारत में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट

भारत में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट

एस. के. राणा October 18 2022 26071

कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। खबरों के मुताबिक, कोरोना का यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का सब-वै

दुनिया में विकलांगता का प्रमुख कारण स्ट्रोक : डा. राजकुमार

दुनिया में विकलांगता का प्रमुख कारण स्ट्रोक : डा. राजकुमार

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2022 35189

स्ट्रोक के कई जोखिम कारक हैं, जिनमें मधुमेह , उच्च रक्तचाप , हृदय रोग, डिस्लिपिडेमिया, मोटापा, तनाव,

स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त इलाज और दवाओं का वितरण हुआ

स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त इलाज और दवाओं का वितरण हुआ

रंजीव ठाकुर September 27 2022 27659

राजधानी के गोमतीनगर स्थित पूर्वांचल किंग्स कोर्ट अपार्टमेंट में मुफ्त चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजि

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में जानिए कोरोना की क्या है स्थिति?

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में जानिए कोरोना की क्या है स्थिति?

एस. के. राणा April 28 2023 26751

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामले कम जरूर हुए हैं लेकिन मौत के

बवासीर की दिक्कत हो या डायबिटीज की, कब्ज होने पर खाएं नारियल

बवासीर की दिक्कत हो या डायबिटीज की, कब्ज होने पर खाएं नारियल

श्वेता सिंह September 04 2022 59971

नारियल फाइबर और रफेज है भरपूर है और पेट के लिए कारगर तरीके से काम करता है। लेकिन कब्ज की समस्या में

Login Panel