











































प्रतीकात्मक
सर्दियों में गुड़ मेथी (Fenugreek) के लड्डू खाने का मजा ही कुछ और है। गुड़ मेथी के लड्डू ना सिर्फ स्वाद में गजब होते हैं बल्कि इससे इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ने के साथ सर्दी भी कम लगती है। आइए जानते हैं, कैसे बनाएं गुड़ मेथी के लड्डू,
गुड़ मेथी के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
100 ग्राम मेथी दाना - Fenugreek seeds
1/2 लीटर दूध - Milk
300 ग्राम गेहूं का आटा - Wheat Flour
250 ग्राम घी - Ghee
100 ग्राम गोंद
30-35 बादाम - Almond
300 ग्राम गुड़ या चीनी - Gud (Jaggery)
8-10 काली मिर्च, 2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर, 2 चम्मच सोंठ पाउडर, 10 छोटी इलाइची, 4 टुकड़े दालचीनी, 2 जायफल

गुड़ मेथी के लड्डू बनाने की विधि
1. सबसे पहले मेथी दाना को साफ कर लें। अब मेथी को मिक्सर से थोड़ी दरदरी पीस लें।
2. एक पैन में दूध उबालने के लिए रख दें।
3. अब पिसी हुई मेथी को 8-10 घंटे के लिए दूध में भिगो दें।
4. बादाम को काट लें और काली मिर्च, दाल चीनी, इलाइची और जायफल को कूट लें।
5. अब एक कड़ाही में आधा कप घी डालकर, भीगी हुई मेथी को भूनें। आपको मध्यम आंच पर इसे हल्का ब्राउन होने तक भूनना है।
6. अब बचे हुए घी में गोंद को तल लें और किसी प्लेट में निकाल लें।
7. इसी कड़ाही में बाकी घी डालकर आटे को हल्का ब्राउन (light brown) होने तक भून लें।
8. इसके बाद कड़ाही में 1चम्मच घी डाल कर, गुड़ को पिघला लें और चाशनी बना लें।
9. गुड़ की चाशनी में, जीरा पाउडर, (Jeera Powder) सोंठ पाउडर, कटे हुए बादाम, काली मिर्च, दालचीनी, जायफल और इलाइची डालकर अच्छी तरह मिला लें।
10. अब इसमें भुनी हुई मेथी, भुना आटा, भुना गोंद डासकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
11. इस मिश्रण से अपनी पसंद के आकार के लड्डू बनाकर रख लें। लड्डू को थोड़ी देर के लिए हवा में खुला रहने दें।
12. किसी एअर टाइट डब्बे में सभी लड्डू को भरकर रख लें।13. आप इन्हें दूध से रोज सुबह शाम खाएं।
14. आप चाहें तो लड्डू में गुड़ की जगह पर चीनी या बूरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
15. अपने पसंद के हिसाब से लड्डू में कोई मेवा कम या ज्यादा भी कर सकते हैं।
सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए भी मेथी का लड्डू बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर (Fiber), एंटीऑक्सीडेंट (Anti Oxidant), विटामिन (Vitamin) और मिनरल (Minerals) पाचन क्रिया को सही रखते हैं। मेथी के लड्डू में मौजूद विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व व्यक्ति को सेहतमंद रखते हैं और immunity बढतें हैं।

मेथी के लड्डू खाने से आपको जोड़ों के दर्द, कमर दर्द और सर्दी में आराम मिलेगा। मेथी बालों का झड़ना कम करती है। अगर आप लड्डू के रूप में भी मेथी का सेवन करे, तो यह उतनी ही असरदार साबित होगी। दरअसल, मेथी के बीज में प्रोटीन और निकोटोनिक होते हैं, जो बालों को झडऩे से रोकने, गंजापन और बालों के पतले होने जैसी कई समस्याओं का समाधान करते हैं। मेथी में बड़ी मात्रा में लेसिथिन होता है, जो बालों को हाइड्रेट करने के साथ जड़ों को मजबूत बनाता है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 763
हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 0 189
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 119
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5614
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 763
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 763
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 609
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 581
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 567
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9989
एस. के. राणा February 01 2026 0 6223
एस. के. राणा January 20 2026 0 6111
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5740
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5684
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5614
एस. के. राणा January 13 2026 0 5229
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87554
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35771
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38734
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36211
लेख विभाग March 19 2022 0 35798
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73729
राजधानी से एमबीबीएस में सीट दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। परिजनों ने जमीन बेच कर
पैराफिन मैनीक्योर सबसे अच्छा तरीका है। ये एक तरह का स्पा ट्रीटमेंट है। इसके बाद आपको हाथ बहुत ज्यादा
इससे प्रभावित पशुओं की मृत्युदर काफी कम है लेकिन जरा सी लापरवाही यूपी में भी अन्य राज्यों की तरह ही
ज्यादातर केसेस में मरीजों में गांठ तो रहती है लेकिन दर्द नहीं होता है। कई महिलाएं अपने ब्रेस्ट में ग
अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद अफसरों की नींद टूटी है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अतुल के मुताबिक, द
चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थय मंत्र
फिट रहने के लिए एक अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग दूध को फिट रहने का अच्छा साधन समझते है
योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने तय किया है कि वह 100 दिनों तक, 100 संगठनों द्वारा, 100 स्थान
छात्र ध्यान दें कि उन्हें एडमिशन के लिए 14 अक्टूबर से 1 अक्टूबर तक अलॉट किए गए स्कूल में विजिट करना
स्विमिंग से पूरा शरीर एक आकर्षक शेप में तो आ ही जाता है, साथ-साथ स्किन में ग्लो भी आ जाता है। हम आपक

COMMENTS