देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

रोबोटिक सर्जरी: बहुत ही सुरक्षित और नपी तुली सर्जरी होती है - डॉ रिची खंडेलवाल

सभी की यह धारणा रहती है कि रोबोटिक सर्जरी कौन करता है? रोबोट या सर्जन? तो इस प्रश्न का सही उत्तर है कि जब रोबोटिक सर्जरी चल रही होती है तो सर्जन एक स्थान जिसे कंसोल कहते हैं वहां बैठकर रोबोट को कमांड करता है। जिसके अनुरूप रोबोट ही सर्जरी करता है।

एस. के. राणा
January 13 2026 Updated: January 16 2026 10:23
0 5145

मेरठ। हेल्थ जागरण के वरिष्ठ संवाददाता आयुष राजपूत ने मेरठ की वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्ट एवं गायनिक कैंसर सर्जन डॉक्टर रिची खंडेलवाल से रोबोटिक सर्जरी के बारे मे बातचीत की। डॉक्टर रिची ने सर्जरी की इस आधुनिकतम विधि पर विस्तृत ढंग से बातचीत किया। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश।

हेल्थ जागरण - डॉक्टर मैम। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि यह जो रोबोटिक गायनिक सर्जरी है उसे रोबोट करता है या डॉक्टर करते हैं ?  

डॉ. रिची खंडेलवाल - आपने बहुत अच्छा सवाल पूछा है, बेसिकली आमतौर पर सभी की यह धारणा रहती है कि रोबोटिक सर्जरी कौन करता है? रोबोट या सर्जन? तो इस प्रश्न का सही उत्तर है कि जब रोबोटिक सर्जरी चल रही होती है तो सर्जन एक स्थान जिसे कंसोल कहते हैं वहां बैठकर रोबोट को कमांड करता है। जिसके अनुरूप रोबोट ही सर्जरी करता है।

हेल्थ  जागरण - प्रश्न है कि जब डॉक्टर रोबोट को कमांड करते हैं तो उसके कोई साइड इफेक्ट जैसे एक्स्ट्रा ब्लीडिंग, एक्स्ट्रा चीरा या कट वगैरह कुछ इस प्रकार की समस्या आती है या एकदम सटीक सर्जरी होती है ?             

डॉ रिची खंडेलवाल - सर्जरी करने की विधि में दूरबीन एवं रोबोट द्वारा सर्जरी करने की विधियां हैं। दूरबीन विधि में मरीज के पेट में छोटे-छोटे चीरे लगाते हैं। जिसमें सर्जन हाथ से औजारों का प्रयोग करते हैं। जबकि रोबोटिक सर्जरी में कंट्रोल्ड सर्जरी की जाती है। इसमें भी छोटे-छोटे छेद करके सर्जरी होती है लेकिन रोबोटिक सर्जरी के औजार एकदम अलग और खास किस्म के होते हैं। जिसमें डॉक्टर मरीज से थोड़ा दूर रहता है और रोबोट सर्जन की कमांड पर मरीज की सर्जरी करता है।          

हेल्थ जागरण - मरीज के लिए रोबोटिक सर्जरी कितनी सुरक्षित एवं लाभप्रद होती है?       

डॉ रिची खंडेलवाल - रोबोटिक सर्जरी बहुत ही सुरक्षित और नपी तुली सर्जरी होती है.। जिसमें न्यूनतम रक्तस्राव होता है और मरीज की रिकवरी भी बहुत जल्दी होती है क्योंकि रोबोटिक सर्जरी में 3D विजन रहता है। जिसके कारण मरीज के आंतरिक अंगों को बहुत सूक्ष्मता एवं सटीकता से देखकर सर्जरी की जाती है।              

हेल्थ जागरण - क्या रोबोटिक सर्जरी को सभी करा सकते हैं या किन्हीं विशेष परिस्थितियों में ही रोबोटिक सर्जरी कराई जानी चाहिए?                 

डॉ रिची खंडेलवाल - डॉक्टर द्वारा मरीज की सहमति मिलने पर रोबोटिक सर्जरी की जा सकती है कैंसर और नॉन कैंसर दोनों प्रकार के मामलों में रोबोटिक सर्जरी  की जाती है।  

हेल्थ जागरण - रोबोटिक सर्जरी पर महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए  हेल्थ जागरण टीम की तरफ से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बिना सुई वाला कोरोनारोधी टीका लगवाएगी केंद्र सरकार।

बिना सुई वाला कोरोनारोधी टीका लगवाएगी केंद्र सरकार।

एस. के. राणा November 07 2021 27014

जाइकोव-डी पहला ऐसा टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकर

किडनी की सेहत बनाए रखने के घरेलू उपाय

किडनी की सेहत बनाए रखने के घरेलू उपाय

एस. के. राणा March 10 2022 32762

किडनी का ख़्याल रखना और उसके काम में सुधार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। शरीर को हाइड्रेट रख

ब्लैक फंगस के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार बना रही रणनीति।

ब्लैक फंगस के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार बना रही रणनीति।

हुज़ैफ़ा अबरार May 14 2021 30391

प्रयास है कि यह कम से कम मरीजों को प्रभावित करें। इलाज और जांच के साथ ही प्रभावित हो चुके मरीजों को

फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में 7 हजार 240 नए मामले

फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में 7 हजार 240 नए मामले

एस. के. राणा June 09 2022 24960

नए आंकड़ों को मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 97 हजार 522 पर पहुंच गई है। वहीं, अ

जानिए पेशाब रोकने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में

जानिए पेशाब रोकने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में

लेख विभाग February 09 2022 31541

ज़िन्दगी में कई ऐसे मौके आतें है जब व्यक्ति को कई घंटों यूरिन रोककर बैठे रहना पड़ता हैं। ऐसा करते हुए

सिविल अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर मोबाइल पर मरीज़ों को देंगें सलाह।

सिविल अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर मोबाइल पर मरीज़ों को देंगें सलाह।

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 33852

टेलीमेडिसिन सेवा के नोडल ऑफिसर डॉ. सुरेश अहिरवार के मुताबिक मरीज फोन पर अपनी समस्या का समाधान पा सकत

सुनील ग्लोबल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड साइंटिफिक रिसर्च के संपादकीय बोर्ड में शामिल

सुनील ग्लोबल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड साइंटिफिक रिसर्च के संपादकीय बोर्ड में शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार October 03 2026 1344

इसके माध्यम से फार्मास्युटिकल विज्ञान में वैज्ञानिक अनुसंधान शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण

मौसमी बुखार के साथ बढ़ रहा जापानी इंसेफेलाइटिस का खतरा, डीजी हेल्थ ने दिए निर्देश

मौसमी बुखार के साथ बढ़ रहा जापानी इंसेफेलाइटिस का खतरा, डीजी हेल्थ ने दिए निर्देश

रंजीव ठाकुर September 16 2022 25021

संक्रामक रोगों के साथ जापानी इंसेफेलाइटिस के सम्भावित खतरे को देखते हुए डीजी हेल्थ डॉ लिली सिंह ने स

यूपी में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना

यूपी में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना

आरती तिवारी April 08 2023 27305

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 232 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबस

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4000 कैंसर मरीजों को मिला लाभ

वाराणसी में आयुष्मान भारत योजना के तहत 4000 कैंसर मरीजों को मिला लाभ

श्वेता सिंह September 25 2022 28269

कई कैंसर मरीजों की आयुष्मान योजना के तहत सर्जरी भी की गई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुरुआत

Login Panel