देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नवनियुक्त चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश, बताई समस्याएं

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि अभी हाल में हुए स्थानांतरण की नीति पर महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ० लिली सिंह से चर्चा की। इसमें कुछ नीति से अलग स्थानांतरण किए गए हैं जिसका लिखित विरोध भी दर्ज कराया गया।

रंजीव ठाकुर
July 05 2022 Updated: July 05 2022 03:13
0 47149
नवनियुक्त चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश, बताई समस्याएं चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश ने नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ० लिली सिंह को सम्मानित किया

लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ० लिली सिंह को पुष्पगुच्छ देकर महानिदेशक बनने की बधाई दी गई।  

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश (Medical Health Federation UP) के प्रधान महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि अभी हाल में हुए स्थानांतरण की नीति (transfer policy) पर महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ० लिली सिंह (DG Health UP) से चर्चा की। इसमें कुछ नीति से अलग स्थानांतरण किए गए हैं जिसका लिखित विरोध भी दर्ज कराया गया। 

नर्सिंग संवर्ग में कुछ जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नर्सिंग संवर्ग को समूह "ग" का मान कर स्थानांतरण कर दिया, जबकि स्थानांतरण नीति 2022-23 में स्पष्ट है की समूह "क" और "ख" के केवल 10% कर्मियों को स्थानांतरित किया जाएगा। जिसमें सीएमओ (CMO) बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, गाजियाबाद इत्यादि जनपद शामिल है। इस पर महानिदेशक ने अपनी तरफ से सहमति व्यक्त की और जल्द ही निर्देश जारी करने के आदेश देने का आश्वासन दिया। 

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ० लिली सिंह (DG Health UP) से मिलने वालों में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के संयोजक डॉ० सचिन वैश्य, अध्यक्ष डॉ० अमित सिंह, प्रधान महासचिव अशोक कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरवन सचान, सचिव सर्वेश पाटिल, कमल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा, रजत यादव, जिला अध्यक्ष कपिल वर्मा, जे के सचान, महेंद्र श्रीवास्तव इत्यादि पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

विशेष संवाददाता May 15 2023 30731

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत की गई है। वहीं यह शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक ओपीडी ऑन व्हील सेवाएं

अर्जेंटीना से आया शख्स कोरोना पॉजिटिव, सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया लखनऊ

अर्जेंटीना से आया शख्स कोरोना पॉजिटिव, सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया लखनऊ

विशेष संवाददाता January 01 2023 28374

अर्जेंटीना का एक पर्यटक आगरा के ताजमहल परिसर में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं अब उ

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

एस. के. राणा November 01 2021 29454

स्वदेश में विकसित दुनिया का पहला डीएनए आधारित सुई मुक्त कोविड-19 टीका जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा न

अमेरिकी कंपनी फाइजर ने कोरोनरोधी गोली का क्लीनिकल ट्रायल पूरा किया, बताया 89 प्रतिशत सुरक्षित।
डॉ रेड्डीज ने कनाडा में कैंसर की दवा पेश किया।

डॉ रेड्डीज ने कनाडा में कैंसर की दवा पेश किया।

हे.जा.स. September 03 2021 28025

कनाडा के बाजार में रेड्डी-लेनलिडोमाइड दवा को पेश करना, वहां के मल्टीपल मायलोमा और मायलोडिसप्लास्टिक

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, खुलेंगे 400 नए मोहल्ला क्लिनिक

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, खुलेंगे 400 नए मोहल्ला क्लिनिक

विशेष संवाददाता January 24 2023 26673

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 जनवरी को प्रदेश के लोगों को 500 आम आदमी क्लीनिक की सौगात देंगे। 27

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अस्पताल का किया उद्घाटन

आरती तिवारी April 03 2023 35937

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता वेलसर मेडिसिटी अस्पताल का दीप प्रज्वलित कर औ

Association of ultra-processed food consumption with colorectal cancer risk among men and women: results from three prospective US cohort studies

Association of ultra-processed food consumption with colorectal cancer risk among men and women: results from three prospective US cohort studies

British Medical Journal February 09 2023 41683

In the three large prospective cohorts, high consumption of total ultra-processed foods in men and c

अपोलो लखनऊ में शुरू हुआ मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट।

अपोलो लखनऊ में शुरू हुआ मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ट्रीटमेंट।

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2021 23362

इस इलाज में ज्यादा समय नही लगता, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या कॉकटेल एंटीबाडी सामान्य इंट्रावीनस पद्धति से

विश्व मलेरिया दिवस 2022: लखनऊ में इस साल नौ लोग मलेरिया की चपेट में आए

विश्व मलेरिया दिवस 2022: लखनऊ में इस साल नौ लोग मलेरिया की चपेट में आए

रंजीव ठाकुर April 26 2022 34099

मलेरिया निरीक्षकों की टीम जिले में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने में जुटी हुई हैं, लेकिन लोगों की स

Login Panel