देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

पोस्ट कोविड स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में होम्योपैथिक औषधियाँ महत्त्वपूर्ण भमिका निभा सकती हैं। कोरोना संक्रमण का असर शरीर के अनेक महत्त्वपूर्ण अंगों पर पड़ता है।यह प्रभाव हॉस्पिटल में भर्ती एवँ होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे दोनों तरह के मरीजों पर दिखता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 24 2021 Updated: May 24 2021 03:16
0 29730
होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ। प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोरोना से संक्रमित रोगियों के कोरोना नेगटिव होने के बाद भी लगभग 30% से अधिक लोगों को पोस्ट कोरोना कॉम्प्लिकेशन के कारण अनेक गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जो रोगी के जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहीं हैं। यह जानकारी केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य एवँ वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अनुरूद्व वर्मा ने दी है। 

उन्होंने बताया कि पोस्ट कोविड स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में होम्योपैथिक औषधियाँ महत्त्वपूर्ण भमिका निभा सकती हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण का असर शरीर के अनेक महत्त्वपूर्ण अंगों पर पड़ता है।यह प्रभाव हॉस्पिटल में भर्ती एवँ होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे दोनों तरह के मरीजों पर दिखता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन देने एवं स्टेरॉयड के प्रयोग कारण भी कुछ समस्याएँ दिखाई पड़ रही हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना नेगटिव होने के बाद लोगों में सांस लेने में परेशानी, खांसी, बलगम, सीने में दर्द, गले में खराश, हृदय सम्बन्धी परेशानियाँ, तंत्रिका तंत्र संबंधी दिक्कतें, मानसिक समस्याएँ, चिंता,तनाव, अनिद्रा, कमजोरी, थकान, एकाग्रता की कमी, यादाश्त का कमजोर होना, जोड़ों एवँ माँसपेशियों में दर्द, अवसाद, सिर दर्द, बुखार, दिल की धड़कन तेज होना, गंध एवँ स्वाद में कमी, चक्कर, हाथ पैरों में झनझनाहट, बालों का गिरना, पेट संबंधी परेशानियाँ हो सकती है जो जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। यह समस्याएँ 3से 6 माह तक रह सकती हैं। उन्होंने कोरोना से निगेटिव होने के बाद भी मास्क लगाने, सोशल डिस्टेनसिंग बनाये रखने, लगातार हाथ धोने, भीड़भाड़ में जाने से बचने, सुपाच्य हल्का, पौष्टिक भोजन करने, तरल पदार्थों लेने, हल्का व्यायाम करने, सांस संबंधी एक्सरसाइज करने, विटामिन सी, मल्टी विटामिन, पर्याप्त नींद लेने, आराम करने, चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाईओं का नियमित सेवन करने,रक्तचाप एवम मधुमेह को नियंत्रित रखने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि बाजार के भोजन, डिब्बाबंद भोजन, बाजार के पेय, कोल्ड ड्रिंक, आइस क्रीम, तम्बाकू, सिगरेट, शराब, तला भुना भोजन का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि होम्योपेथी मे कोरोना नेगटिव हुए रोगियों के पोस्ट कोविड स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिये अनेक प्रभावी दवाइयाँ उपलब्ध हैं जिसमे रोगी के पुराने , नये व्यक्तिगत लक्षणों को ध्यान में रखते हुये औषधियों का चयन किया जाता है परंतु यह औधाधियाँ केवल प्रशिक्षित चिकित्सक की सलाह से ही लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोगियों कोन लगातार अपने चिकित्सक के संपर्क में रहना चाहिए और उनकी सलाह एवँ दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर  9415075558 पर निःशुल्क सलाह एवँ परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हजारों सुअरों की मौत के बाद अलर्ट

अफ्रीकन स्वाइन फीवर से हजारों सुअरों की मौत के बाद अलर्ट

जीतेंद्र कुमार February 06 2023 33121

विशेषज्ञों का कहना है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर वायरस से व्यक्ति संक्रमित नहीं हो पाता है। दरअसल अफ्रीक

कोविड-19 संक्रमण के 88 प्रतिशत नए मामले सात राज्यों से। 

कोविड-19 संक्रमण के 88 प्रतिशत नए मामले सात राज्यों से। 

रंजीव ठाकुर March 15 2021 35663

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,467 लोग संक्रमण से उबरे हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन

क्रोनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज की नई अन्तरराष्ट्रीय गाईडलाइंस हुयी जारी

क्रोनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज की नई अन्तरराष्ट्रीय गाईडलाइंस हुयी जारी

हुज़ैफ़ा अबरार November 17 2022 31289

आईएमए-एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज के नेशनल वायस चेयरमैन  डॉ  सूर्यकान्त ने बताया कि पहली गोल्ड गाईडल

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

आनंद सिंह April 09 2022 64525

शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगियों के अलावा कुछ जटिल रोगों से पीड़ित मरीज भी उपस्थित हुए। शिविर में

एच0आर0सी0टी0 स्कैन का निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही।

एच0आर0सी0टी0 स्कैन का निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही।

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2021 22890

एच0आर0 सी0टी0 स्कैन की जांच शुल्क क्रमशः 16 स्लाइस तक 2 हजार रूपये, 17 से 64 स्लाइस तक 2250 रूपये व

एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके से मिलने वाली सुरक्षा तीन महीने में कम होने लगती है: लैंसेट

एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके से मिलने वाली सुरक्षा तीन महीने में कम होने लगती है: लैंसेट

हे.जा.स. December 21 2021 36244

अध्ययन में कहा गया है कि जिन लोगों ने कोविशील्ड टीका लगवाया है उन्हें गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने

स्वस्थ शरीर है सबसे बड़ा खजाना !

स्वस्थ शरीर है सबसे बड़ा खजाना !

लेख विभाग January 08 2021 23517

खुद भी स्वस्थ रहे तथा परिवार को भी स्वस्थ रखते हुए अन्य लोगों को भी अच्छे स्वास्थय के लिए जागरूक करे

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

आरती तिवारी December 20 2022 34913

प्रदेश में जेनेरिक दवाओं का बाजार बढ़ेगा। कई कंपनियां यहां निवेश के लिए आगे आई हैं। जेनेरिक आधार के

सरकार प्रदेश के ढाई करोड़ वाहन चालकों के आंखों की कराएगी जांच।

सरकार प्रदेश के ढाई करोड़ वाहन चालकों के आंखों की कराएगी जांच।

हुज़ैफ़ा अबरार February 21 2021 33167

आंखों की जांच से लगभग 12 फ़ीसदी सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस पर जो भी खर्च आएगा उसे गृह और परिवह

बी फार्म प्रैक्टिस कोर्स तत्काल लागू किया जाये: फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश   

बी फार्म प्रैक्टिस कोर्स तत्काल लागू किया जाये: फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश   

हुज़ैफ़ा अबरार July 25 2021 34073

एकेटीयू ने अभी तक बी फार्म प्रैक्टिस कोर्स लागू नहीं किया है, जिसके कारण कई संस्थान इसे अपने स्थान प

Login Panel