देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

गर्मी में सुंदरता बनाये रखने के दस मंत्र  

गर्मी में, खास तौर से बाहर निकलते वक्त हल्के रंगों वाले सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें, साथ ही इस बात का ध्यान रखें की आपका पूरा शरीर ढंका हो। इससे आपकी सेहत व त्वचा की खूबसूरती पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।

admin
March 22 2022 Updated: March 22 2022 13:21
0 47731
गर्मी में सुंदरता बनाये रखने के दस मंत्र   प्रतीकात्मक

गर्मी के मौसम में सूरज की तपती किरणे आपकी सेहत और शरीर पर हानिकारक असर डालतीं हैं, स्किन और बालों पर भी इसके दुष्प्रभाव दिखाई देते हैं। इस मौसम में अपनी सुंदरता बनाये रखने के लिए शरीर और हेल्थ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हम आपको 10 ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आपकी सेहत तो ठीक होगी ही साथ साथ आपकी ब्यूटी भी बनी रहेगी। 
 
हल्की और हेल्दी डाइट लें - Take a light and healthy diet

गर्मी में सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए ही ज़रूरी है कि आपका खानपान हल्का और हेल्दी हो । मसालेदार, तली हुई एवं भारी चीजों को खाने से बचें और तरल पदार्थ, फल, सब्जियां, सलाद, दही, छाछ आदि का प्रयोग करें, ताकि शरीर में हल्कापन बना रहे और त्वचा में नमी बनी रहे।

लिक्विड ज़्यादा लें - Take more liquid

लिक्विड पदार्थो का सेवन खूब करें, ताकि शरीर में तरलता बनी रहे और हानिकारक तत्व शरीर से बाहर निकल सकें। यह आपकी सेहत के साथ-साथ त्वचा को भी साफ और स्वस्थ्य रखने में कारगर है।

सनस्क्रीन क्रीम यूज़ करें - Use sunscreen cream

जब भी घर से बाहर निकलें, त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं, ताकि आपकी त्वचा टैनिंग और यूवी किरणों के दुष्प्रभाव से सुरक्ष‍ित रह सके। इस बात का ध्यान रखें कि सनस्क्रीन एपीएफ15 से अधिक हो।

सनग्लास चश्में का यूज़ करें - Use sunglasses

सूर्य की पराबैंगनी किरणों से आंखों को बचाने के लिए सनग्लास यानि धूप के चश्मे का इस्तेमाल बेहद आवश्यक है। इससे आपकी आंखों की रोशनी और खूबसूरती दोनों बरकरार रहेंगी।

सूती और हलके रंग वाले कपड़े पहनें - Wear cotton and light colored clothes

गर्मी में, खास तौर से बाहर निकलते वक्त हल्के रंगों वाले सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें, साथ ही इस बात का ध्यान रखें की आपका पूरा शरीर ढंका हो। इससे आपकी सेहत व त्वचा की खूबसूरती पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।

शरीर को ढकें - Cover the body

पैरों में सूती मोजे पहनें और हो सके तो चेहरे को किसी सूती कपड़े से ढंककर ही बाहर निकलें। अगर आप ऐसा नहीं कर सकतीं , तो कम से कम धूप से बचने के लिए कोई टोपी जरूर लगाएं।

शरीर को साफ़ रखें - Keep body clean

बाहर से आने के बाद हो सके तो नहाएं या फिर चेहरे और हाथ पैरों को ठंडे पानी से धोएं। इससे आप ताजगी महसूस करेंगे और शरीर की गर्माहट के साथ-साथ पसीना, थकान एवं चिड़चिड़ाहट भी कम हो जाएगी।

बालों की देखभाल करें -  Take care of hair

कोशिश करें की घर से बाहर निकलते वक्त बालों को बांध कर निकलें, ताकि धूप से बालों को बचाया जा सके। इस मौसम में बालों में पसीना आता है और बाद में चिपचिपाहट होती है, इसलिए हर एक दिन छोड़कर बाल धोएं।

त्वचा की देखभाल करें - Take care of skin

त्वचा को गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जरूरी है, कि त्वचा पर बर्फ की मसाज करें और ऐलोवेरा, दही-बेसन, नींबू जैसे घरेलू उपायों से त्वचा को पुर्नजीवित किया जा सकता है।

व्यायाम व ध्यान  करें - Exercise and meditation

इस दिनों में भले ही पसीना अधिक आता हो, लेकिन शारीरिक व्यायाम या योगा के साथ-साथ ध्यान जरूर करें। इससे आप न केवल फिट और तरोताजा बने रहेंगे बल्कि मानसिक रूप से भी शांत रहेंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ऑर्थराइटिस- संभव है होम्योपैथी से उपचार।     

ऑर्थराइटिस- संभव है होम्योपैथी से उपचार।     

लेख विभाग June 12 2021 36815

रुमेटॉयड आर्थराइटिस एक ऑटो-इम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का प्रतिरोधी तंत्र स्वयं की कोशिकाओं को नुकस

बाल यौन शोषण जर्मनी और यूरोपीय संघ में एक उपेक्षित अपराध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत

बाल यौन शोषण जर्मनी और यूरोपीय संघ में एक उपेक्षित अपराध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत

हे.जा.स. July 11 2022 34907

बाल यौन शोषण के आघात से पैनिक अटैक आ सकता है और दिल के दौरे के वजह से जिंदगी खत्म हो सकती है। शिकार

दवाओं का काला बाजार, एसीपी सुकन्या शर्मा ने की छापेमारी

दवाओं का काला बाजार, एसीपी सुकन्या शर्मा ने की छापेमारी

आरती तिवारी July 04 2023 41633

दवाइयों का कारोबार एक्सपायर लाइसेंस से चला रहा था। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई सैंपल की रिपोर्ट आ

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीज बनकर केजीएमयू अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीज बनकर केजीएमयू अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

हुज़ैफ़ा अबरार April 06 2022 44010

मरीज बनकर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे ब्रजेश पाठक ने मास्क लगाकर ओपीडी काउंटर पर पर्चा बनवा

हरी मिर्च खाने के ये फायदे जो सेहत के लिए है जरूरी

हरी मिर्च खाने के ये फायदे जो सेहत के लिए है जरूरी

लेख विभाग May 14 2023 39156

हरी मिर्च कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइ

पुलिस वालों को भी दिल की बीमारी!

पुलिस वालों को भी दिल की बीमारी!

आनंद सिंह April 04 2022 37648

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर ने अब तय किया है कि समय-समय पर विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम पुलिस वालों

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

विशेष संवाददाता March 27 2023 36543

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए यूपी में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। देश में बढ़ते केस को देखते

स्किन टाइटनिंग के लिए मॉर्फस 8 टेक्निक हो रही पॉपुलर, जानें इसके बारे में सब कुछ

स्किन टाइटनिंग के लिए मॉर्फस 8 टेक्निक हो रही पॉपुलर, जानें इसके बारे में सब कुछ

श्वेता सिंह August 27 2022 28846

ज्यादातर महिलाओं में स्किन के लूज होने की वजह बढ़ती उम्र होती है। लेकिन आज के समय में कम उम्र में भी

स्ट्रोक और एट्रियल फाइब्रिलेशन में काम आने वाली एलेम्बिक की दवा को यूएसएफडीए से मिली मंज़ूरी

स्ट्रोक और एट्रियल फाइब्रिलेशन में काम आने वाली एलेम्बिक की दवा को यूएसएफडीए से मिली मंज़ूरी

विशेष संवाददाता April 12 2022 50447

एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स की ANDA स्वीकृत दवा डाबीगेट्रान एटेक्सिलेट, बोहेरिंगर इंगेलहेम फार्मास्यूट

कैंसर से निजात दिलाएगा आर्टिफिशियल डीएनए

कैंसर से निजात दिलाएगा आर्टिफिशियल डीएनए

लेख विभाग January 01 2023 33651

विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने गर्भाशय के कैंसर (uterine cancer) और स्तन कैंसर को खत्म करने के लिए क

Login Panel