देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना मृत्यु के एवज में मुआवजे के लिए दावा करने के लिए दिया गया समय पर्याप्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजे का दावा करने के लिए सरकार द्वारा सुझाई चार सप्ताह की समय सीमा पर्याप्त नहीं है। समय सीमा बढ़ाने और फर्जी दावों से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

एस. के. राणा
March 22 2022 Updated: March 23 2022 01:17
0 30745
कोरोना मृत्यु के एवज में मुआवजे के लिए दावा करने के लिए दिया गया समय पर्याप्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजे का दावा करने के लिए सरकार द्वारा सुझाई चार सप्ताह की समय सीमा पर्याप्त नहीं है। समय सीमा बढ़ाने और फर्जी दावों से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा, बुधवार को आदेश की उम्मीद की जा सकती है। साथ ही संकेत दिया, पिछली मौतों के लिए 60 दिन और भविष्य में होने वाली मौतों के लिए 90 दिन की समय सीमा तय की जा सकती है।

फर्जी दावों के मुद्दे पर पीठ ने संकेत दिया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से शुरुआत में चार राज्यों आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और गुजरात में पांच फीसदी दावों का औचक सर्वेक्षण करने के लिए कहा जा सकता है।

पीठ ने कहा, इन राज्यों में दावों की संख्या व दर्ज मौतों की संख्या में व्यापक अंतर है। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल (Solicitor General)  तुषार मेहता ने पीठ को दावों के लिए आवेदन करने के लिए चार हफ्ते की समय सीमा तय करने का सुझाव दिया।

पीठ ने कहा, यह समयावधि कम है। जस्टिस शाह ने कहा, मृत्यु होती है तो परिवार को दुख से उबरने और फिर दावा दायर करने के लिए समय चाहिए। ऐसे में चार हफ्ते की समय सीमा कम है। जिसके बाद मेहता ने भी हामी भरी। केंद्र ने यह कहते हुए आवेदन दायर किया है कि दावे के लिए समय सीमा निर्धारित न करने पर दावा प्रक्रिया अंतहीन होगी।

फर्जी दावों का निरीक्षण प्रदेश पुलिस से नहीं कराने का सुझाव
फर्जी दावों पर केरल के वकील आर बसंत ने सुझाव दिया, मामला राज्य पुलिस को नहीं सौंपा जाना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दावों का सत्यापन करने के लिए कहा जा सकता है। सॉलिसिटर जनरल ने सूचित किया, आपदा प्रबंधन अधिनियम  झूठे दावों पर सजा के लिए वैधानिक शक्ति प्रदान करता है। जिस पर पीठ ने कहा, वह बुधवार को आदेश पारित करेगी।

फर्जी दावों पर कोर्ट ने कहा था, हम सोच भी नहीं सकते दुरुपयोग होगा
शीर्ष अदालत ने पिछली सुनवाई में फर्जी दावे कर मुआवजे की प्रक्रिया का दुरुपयोग होने पर आश्चर्य जताया था। पीठ ने कहा था, हमने कभी नहीं सोचा था कि इसका दुरुपयोग भी किया जा सकता है। यह एक बहुत ही पवित्र कार्य है और हमने सोचा था कि हमारी नैतिकता इतनी नीचे नहीं गई है कि ऐसे मामलों में भी कुछ नकली दावे होंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डेंगू का कहर, मच्छर मारने के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना

आरती तिवारी September 17 2022 24512

दिल्ली में मच्छरों के खात्मे के लिए छेड़ी गई जंग अब तेज हो गई है। ऐसे में इस बीमारी को फैलाने वाले म

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

एस. के. राणा March 12 2023 32715

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने नए वायरस को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा

दिल्ली और कोलकाता दुनिया के दो सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 

दिल्ली और कोलकाता दुनिया के दो सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 

एस. के. राणा August 18 2022 28328

अमेरिकी हेल्थ इफेक्ट इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में पता चलता है कि पीएम 2.5 प्रदूषण के कारण 2019 में दिल

जम्मू में डेंगू का कहर

जम्मू में डेंगू का कहर

विशेष संवाददाता October 23 2022 32503

जम्मू शहर के प्रमुख अस्पतालों में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई वार्ड

एम्स में जबड़े के ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी, इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थी लड़की

एम्स में जबड़े के ट्यूमर की हुई सफल सर्जरी, इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थी लड़की

एस. के. राणा May 04 2023 33037

एम्स के आम सर्जरी विभाग और मैक्सिलोफेशिल सर्जरी के सहयोग यह जटिल आपरेशन किया जा सका। इसमें सर्जरी वि

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

रंजीव ठाकुर April 29 2022 38724

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज टीबी यूनिट जिला क्षय रोग केंद्र राजेंद्र नगर पर प

किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायलिसिस बेड बढ़ाए जाएं : अमित कुमार 

किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायलिसिस बेड बढ़ाए जाएं : अमित कुमार 

हुज़ैफ़ा अबरार August 12 2026 777

बढ़ते किडनी रोगियों की संख्या तथा पूर्व से संचालित डायलिसिस यूनिटों में मरीजों की बढ़ती प्रतीक्षा सू

अध्ययन में पाएं गए मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण, समलैंगिकता भी है प्रमुख कारण

अध्ययन में पाएं गए मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण, समलैंगिकता भी है प्रमुख कारण

हे.जा.स. August 10 2022 29640

अध्ययन में मंकीपॉक्स संक्रमण के नए लक्षण सामने आएं हैं। शोधकर्ताओं ने मंकीपॉक्स के दो नए लक्षण पाए ह

महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं: शोध

महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं: शोध

हे.जा.स. November 02 2025 5369

औसतन, महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं। कुछ अध्ययनों के अनुसार,

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

हुज़ैफ़ा अबरार April 08 2022 25231

कार्यक्रम में रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के रोगियों व तीमारदारों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में विस्ता

Login Panel