देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई  

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि विलंबित इंटर्नशिप के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 3000 से अधिक बीडीएस छात्र नीट एमडीएस 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे। उन्हें लाभान्वित करने के लिए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि को 30 जून, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

अखण्ड प्रताप सिंह
February 10 2023 Updated: February 10 2023 02:29
0 166382
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई   प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मेडिकल इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय किया है। नीट पीजी 2023 को स्थगित करने की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों का विरोध जारी है। इसी बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनिवार्य पात्रता मानदंड के तहत इंटर्नशिप की समय-सीमा बढ़ाते हुए हजारों उम्मीदवारों को राहत दी है। 
 

यह निर्णय 13,000 से अधिक एमबीबीएस छात्रों के भविष्य को देखते हुए लिया गया था, जो विलंबित इंटर्नशिप के कारण NEET PG 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे। इससे पहले छात्र संगठन ABVP, UDAIndia और FAIMA ने भी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) को इंटर्नशिप की समय-सीमा बढ़ाने के लिए एक पत्र सौंपा था। इन संगठनों ने नीट पीजी परीक्षा टालने की भी लगातार मांग की जा रही थी।  


स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा कि पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 13,000 से अधिक एमबीबीएस (MBBS) छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, जो विलंबित इंटर्नशिप (internships) के कारण नीट पीजी 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे, स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षा पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2023 बढ़ाने का फैसला किया है। 


स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने कहा कि विलंबित इंटर्नशिप के कारण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 3000 से अधिक बीडीएस छात्र नीट एमडीएस 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे। उन्हें लाभान्वित करने के लिए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि को 30 जून, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

 
NEET PG 2023 एडमिट कार्ड 27 फरवरी को
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नीट पीजी 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड 27 फरवरी, 2023 को जारी किए जाएंगे। नीट पीजी परीक्षा पांच मार्च को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक अपडेट के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट देखें और किसी अन्य माध्यमों पर भरोसा न करें। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव पर कार्यक्रम

जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव पर कार्यक्रम

विशेष संवाददाता January 17 2023 31999

बिजनौर जिला अस्पताल में नवजात बेटियों की माताओं को जिला अधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिं

योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग

योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग

रंजीव ठाकुर August 22 2022 40496

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एसजे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पांचवी लखनऊ जिला योगासन खेल प्रतियोगिता संपन

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

एस. के. राणा October 31 2022 30586

जो मरीज हल्के लक्षण वाले हैं और उन्हें दूसरे अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तर पर इलाज दिया जा सकता है तो

दूसरी संतान बेटी होने पर माता को कुल मिलेंगे छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

दूसरी संतान बेटी होने पर माता को कुल मिलेंगे छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

एस. के. राणा March 03 2022 29818

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में बालिका शिशु को प्रोत्साहन देने के लिए अब दूसरे बच्चे के जन्म पर भी

सभी स्वास्थ्य और कल्याण सेवाओं के लिए परिवार के साथ आएं मेले में, मिलेंगी ये सुविधाएँ

सभी स्वास्थ्य और कल्याण सेवाओं के लिए परिवार के साथ आएं मेले में, मिलेंगी ये सुविधाएँ

रंजीव ठाकुर April 18 2022 32284

यहाँ, ईसीजी और एक्स-रे सहित 165 नैदानिक सेवाएं और विभिन्न बीमारियों के लिए 170 से अधिक दवाएं नि:शुल्

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग हुआ 75 वर्ष का, अब मरीजों को मिलेगा औषधीय पौधों का भी लाभ।

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग हुआ 75 वर्ष का, अब मरीजों को मिलेगा औषधीय पौधों का भी लाभ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2021 26027

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर 75 पौधों का पौधारोपण हुआ। औ

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की राष्ट्रीय और वैश्विक मांग को पूरा करने के प्रयास देश में किये जाएँ, राज्य सरकारें सहयोग करें

एस. के. राणा February 27 2022 28927

चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें जमीन आवंटन अच्छी नीतियों का निर्माण कर सकती हैं

देश में मंकीपॉक्स का पहला मरीज़ 16 दिनों बाद संक्रमणमुक्त और स्वस्थ्य 

देश में मंकीपॉक्स का पहला मरीज़ 16 दिनों बाद संक्रमणमुक्त और स्वस्थ्य 

admin July 30 2022 32170

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के निर्देशों के अनुसार 72 घंटे के अंतराल पर दो बार परीक्षण किए गए और

देश में कोरोना संक्रमण में आई भारी कमी, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी

देश में कोरोना संक्रमण में आई भारी कमी, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी

एस. के. राणा February 07 2022 30253

देश में बीते 24 घंटे में 83,876) नए मामले सामने आए हैं जो कल की तुलना में लगभग 25 हजार कम हैं। वहीं

मेदांता ट्रामा सेंटर समय से इलाज देकर बचा रहा है मरीजों की जान।

मेदांता ट्रामा सेंटर समय से इलाज देकर बचा रहा है मरीजों की जान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2021 35999

गोल्डन ऑवर और अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स द्वारा स्थापित एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट (ATLS) प्रोटोकॉल का

Login Panel