देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना

पीठ के दर्द को दूर रखने के लिए अच्छे स्वास्थ्य, उचित वजन, सही मुद्रा और पर्याप्त व्यायाम की आवश्यकता होती है। दवा और फिजियोथेरेपी पीठ दर्द के अधिकांश मामलों में राहत दे सकती है।

लेख विभाग
March 22 2022 Updated: March 22 2022 23:14
0 42186
पीठ और गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, इसको गंभीरता से लेना चाहिए: डॉ अनुराग सक्सेना प्रतीकात्मक

80% लोग अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार पीठ दर्द का अनुभव करते हैं, अच्छी बात यह है कि उनमें से 95% लोगों में यह ठीक हो जाता है। हालांकि पीठ के दर्द को दूर रखने के लिए अच्छे स्वास्थ्य, उचित वजन, सही मुद्रा और पर्याप्त व्यायाम की आवश्यकता होती है। दवा और फिजियोथेरेपी पीठ दर्द के अधिकांश मामलों में राहत दे सकती है।

कब पीठ और गर्दन के दर्द को गंभीरता से लेना है और विशेषज्ञ की राय लेनी है:

  1. दर्द 3 सप्ताह से अधिक समय तक रहता है या हर दूसरे महीने हो जाता है
  2. प्रारंभ में गंभीर पीठ दर्द/गर्दन में दर्द और अकड़न जिससे गतिशीलता में रुकावट
  3. हाथों या पैरों में सुन्नता या उत्तेजना में कमी
  4. हाथ और पैर की कमजोरी -हाथ से सामना का गिरना/चप्पल फिसलना
  5. मल-मूत्र त्यागने या रोकने में कोई कठिनाई
  6. याद रखने के लिए महत्वपूर्ण: पीठ दर्द रीढ़ की हड्डी के कारणों के अलावा भी हो सकता है। हमेशा एक अनुभवी रीढ़ की हड्डी विशेषज्ञ से मिलें यदि लक्षण बने रहते हैं

यदि किसी में पीठ दर्द होने की ज्यादा संभावना है तो वे क्या करें और क्या ना करें:

जबकि रीढ़ की समस्याओं के लिए विशेषज्ञ की राय लेना आवश्यक है, कुछ उपाय पीठ दर्द को रोक सकते हैं या राहत दे सकते हैं.

  1. कभी भी वजन या वस्तुओं को लेने के लिए आगे न झुकें। अपने घुटनों पर झुकें और रीढ़ को सीधा रखते हुए उठाएँ
  2. लंबे समय तक नहीं बैठें। हर घंटे छोटे ब्रेक लें और कुछ मिनटों के लिए चलें
  3. बैठने के दौरान अपनी पीठ को सहारा दे और अगर जरूरत हो तो गद्दा रखें
  4. लंबे समय तक सोफे पर झुक कर बैठने से बचें
  5. गाड़ी चलाते समय स्टीयरिंग के करीब रहें ताकि आप अपने घुटनों से क्लच या ब्रेक दबाएं और अपनी पीठ को तनाव न दें
  6. यदि आप लंबे समय तक पढते-लिखते रहते हैं तो 30-डिग्री डेस्कटॉप स्लांट का इस्तेमाल करें
  7. कार्यालय में लैपटॉप के बदले डेस्कटॉप का उपयोग करें और इसे सामने रखें
  8. यदि लंबे समय तक लैपटॉप का उपयोग करते हैं, तो स्लेंटेड स्टैंड का उपयोग करें। आपके लैपटॉप का उपरी भाग आपके सिर के समांतर होना चाहिए

लेखक - डॉ अनुराग सक्सेना, वरिष्ठ सलाहकार – न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी, नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, गुरुग्राम

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

उपचार में उपहार! आईएमए और दवा व्यापारी  एकमत नहीं, मामला सुप्रीम कोर्ट में

उपचार में उपहार! आईएमए और दवा व्यापारी एकमत नहीं, मामला सुप्रीम कोर्ट में

रंजीव ठाकुर August 24 2022 27399

उपचार में उपहार को लेकर डॉक्टर्स और दवा व्यापारी आमने-सामने है। अब इसका निर्णय सुप्रीम कोर्ट को करना

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

विशेष संवाददाता September 07 2022 30936

स्कूल का खुलना बच्चों के बीच क्रॉस इंफेक्शन की वजह बन रहा है, जिसके कारण बार-बार इंफेक्शन होने का खत

बीपी-डायबीटीज में भी खा सकते हैं फाइलेरिया की दवा

बीपी-डायबीटीज में भी खा सकते हैं फाइलेरिया की दवा

आरती तिवारी August 09 2023 59232

फाइलेरिया एक घातक बीमारी है। ये साइलेंस रहकर शरीर को खराब करती है। प्रदेश में लोगों को फाइलेरिया की

दुबई की एस्टर डीएम हेल्थकेयर भारत में खोलेगी अस्पतालों की श्रृंखला।

दुबई की एस्टर डीएम हेल्थकेयर भारत में खोलेगी अस्पतालों की श्रृंखला।

हे.जा.स. December 27 2021 48433

35 वर्ष पुराने और बाजार में सूचीबद्ध इस अस्पताल समूह ने दुबई से दिसंबर 1987 में परिचालन शुरू किया था

इन घरेलू पोषक तत्वों से बढ़ते हैं आयरन और हीमोग्लोबिन।

इन घरेलू पोषक तत्वों से बढ़ते हैं आयरन और हीमोग्लोबिन।

लेख विभाग August 02 2021 39274

शरीर को फिट रखने के लिए भोजन में भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों को लेना बेहद जरूरी है। यदि किसी भी पोष

मैनकाइंड फार्मा ने बाज़ार में उतारा ब्लैक फंगस की दवा।

मैनकाइंड फार्मा ने बाज़ार में उतारा ब्लैक फंगस की दवा।

हे.जा.स. June 10 2021 28091

मैनकाइंड फार्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘चूंकि ब्लैक फंगस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की  प्रोविजनल  आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

श्वेता सिंह September 13 2022 36237

आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएंगी। एनएचएम यूपी की परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

विशेष संवाददाता March 27 2023 29492

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 132 यूनिट ब्लड डोनेट कर रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बना

भारत में मंकीपॉक्सरोधी टीका, जांच किट बनाने के लिए टेंडर जारी

भारत में मंकीपॉक्सरोधी टीका, जांच किट बनाने के लिए टेंडर जारी

एस. के. राणा July 28 2022 29504

आईसीएमआर के अनुसार, निजी कंपनियों के साथ मिलकर वे जल्द ही मंकीपॉक्सरोधी टीका और इसकी जांच किट तैयार

बायर ने भारत में उपभोक्ता स्वास्थ्य विभाग शुरू किया।

बायर ने भारत में उपभोक्ता स्वास्थ्य विभाग शुरू किया।

एस. के. राणा June 04 2021 42201

बायर उपभोक्ता स्वास्थ्य प्रभाग का मकसद दैनिक उपयोग वाले स्वास्थ्य समाधान में अपनी पहुंच का विस्तार क

Login Panel